आम आदमी की रसोई का बजट एक बार फिर बुरी तरह डगमगा गया है। टमाटर और हरी मिर्च के बाद अब प्याज ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पूर्णिया सहित पूरे सीमांचल में प्याज की कीमतें अचानक आसमान छू रही हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं के आंसू निकल आए हैं।
एक हफ्ते में ₹15 का बड़ा उछाल महज सात दिन पहले तक जो प्याज ₹25 प्रति किलो मिल रहा था, आज वह ₹40 से ₹45 प्रति किलो के भाव पर बिक रहा है। अचानक आई इस महंगाई ने मध्यमवर्गीय परिवारों की कमर तोड़ दी है।
पसेरी से किलो पर सिमटी खरीदारी बाजार की स्थिति यह है कि जो परिवार पहले एक बार में पसेरी (5 किलो) प्याज खरीद कर स्टॉक कर लेते थे, वे अब बजट बिगड़ने के डर से मात्र एक-दो किलो खरीदने को मजबूर हैं। खुदरा दुकानदारों का कहना है कि ग्राहकों की खरीदने की क्षमता में भारी गिरावट आई है।
क्यों हो रही है प्याज की किल्लत? पूर्णिया की गुलाबबाग मंडी के आढ़तियों के अनुसार, सीमांचल में प्याज की सप्लाई मुख्य रूप से महाराष्ट्र के नासिक से होती है। नासिक में अत्यधिक बारिश के कारण फसल को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे मंडियों में आवक कम हो गई है। साथ ही, डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण ट्रांसपोर्टेशन खर्च बढ़ने से भी दाम सीधे ग्राहकों की जेब पर भारी पड़ रहे हैं।
शादियों के सीजन ने बढ़ाई मांग मौजूदा समय में शादियों का सीजन होने के कारण प्याज की मांग में जबरदस्त तेजी है। कम आवक और ज्यादा मांग के बीच व्यापारियों ने मुनाफाखोरी शुरू कर दी है, जिसका खामियाजा सीधे आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।
गृहणियों का दर्द: स्वाद और बजट के बीच उलझन स्थानीय गृहणियों का कहना है कि प्याज के बिना भारतीय व्यंजनों की कल्पना करना मुश्किल है। दीपशिखा और रीमा जैसी महिलाओं का मानना है कि यदि यही स्थिति रही, तो सब्जियों की ग्रेवी का स्वाद ही बदल जाएगा। वहीं, सोनी वर्मा ने एक और समस्या की ओर इशारा किया—बाजार में आ रहा प्याज नमी के कारण सड़ा-गला निकल रहा है, जिससे पैसे की दोहरी बर्बादी हो रही है।
क्या आगे और बढ़ेगी महंगाई? कारोबारियों का स्पष्ट मानना है कि अगर नासिक और अन्य उत्पादक क्षेत्रों से आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में प्याज की कीमतों में और अधिक उछाल देखने को मिल सकता है। फिलहाल, रसोई का बजट ठीक रखने के लिए लोग प्याज की खपत में कटौती करने को ही एकमात्र विकल्प मान रहे हैं।
*पटना: बिहार में जो कचड़ा भगाने का काम चल रहा है, वो चलते रहेगा . बिहार में अपराधियों के एनकाउंटर पर CM सम्राट का बड़ा संकेत.#Bihar #SamratChoudhary #Crime #prabhatkhabar @samrat4bjp @BJP4India pic.twitter.com/nSH0rnvAmu
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) June 28, 2026
मनरेगा का अंत, VB-G RAM G का आगाज: अब 125 दिन के रोजगार और बढ़ी हुई दिहाड़ी की गारंटी
रसोई का जायका हुआ फीका: एक हफ्ते में ₹40 के पार पहुंचा प्याज, आम आदमी की थाली से गायब हुआ स्वाद
दिल्ली में इलेक्ट्रिक कार खरीदना हुआ सस्ता: 30 लाख तक की EVs पर रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन शुल्क माफ
EPFO पोर्टल पर ब्रेक: पीएफ क्लेम और पासबुक से जुड़ी सेवाएं ठप, जानें कब तक होगा सुधार
कटिहार में उमस का कहर: बारिश का अलर्ट फिर भी राहत की उम्मीद कम, जानें अगले 4 दिनों का हाल
बारसोई स्टेशन पर शराब का जखीरा बरामद, तस्कर फरार: रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई
क्या वैभव सूर्यवंशी करेंगे इतिहास? इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू पर कोच ने तोड़ी चुप्पी
यूरोप में पिघल रही सड़कें और भारत में 45 डिग्री का असर बेअसर: आखिर क्या है राज?
हमने जाल बिछा लिया है : वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू से पहले हैरी ब्रूक का बड़ा खुलासा
सगाई में दुल्हन के कांपते हाथों ने जीता इंटरनेट का दिल, वीडियो देख लोग बोले- बंदे की लॉटरी लग गई