जर्मनी के फ्रेडरिकशाफेन में बुधवार को प्रकृति का एक दुर्लभ और खौफनाक रूप देखने को मिला। लेक कॉन्स्टेंस (Lake Constance) के ऊपर एक विशाल वॉटरस्प्राउट (Waterspout) यानी जलस्तंभ ने आसमान और पानी के बीच एक रहस्यमयी कड़ी जोड़ दी। करीब 15 मिनट तक चले इस नजारे को देखकर तट पर मौजूद लोग दंग रह गए।
असमय क्यों बना ये बवंडर? विशेषज्ञों के मुताबिक, लेक कॉन्स्टेंस पर इस तरह के बवंडर सामान्य हैं, लेकिन इनका समय हैरान करने वाला है। आमतौर पर ये सितंबर में बनते हैं, लेकिन जून-जुलाई में इनका दिखना मौसम विभाग के लिए भी असामान्य है। तीन हफ्ते पहले भी ऐसा ही एक बवंडर देखा गया था, जो क्षेत्र में बदलते मौसम की ओर इशारा कर रहा है।
कैसे तैयार होता है पानी का बवंडर? मौसम विज्ञानियों के अनुसार, वॉटरस्प्राउट तब बनते हैं जब गर्म पानी के ऊपर से ठंडी हवा गुजरती है। इससे वायुमंडल में भारी अस्थिरता पैदा होती है। हवा की धाराएं गोल घूमने लगती हैं, जिससे एक घूमती हुई कीप (Funnel) जैसी संरचना बन जाती है। बुधवार को एक स्थानीय गरज-चमक वाले तूफान ने इसके लिए अनुकूल परिस्थितियां पैदा कीं।
कितना विनाशकारी है ये जलस्तंभ? इन जलस्तंभों की ताकत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इनका व्यास 300 मीटर तक हो सकता है और हवा की रफ्तार 300 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मौसम विज्ञानी काई-उवे नेर्डिंग के अनुसार, बुधवार को आए बवंडर की गति 100 से 150 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास आंकी गई है।
नाविकों के लिए बड़ा खतरा हवा में तैरते ये जलस्तंभ पानी में सफर करने वाले नाविकों के लिए काल साबित हो सकते हैं। भले ही इस घटना से कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन ये अपने साथ तेज हवाएं और मूसलाधार बारिश लेकर आते हैं। ये जमीन पर आने वाले बवंडरों की तरह ही विनाशकारी हो सकते हैं, जो बिना किसी चेतावनी के अचानक अपना रुख बदल लेते हैं।
Diese spektakuläre Wasserhose wurde heute Mittag über dem Bodensee beobachtet. Begünstigt wurde ihre Entstehung durch kühle Luft, die über das aufgewärmte Wasser strömte.
— Unwetterradar Deutschland (@UWR_de) July 1, 2026
Vielen Dank an Evi Luck! pic.twitter.com/LBysY6eqvn
चेस्टर-ले-स्ट्रीट का बारिशी शाप : टीम इंडिया की अनचाही हैट्रिक और अभिषेक का वर्ल्ड रिकॉर्ड
पुणे में खाकी की गुंडागर्दी: कैफे में तोड़फोड़ करने वाला सब-इंस्पेक्टर सस्पेंड
अभिषेक शर्मा सिक्सर किंग : टी20 इंटरनेशनल में बना डाला सबसे तेज 100 छक्कों का विश्व रिकॉर्ड
पनामा नहर पर चीन की नजर? ट्रंप की सीधी चेतावनी से वैश्विक राजनीति में हलचल
मुंबई में मानसून का रौद्र रूप: ट्रैक पर पानी, ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक, IMD का रेड अलर्ट जारी
भारत बनाम इंग्लैंड: सीरीज में वापसी के लिए तैयार ब्लू ब्रिगेड , दूसरे टी20 के लिए 16 सदस्यीय टीम घोषित
IND vs ENG T20I: टॉस जीतकर भारत ने चुनी बल्लेबाजी, तीन स्पिनर्स के साथ उतरी टीम इंडिया
चेतावनी सच साबित हुई: जेलेंस्की के आगाह करते ही कीव पर बरसीं रूसी मिसाइलें
IND vs ENG: शुरुआती झटकों से उबरकर भारत ने इंग्लैंड को दिया 190 रनों का लक्ष्य
मैक्सिको की ऐतिहासिक जीत का जश्न बना मातम: वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन में दो फैंस की मौत