बदायूं में पुलिस का एनकाउंटर : 50 हजार का इनामी कुख्यात डकैत ढेर, दो पुलिसकर्मी घायल
News Image

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं में बुधवार रात हुई एक भीषण मुठभेड़ में पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी कुख्यात डकैत जितेंद्र उर्फ ढालू को मार गिराया है। इस मुठभेड़ में एक दारोगा और एक सिपाही भी घायल हुए हैं।

जिंदा पकड़ने की कोशिश, मिला गोलियों का जवाब घटना रात करीब 10:30 बजे की है। सिविल लाइंस थाना पुलिस नई जेल के पास नियमित चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार जितेंद्र वहां पहुंचा। पुलिस को देखकर उसने भागने की कोशिश की, लेकिन हड़बड़ाहट में उसकी बाइक फिसल गई। जैसे ही पुलिसकर्मी उसके करीब पहुंचे, उसने सेमी-ऑटोमेटिक पिस्टल से ताबड़तोड़ चार फायर कर दिए।

मुठभेड़ में घायल हुए पुलिसकर्मी बदमाश की गोलीबारी में दारोगा नीरज कुमार और सिपाही अविनाश चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि, मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग की। पुलिस की एक गोली सीधे जितेंद्र के सीने में जा लगी, जिससे वह वहीं ढेर हो गया। तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया।

बदमाशों के गिरोह का था मास्टरमाइंड जितेंद्र मूल रूप से हापुड़ का रहने वाला था, लेकिन काफी समय से संभल में रह रहा था। वह शातिर किस्म का अपराधी था, जो गिरोह बनाकर रेकी के बाद डकैती और लूट की वारदातों को अंजाम देता था। 20 मई को इस्लामनगर में किसान निजाकत के घर हुई डकैती में उसका मुख्य हाथ था। इस मामले में पुलिस सात साथियों को पहले ही जेल भेज चुकी थी, जिनसे जितेंद्र के गिरोह का सरगना होने की जानकारी मिली थी।

रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस जितेंद्र पर बदायूं, अमरोहा, नोएडा और संभल समेत कई जिलों में 12 से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज थे। तीन दिन पहले ही डीआईजी अजय कुमार साहनी ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस को उसके पास से सेमी-ऑटोमेटिक पिस्टल, तमंचा, नकदी और भारी मात्रा में जेवर बरामद हुए हैं।

अन्य वारदातों का भी हो सकता है खुलासा पुलिस अब बरामद हुए जेवरों की जांच कर रही है। अधिकारियों को शक है कि जितेंद्र बदायूं में छिपकर कुछ अन्य बड़ी वारदातों को भी अंजाम दे चुका है। फिलहाल घायल दारोगा और सिपाही का अस्पताल में उपचार चल रहा है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

मेरा फोन बीजिंग नहीं, दिल्ली जाता है: अमेरिकी सीनेटर ने भारत पर जताया अटूट भरोसा

Story 1

सड़क बनने से पहले ही हुई सीमेंट की चोरी , वीडियो देख भड़के लोग

Story 1

दिल्ली में नई EV पॉलिसी लागू: क्या अब पेट्रोल गाड़ियां खरीदना हो जाएगा बंद? जानें सीएम का बड़ा बयान

Story 1

दिल्ली में दोपहर में ही रात : झमाझम बारिश से भीषण गर्मी और उमस का द एंड

Story 1

इंग्लैंड में वैभव सूर्यवंशी की चाय चर्चा: मैदान के बाहर भी छाया बेबी बॉस का जादू

Story 1

दिल्ली-एनसीआर में रेड अलर्ट : मूसलाधार बारिश का दौर शुरू, घरों में रहने की सलाह

Story 1

दिल्ली में मानसून की धमाकेदार एंट्री, झमाझम बारिश से बदला शहर का मिजाज

Story 1

गिफ्ट लाओ तो रिटर्न भी मिलेगा ... ओपी राजभर के तंज पर अखिलेश यादव का पलटवार

Story 1

आष्टा में पहली बारिश ने खोली नगर पालिका के दावों की पोल, सड़कों पर तैरने लगीं बाइकें

Story 1

श्रेयस अय्यर की दमदार वापसी: इंग्लैंड की धरती पर रच दिया इतिहास, विराट कोहली को भी छोड़ा पीछे