मोहब्बत में लोग चाँद-तारे तोड़ने की बात करते हैं, लेकिन न्यूयॉर्क में दो सिरफिरे स्टंटबाजों ने 1,454 फीट ऊपर मौत के मुहाने पर खड़े होकर प्यार का इजहार किया। एम्पायर स्टेट बिल्डिंग के ट्रांसमिशन टॉवर पर बिना किसी सुरक्षा उपकरण के चढ़े इस जोड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।
हवा में झूलती जिंदगी, नीचे थमी सांसें घटना बुधवार दोपहर की है। जब पर्यटक बिल्डिंग के ऑब्जर्वेशन डेक पर शहर का नजारा देख रहे थे, तभी काले कपड़ों और मास्क में दो लोग सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए रेडियो-टेलीविजन ट्रांसमिशन एंटीना के सबसे ऊंचे शिखर पर पहुंच गए। सैकड़ों फीट की ऊंचाई पर तेज हवाओं के बीच इन स्टंटबाजों को रेंगते देख नीचे मौजूद लोगों की सांसें अटकी रहीं।
शांति के संदेश के साथ सगाई टॉवर की पतली नोक पर संतुलन बनाते हुए इस जोड़े ने एक बैनर लहराया। उस पर लिखा था, जब प्यार की ताकत, ताकत के प्यार पर हावी हो जाएगी, तब दुनिया शांति को जानेगी। करीब 30 मिनट तक वहां रहने के बाद, जैसे ही वे सुरक्षित प्लेटफॉर्म पर पहुंचे, मेल स्टंटबाज घुटनों पर बैठ गया और अपनी साथी को सगाई की अंगूठी पहना दी। वहां मौजूद लोग इस रोंगटे खड़े कर देने वाले प्रपोजल को देखकर हैरान रह गए।
कौन हैं ये स्काईवॉकर्स ? इस खतरनाक स्टंट को अंजाम देने वाले कोई साधारण लोग नहीं, बल्कि दुनिया के मशहूर रूफटॉपर्स एंजेला निकोलाउ और वान्या बीरकुस हैं। यह जोड़ा पहले भी दुनिया की कई सबसे ऊंची इमारतों पर अवैध चढ़ाई कर चुका है। इनकी जिंदगी पर आधारित नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री स्काईवॉकर्स: ए लव स्टोरी भी चर्चा में रही है।
मौत को दावत, कानून का शिकंजा विशेषज्ञों के अनुसार, एम्पायर स्टेट बिल्डिंग का यह एंटीना हाई-वोल्टेज करंट से भरा रहता है। यहां बिना किसी हार्नेस या बेल्ट के चढ़ना सीधे तौर पर मौत को बुलावा देना है। इस घटना के बाद NYPD ने पूरे इलाके की घेराबंदी की और हेलीकॉप्टर से निगरानी की।
फिलहाल, पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि भारी सुरक्षा को चकमा देकर वे प्रतिबंधित एरिया तक कैसे पहुंचे। अब इस एड्रेनालाईन-जंकी जोड़े पर अवैध घुसपैठ (Trespassing) और लापरवाही से जान जोखिम में डालने के गंभीर आरोप तय किए जा सकते हैं।
🔥🚨 BREAKING — The couple seen atop the Empire State Building have been IDENTIFIED as Angela Nikolau and Ivan Beerkus.
— The Patriot Oasis™ (@ThePatriotOasis) July 1, 2026
The couple released a Netflix documentary in 2024 called Skywalkers: A Love Story.
They supposedly Found Love Thousands of feet in the sky, illegally… pic.twitter.com/4VQ1pATPoo
इंग्लैंड में मचा वैभव का शोर: नेट प्रैक्टिस में चौकों-छक्कों की बरसात, डेब्यू को लेकर बढ़ी हलचल
अमरनाथ यात्रा 2026: बाबा बर्फानी के जयकारों के साथ आज से शुरू हुई पवित्र यात्रा, सुरक्षा का अभेद्य घेरा
श्रेयस अय्यर का विराट धमाका: इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरे किए 5000 रन, दिग्गजों की सूची में बनाई जगह
दिल्ली-NCR में आंधी-तूफान का कहर, मुंबई में रेड अलर्ट : जानें आपके शहर में कब आएगा मॉनसून
दिल्ली में नई EV पॉलिसी लागू: क्या अब पेट्रोल गाड़ियां खरीदना हो जाएगा बंद? जानें सीएम का बड़ा बयान
हैरी केन का ऐतिहासिक धमाका: रोनाल्डो और पेले के रिकॉर्ड को धूल चटाई, अब सिर्फ मेसी से पीछे
मुंबई: बारिश के पानी में दौड़ता करंट, नेरुल में दो छात्राओं को लगा जोरदार झटका
राम मंदिर चंदा चोरी: मेरा पोता तो गुटखा भी नहीं खाता , आरोपों के बीच दादी ने किया बचाव
अलर्ट: किशनगंज में आज दोपहर बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी
क्या आपका ई-रिक्शा भी हो सकता है हैक? चीनी ऐप का वीडियो देख मची खलबली