पुणे शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ कानून की रक्षा करने की शपथ लेने वाले एक पुलिस अधिकारी ने ही कानून को अपने हाथ में ले लिया। डेक्कन पुलिस स्टेशन में तैनात सब-इंस्पेक्टर (PSI) संदीप कदम का एक कैफे में तोड़फोड़ और बदसलूकी करते हुए वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
क्या है पूरा मामला? यह घटना 6 जून की रात की है। नाइट ड्यूटी पर तैनात PSI संदीप कदम पुणे के शिरोले रोड स्थित फ्लाइंग जिप्सी कैफे में पहुंचे थे। आरोप है कि कैफे में घुसते ही उन्होंने वहां मौजूद ग्राहकों और कर्मचारियों के साथ बेहद अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया।
लाठी से की तोड़फोड़ वायरल हुए सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि वर्दी के नशे में चूर अधिकारी अपनी सरकारी लाठी का धौंस दिखा रहे हैं। उन्होंने कैफे के काउंटर पर रखे कॉफी के गिलास और अन्य सामान को नीचे गिराकर तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं, उन्होंने वहां बैठे ग्राहकों को धमकाते हुए उन्हें तुरंत बाहर जाने के लिए मजबूर किया।
सोशल मीडिया पर भड़के लोग वीडियो वायरल होते ही नेटिजन्स का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या खाकी वर्दी का उपयोग दहशत फैलाने के लिए किया जाने लगा है? नागरिकों का कहना है कि यदि एक पुलिस अधिकारी ही वैध तरीके से चल रहे व्यवसाय में घुसकर ऐसी गुंडागर्दी करेगा, तो आम आदमी खुद को सुरक्षित कैसे महसूस करेगा।
प्रशासन की सख्त कार्रवाई वीडियो सामने आने के बाद पुणे पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत एक्शन लिया है। संदीप कदम को उनके गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार और अनुशासनहीनता के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, उनका यह व्यवहार पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने वाला माना गया है। अब आरोपी अधिकारी के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
*पुणे पुलिस का कैफे में हंगामा! वीडियो वायरल
— Goraksha Pophlee (@PophleeGor51025) July 1, 2026
एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जिसमें डेक्कन पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर संदीप कदम, जो नाइट ड्यूटी पर थे, ने पुणे के शिरोले रोड पर फ्लाइंग जिप्सी कैफे में आधी रात को हंगामा किया। pic.twitter.com/1KlZU1dFKZ
लॉक अप 2: वरुण यादव को जबरदस्ती किस कर फंसे राम कपूर, सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स
सिंधु जल संधि पर हिना रब्बानी खार का भारत पर तीखा हमला, कहा- भारत का रवैया आक्रामक
HDFC बैंक की नई नियुक्ति पर छिड़ा घमासान, क्या राजीव कुमार का चयन बना मुसीबत?
रवि किशन ने 5 दिनों में छोड़ा अलायंस , बेटी रीवा का रो-रोकर बुरा हाल
यूरोप में पिघल रही सड़कें और भारत में 45 डिग्री का असर बेअसर: आखिर क्या है राज?
दिल्ली को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा: द्वारका एक्सप्रेसवे से अब वसंत कुंज तक का सफर होगा सुगम
सगाई के दौरान कांपने लगे दुल्हन के हाथ, वायरल वीडियो देख लोग बोले- बड़ा किस्मत वाला है दूल्हा
पनवेल-CSMT लोकल में नशेड़ी का खौफनाक तांडव: बोला- 4 मर्डर कर चुका हूं, अगला नंबर तुम्हारा है
IND vs ENG: बारिश ने बिगाड़ा खेल, अभिषेक-श्रेयस की आतिशी पारी भी नहीं दिला सकी जीत
अभिषेक शर्मा का टी-20 में तूफान: सूर्यकुमार यादव का बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त, रचा इतिहास