योगी की पुलिस का एनकाउंटर : 50 हजार का इनामी डकैत जितेंद्र उर्फ ढालू ढेर
News Image

बदायूं: उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक बड़े ऑपरेशन में 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश जितेंद्र उर्फ ढालू को मुठभेड़ में मार गिराया है। ढालू कुख्यात डकैती कांड का मास्टरमाइंड था और लंबे समय से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा था।

मुठभेड़ में पुलिस अधिकारी भी घायल पुलिस को सूचना मिली थी कि ढालू बदायूं-बिजनौर हाईवे के पास किसी नई वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। जैसे ही पुलिस ने सिविल लाइंस इलाके में घेराबंदी की, बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी।

इस गोलीबारी में शेखूपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नीरज कुमार और कांस्टेबल अविनाश घायल हो गए। दोनों के हाथ में गोली छूकर निकली है, जिनका इलाज चल रहा है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली सीधे ढालू के सीने में जा धंसी। अस्पताल ले जाते ही उसे मृत घोषित कर दिया गया।

19 लाख की डकैती का था मास्टरमाइंड मारे गए बदमाश की पहचान हापुड़ के धौलाना निवासी जितेंद्र उर्फ ढालू के रूप में हुई है। वह 19 मई को इस्लामनगर क्षेत्र में किसान निजाकत के घर हुई भीषण डकैती का मुख्य आरोपी था।

उस रात ढालू और उसके गिरोह ने दो घंटे तक घर में तांडव मचाया था। बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाया, महिलाओं समेत छह लोगों को बुरी तरह पीटा और एक साल के मासूम को गन पॉइंट पर लेकर करीब 19 लाख रुपये की लूट की थी।

लूट का सामान और हथियार बरामद पुलिस ने ढालू के पास से एक ऑटोमेटिक पिस्टल, एक बाइक और 19 मई की डकैती में लूटे गए जेवर बरामद किए हैं। एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि इस गैंग के सात अन्य बदमाशों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था, लेकिन ढालू लगातार फरार चल रहा था।

इस एनकाउंटर के बाद से इलाके में फिरौती और लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोहों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब गिरोह के बाकी बचे संपर्कों की जांच कर रही है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

भरत तिवारी एनकाउंटर: आरोपी SDPO को पटना में VVIP पोस्टिंग, परिवार का फूटा आक्रोश

Story 1

अटल टनल के पास रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा, तेज रफ्तार कार का भयंकर एक्सीडेंट कैमरे में कैद

Story 1

जिसके घर दरबार सजता था, उसे ही दरबारी बना दिया , नीतीश को लेकर JDU नेताओं पर भड़के आनंद मोहन

Story 1

FIFA वर्ल्ड कप 2026: किलियन म्बाप्पे के चेहरे पर निशानों का सच, क्या सच में है वूडू ?

Story 1

बदायूं में पुलिस का एनकाउंटर : 50 हजार का इनामी कुख्यात डकैत ढेर, दो पुलिसकर्मी घायल

Story 1

भारत-पाक वार्ता की वकालत: पूर्व रॉ चीफ ए.एस. दुलत ने क्यों कहा- दुश्मनों से बात करना जरूरी है

Story 1

ISRO की सैटेलाइट से आई खुशखबरी: मानसून की धमाकेदार वापसी, सूखे का डर हुआ खत्म

Story 1

सुपौल सदर अस्पताल का नया शेड्यूल जारी: अब मात्र ₹2 में मिलेगा विशेषज्ञ डॉक्टरों से इलाज

Story 1

घर से भागकर की शादी, अब कच्ची छत के नीचे काट रहे जिंदगी: क्या यही है सुकून भरी मोहब्बत?

Story 1

लॉक अप 2 में हंगामा: राम कपूर द्वारा लैला को जबरन किस करने पर मचा बवाल, कौन हैं ये इंटरनेट स्टार?