तमिलनाडु की सत्ता में हाल ही में हुए बदलाव के बाद से ही राजनीतिक माहौल गर्माया हुआ है। अब मुख्यमंत्री जोसेफ विजय की नेतृत्व वाली तमिलनाडु वेत्री कड़गम (TVK) सरकार को गिराने की कथित साजिश का बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
विधायक से 35 करोड़ की रिश्वत की कोशिश मामला तब सामने आया जब टीवीके विधायक एन. इलैयाराजा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इलैयाराजा का आरोप है कि उन्हें विधानसभा में एक विशेष प्रस्ताव के खिलाफ वोट करने के बदले 35 करोड़ रुपये की पेशकश की गई थी।
शिकायत के मुताबिक, थिरुनावुक्कारसु नाम के व्यक्ति ने खुद को एक राजनीतिक फर्म का सदस्य बताकर विधायक से संपर्क किया था। ऑफर ठुकराने पर आरोपी ने विधायक और उनके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थिरुनावुक्कारसु और उसके दो साथियों, नरेश और त्यागराजन को गिरफ्तार कर लिया है।
सरकार पर खरीद-फरोख्त का गंभीर आरोप इस घटना के बाद मुख्यमंत्री विजय ने चेन्नई में अपने सहयोगी दलों के साथ एक आपातकालीन बैठक बुलाई। टीवीके के मंत्री निर्मल कुमार ने तीखे तेवर अपनाते हुए विपक्षी दल डीएमके पर बड़ा हमला बोला है।
मंत्री निर्मल कुमार का आरोप है कि डीएमके के वरिष्ठ नेता सेंथिल बालाजी पिछले एक महीने से टीवीके के विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि सेंथिल बालाजी, एमके स्टालिन और उदयनिधि स्टालिन की मिलीभगत से विधायकों को 10 से 50 करोड़ रुपये तक का प्रलोभन दिया जा रहा है।
जांच की आंच और DMK का खंडन पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी नरेश का संपर्क डीएमके नेता सेंथिल बालाजी के भाई अशोक कुमार से था। इन दोनों के बीच विधायकों को खरीदने की रणनीति को लेकर फोन पर बातचीत के संकेत मिले हैं।
दूसरी ओर, डीएमके ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। डीएमके ने उल्टा मुख्यमंत्री विजय पर ही जनादेश को पलटने और उनकी पार्टी के विधायकों को तोड़ने का आरोप लगाया है। डीएमके ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए गवर्नर और सतर्कता विभाग में शिकायत दर्ज कराई है।
राज्य में जारी इस सियासी घमासान ने तमिलनाडु की राजनीति में नई अस्थिरता के संकेत दे दिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।
#WATCH | Chennai, Tamil Nadu: At the joint press conference of TVK, Congress, VCK, IUML and MDMK after TVK alliance first coordination meeting, leaders of the alliance display a show of strength. pic.twitter.com/Ng2T7MSeVH
— ANI (@ANI) July 1, 2026
सोशल मीडिया पर मजाक बनाना पड़ा भारी: डॉ. मुस्कान सोनी 5 साल के लिए निलंबित
पनामा नहर पर चीन की नजर? ट्रंप की सीधी चेतावनी से वैश्विक राजनीति में हलचल
अमरनाथ यात्रा 2026: हर-हर महादेव के जयघोष के साथ बाबा बर्फानी के लिए पहला जत्था रवाना
SP की कुर्सी पर रील बनाने वाली महिला को पड़ी भारी, माफी मांगकर डिलीट करना पड़ा अकाउंट
इंग्लैंड में वैभव सूर्यवंशी की चाय चर्चा: मैदान के बाहर भी छाया बेबी बॉस का जादू
1454 फीट की ऊंचाई पर मौत से इश्क: एम्पायर स्टेट बिल्डिंग की चोटी पर स्टंटबाजों ने रचाया इतिहास
जिसके घर दरबार सजता था, उसे ही दरबारी बना दिया , नीतीश को लेकर JDU नेताओं पर भड़के आनंद मोहन
अटल टनल के पास रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा, तेज रफ्तार कार का भयंकर एक्सीडेंट कैमरे में कैद
MLC बनते ही पवन सिंह का बड़ा ऐलान, बिहार में फिल्म सिटी बनाने की मांग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना से भिड़ंत से पहले भावुक वोजिन्हा, कहा- यह प्यार अविश्वसनीय है