इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने बल्ले से ऐसा कोहराम मचाया कि क्रिकेट जगत दंग रह गया है। अभिषेक ने न केवल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की, बल्कि कई बड़े कीर्तिमान भी अपने नाम कर लिए।
अभिषेक शर्मा ने टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 1500 रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने यह कारनामा केवल 773 गेंदों का सामना करते हुए किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड सूर्यकुमार यादव के नाम था, जिन्होंने 843 गेंदों में 1500 रन पूरे किए थे।
अभिषेक शर्मा ने इस मैच में अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर के 100 छक्के भी पूरे कर लिए हैं। सबसे कम गेंदों में 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में अब अभिषेक शीर्ष पर हैं। उन्होंने केवल 785 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की। इसके साथ ही वह रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और विराट कोहली के बाद 100 छक्के लगाने वाले पांचवें भारतीय बन गए हैं।
द रिवरसाइड ग्राउंड पर खेले जा रहे इस मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। अय्यर का कहना है कि वे इस सीरीज के लिए बेहद उत्साहित हैं और टीम का माहौल काफी सकारात्मक है। टीम इंडिया इस मुकाबले में तीन स्पिनरों के साथ मैदान में उतरी है।
भारतीय प्लेइंग 11: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, हर्षित राणा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।
इंग्लैंड प्लेइंग 11: फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, ल्यूक वुड।
Milestone unlocked 🔓
— BCCI (@BCCI) July 1, 2026
1️⃣0️⃣0️⃣ T20I sixes and counting for the power-packed Abhishek Sharma 👏
Updates ▶️ https://t.co/occSMon7Q9#TeamIndia | #ENGvIND | @OfficialAbhi04 pic.twitter.com/lAohcmYvOG
राम मंदिर ट्रस्ट पर ओवैसी का तीखा प्रहार: मुसलमान होता तो अब तक एनकाउंटर हो गया होता
मुंबई बेहाल: भारी बारिश से जलमग्न हुआ शहर, पालघर में स्कूल-कॉलेज बंद; रेड अलर्ट जारी
अभिषेक शर्मा का धमाका: टी20 इंटरनेशनल में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, तोड़ा एविन लुईस का तिलिस्म
मैक्सिको की जीत का 12वां खिलाड़ी : होटल के बाहर ड्रम बजाकर फैंस ने उड़ाई इक्वाडोर की नींद
रसोई का जायका हुआ फीका: एक हफ्ते में ₹40 के पार पहुंचा प्याज, आम आदमी की थाली से गायब हुआ स्वाद
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखा दुर्लभ जंगली कुत्तों का झुंड; कैमरा ट्रैप में कैद हुई हलचल
अटलपुरम टाउनशिप: 462 सपनों के आशियानों की लॉटरी 6 जुलाई को, जानें पूरी डिटेल
वेनेजुएला से आया नाविक का खाली शव : दिल, दिमाग और फेफड़े गायब, अंग तस्करी की आशंका
क्या कल्कि 2 में दिखेगी आलिया-प्रभास की जोड़ी? एक्टर के एक पोस्ट ने मचाई खलबली
महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला: TMC सांसद ने BJP समर्थकों पर मढ़ा आरोप, पुलिस पर बरसीं