न्यूयॉर्क शहर की मशहूर एम्पायर स्टेट बिल्डिंग पर बुधवार को एक ऐसा हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ, जिसने सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ा दिए। 32 वर्षीय इवान बीरकुस और उनकी साथी 33 वर्षीय एंजेला निकोलाउ ने सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए इस 1454 फीट (443 मीटर) ऊंची इमारत की सबसे ऊपरी चोटी पर चढ़कर सगाई की।
खतरनाक ऊंचाई पर प्रपोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में इवान को एंजेला के सामने घुटने के बल बैठकर अंगूठी पहनाते हुए देखा जा सकता है। करीब 1454 फीट की ऊंचाई पर, जहां हवा की गति और संतुलन बनाए रखना बेहद मुश्किल होता है, यह कपल करीब 10 मिनट तक वहां रुका। इस दौरान उन्होंने एक-दूसरे को किस किया और आसमान की ऊंचाइयों पर अपनी प्रेम कहानी को यादगार बनाया।
बैनर पर लिखा शांति का संदेश इस स्टंट के दौरान कपल ने बिल्डिंग की सुई जैसी चोटी से एक बड़ा बैनर भी नीचे लटकाया। इस पर लिखा था— जब प्यार की ताकत, ताकत के प्यार पर हावी हो जाती है, तो दुनिया में शांति आती है। यह संदेश 19वीं सदी के ब्रिटिश राजनेता विलियम ग्लैडस्टोन के एक प्रसिद्ध विचार से प्रेरित बताया जा रहा है।
पुलिस की कार्रवाई और गंभीर आरोप जैसे ही यह कपल नीचे उतरा, न्यूयॉर्क पुलिस ने उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया। पुलिस कमिश्नर जेसिका टिश ने बॉडीकैम फुटेज जारी करते हुए बताया कि जोड़े को उनके खतरनाक स्टंट के तुरंत बाद गिरफ्तार किया गया। उन पर सेंधमारी, लापरवाही से दूसरों की जान जोखिम में डालना, आपराधिक शरारत और बिना अनुमति घुसपैठ करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
इमारत प्रबंधन का पक्ष एम्पायर स्टेट बिल्डिंग के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि इस घटना से नीचे मौजूद पर्यटकों या किरायेदारों को कोई खतरा नहीं पहुंचा, हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि कपल ने खुद की जान को गंभीर जोखिम में डाला था। फिलहाल, अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि सुरक्षा की इतनी सख्त परतों को भेदकर वे शिखर तक कैसे पहुंचे।
कौन हैं ये स्काईवॉकर्स ? इवान और एंजेला मूल रूप से मॉस्को के रहने वाले हैं और फिलहाल न्यू जर्सी में रहते हैं। यह कपल अपनी साहसी और जानलेवा चढ़ाई के लिए मशहूर है। उनकी यह हरकत नेटफ्लिक्स की हालिया डॉक्यूमेंट्री स्काईवॉकर्स: ए लव स्टोरी से प्रेरित मानी जा रही है, जिसमें उनकी इसी तरह की गतिविधियों को दिखाया गया है। एक तरफ लोग उनकी हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ इसे गैर-जिम्मेदाराना और कानून का उल्लंघन बताकर कड़ी आलोचना भी की जा रही है।
🚨BREAKING: Two people climbed the Empire State Building and hung a banner from the antenna: “When the power of love beats the love of power, the world knows peace.”
— Armando Pantoja (@_TallGuyTycoon) July 1, 2026
Some call it brave. Others call it reckless. pic.twitter.com/Q7Samc0pat
सिंधु जल संधि: पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन, भारत ने खोले दुलहस्ती पावर प्रोजेक्ट के गेट
जर्मनी की झील में दिखा मौत का बवंडर : वॉटरस्प्राउट ने उड़ाए होश
अमरनाथ यात्रा 2026: बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा जम्मू, पहला जत्था बाबा बर्फानी के लिए रवाना
पाकिस्तान में 125 साल पुराने गुरुद्वारे पर चला बुलडोजर, भारत ने शहबाज सरकार को लताड़ा
दिल्ली-यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में मॉनसून की दस्तक, अगले 5 दिन झमाझम बारिश का अलर्ट
मेट्रो में How To Kill Men किताब पढ़ती लड़की का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ा महासंग्राम
पटना मेट्रो का विस्तार: अब मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी मेट्रो, जानें रूट, किराया और टाइमिंग
राम मंदिर ट्रस्ट पर ओवैसी का तीखा प्रहार: मुसलमान होता तो अब तक एनकाउंटर हो गया होता
भारत-पाक वार्ता की वकालत: पूर्व रॉ चीफ ए.एस. दुलत ने क्यों कहा- दुश्मनों से बात करना जरूरी है
तमिलनाडु में विजय सरकार गिराने की साजिश नाकाम: 35-35 करोड़ के ऑफर और 3 गिरफ्तारियां