पश्चिम बंगाल की राजनीति में बुधवार का दिन हिंसा और बवाल के नाम रहा। नादिया जिले के कालीगंज में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा को उनके ही पार्टी दफ्तर में करीब चार घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान उन पर अंडे, पत्थर और कीचड़ बरसाए गए।
इंटरनेशनल हुई शिकायत महुआ मोइत्रा ने इस मामले की शिकायत सीधे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर की है। उन्होंने इंटर-पार्लियामेंट्री यूनियन (IPU) को टैग करते हुए ट्वीट किया, देखें कि कैसे बंगाल पुलिस मूकदर्शक बनी रही, जबकि बीजेपी की भीड़ ने मेरे दफ्तर पर हमला किया। एक विपक्षी सांसद को कोई सुरक्षा नहीं मिल रही है। उन्होंने घटना के दौरान डीजीपी और स्थानीय पुलिस को भी टैग कर तुरंत कार्रवाई की मांग की थी।
चार घंटे तक चली गुंडागर्दी घटना तब शुरू हुई जब कालीगंज में एक मीटिंग के दौरान बीजेपी के कथित समर्थकों की भारी भीड़ ने दफ्तर को चारों तरफ से घेर लिया। महुआ मोइत्रा द्वारा साझा किए गए वीडियो में खिड़कियों पर पत्थर और अंडे फेंके जाते साफ देखे जा सकते हैं। सांसद का आरोप है कि पुलिस बल घटनास्थल पर मौजूद होने के बावजूद मूकदर्शक बनी रही, जिससे हमलावरों के हौसले बुलंद थे।
पुलिस और सांसद में तनातनी इस घटना के बाद आरोपों का दौर शुरू हुआ। महुआ मोइत्रा ने इसे बीजेपी प्रायोजित हिंसा और पुलिस की मिलीभगत बताया। वहीं, कृष्णानगर के एसपी अतुल वी ने आरोपों को सिरे से खारिज किया। पुलिस का दावा है कि उन्होंने सांसद को सुरक्षित निकालने का बार-बार अनुरोध किया, लेकिन सांसद और पुलिस के बीच लंबी चर्चा के बाद आखिरकार शाम 6 बजे उन्हें कड़ी सुरक्षा में बाहर निकाला गया।
अभिषेक बनर्जी की सख्त चेतावनी इस हमले ने टीएमसी खेमे में हड़कंप मचा दिया है। पार्टी नेता अभिषेक बनर्जी ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे प्रशासनिक विफलता करार दिया है। अभिषेक ने कहा कि कलकत्ता हाई कोर्ट के सुरक्षा निर्देशों के बावजूद ऐसी घटना गंभीर सवाल उठाती है। उन्होंने चेतावनी दी कि राजनीतिक रसूख हमेशा नहीं रहता और गुंडागर्दी करने वालों को अंजाम के लिए तैयार रहना चाहिए।
क्या बंगाल में बढ़ रहा है तनाव? सिर्फ कालीगंज ही नहीं, बल्कि दुर्गापुर से भी ऐसी ही तस्वीर सामने आई है, जहां राज्यसभा सांसद डोला सेन को बीजेपी कार्यकर्ताओं के विरोध और काले झंडों का सामना करना पड़ा। डोला सेन वहां एक रक्तदान शिविर में हिस्सा लेने गई थीं। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में विपक्षी नेताओं को निशाना बनाए जाने की इन घटनाओं ने बंगाल के सियासी पारे को गरमा दिया है।
Hello @DGPWestBengal @WBPolice past 2 hours & your police is watching the fun & not dispersing the mob. They want me to flee & they will pelt eggs /stones while I enter my car. Please do your job. Disperse the mob. Am in NH Dhaba Plassey. pic.twitter.com/PWmjuJEnaH
— Mahua Moitra (@MahuaMoitra) July 1, 2026
भारत-जापान की नई स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप : पीएम मोदी और सनाए ताकाइची की मुलाकात में अरबों के निवेश का रोडमैप
संजू सैमसन का फ्लॉप शो : खराब फॉर्म और बढ़ते दबाव के बीच क्या खत्म हो रहा है करियर?
ENG vs IND: दूसरे टी20 के समय में बड़ा बदलाव, अब इस वक्त शुरू होगा रोमांचक मुकाबला
चेस्टर-ले-स्ट्रीट का बारिशी शाप : टीम इंडिया की अनचाही हैट्रिक और अभिषेक का वर्ल्ड रिकॉर्ड
बिलावल भुट्टो की गीदड़भभकी: सिंधु के पानी पर बौखलाए पाकिस्तान ने दी भारत को परमाणु हमले की धमकी
क्या अब संजू सैमसन की जगह टीम इंडिया में होगी वैभव सूर्यवंशी की एंट्री?
IND vs ENG: अभिषेक और अय्यर का धमाका, इंग्लैंड को मिला 190 रनों का लक्ष्य
हाथ में बीयर, प्रेमी की बाहों में सिया: वायरल वीडियो ने केतन हत्याकांड की गुत्थी उलझाई
बहुत नौटंकी करती हैं महुआ : निष्कासन के मुद्दे पर TMC के बागी विधायक ने घेरा
योगी की पुलिस का एनकाउंटर : 50 हजार का इनामी डकैत जितेंद्र उर्फ ढालू ढेर