कानपुर के गुजैनी थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहाँ बीच सड़क पर एक महिला के साथ सरेआम बर्बरता की गई। उसके देवर और एक दोस्त ने उसे चप्पलों और थप्पड़ों से बुरी तरह पीटा। इस दौरान महिला के कपड़े तक फाड़ दिए गए।
पति की देखभाल करने गई थी पीड़िता पीड़िता ने 15 साल पहले बर्रा 8 के रहने वाले एक फर्नीचर कारीगर से शादी की थी। पति की खराब सेहत को देखते हुए वह मंगलवार को अपनी 3 साल की मासूम बेटी के साथ ससुराल पहुंची थी। आरोप है कि ससुराल वालों ने वहां पहले से ही हंगामा शुरू कर दिया।
पुलिस थाने जाते वक्त रास्ते में रोका ससुराल में हुई बदसलूकी के बाद पीड़िता अपने बीमार पति और बेटी के साथ बाइक पर सवार होकर शिकायत करने पुलिस थाने जा रही थी। इसी बीच देवर हेमंत शर्मा और उसके साथी संदीप सचान ने उन्हें रास्ते में रोक लिया।
सड़क पर हुआ हैवानियत भरा तांडव आरोपियों ने बीच सड़क पर महिला को न केवल पीटा, बल्कि उसे चप्पलों से भी मारा। इस दौरान बीच-बचाव करने आए बीमार पति को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा और उन पर थप्पड़ों की बरसात कर दी। धक्का-मुक्की में बाइक गिरने से 3 साल की बच्ची भी चोटिल हो गई, जबकि पीड़िता पिटाई के कारण सड़क पर ही बेहोश हो गई।
वीडियो वायरल, दोनों आरोपी सलाखों के पीछे घटना का 25 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। वीडियो देखकर लोग आरोपियों की दरिंदगी पर भड़क उठे। मामले की गंभीरता को देखते हुए गुजैनी पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया।
डीजीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी देवर हेमंत शर्मा और उसके साथी संदीप सचान को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
*शिकायत करने जा रही भाभी को देवर ने चप्पलों से पीटा।।
— Ashish Paswan (@ashishpaswan0) July 1, 2026
रास्ते में किसी बात को लेकर बहस हुई, जिसके बाद देवर से अपनी ही भाभी को सड़क पर चप्पलों, लात-घूंसों से जमकर पीटा। गंभीर हालत में भाभी रोड पर गिरी।।
मासूम बच्ची चिल्लाती रही और पति बचाता रहा लेकिन कथित दबंगों को रहम नहीं आया।… pic.twitter.com/8CpT8CXuMF
दिल्ली-NCR में आंधी-तूफान का कहर, मुंबई में रेड अलर्ट : जानें आपके शहर में कब आएगा मॉनसून
वे शरणार्थी नहीं, संघर्ष के योद्धा थे : बंटवारे के दर्द पर मोहन भागवत का बड़ा बयान
क्या कर रहा है यार... : रन-आउट के बाद मैदान पर भिड़े ईशान और अभिषेक, स्टंप माइक में कैद हुई नाराजगी
पानी के लिए पाकिस्तान में हाहाकार: जनता सड़कों पर, नेता दे रहे भारत को युद्ध की धमकी
IND vs ENG: बारिश ने बिगाड़ा खेल, अभिषेक और अय्यर की शानदार पारी धरी रह गई
रील के चक्कर में मौत से सामना: बारिश के बीच सड़क पर डांस कर रही लड़की के पीछे पहुंची तेज रफ्तार बस
कुदरत का रौद्र रूप: नदी की तेज लहरों में समाई कार, बाल-बाल बची लोगों की जान
दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से राहत: सुहाना हुआ मौसम, कई इलाकों में जलभराव से बढ़ी मुश्किलें
श्रेयस अय्यर की दमदार वापसी: इंग्लैंड की धरती पर रच दिया इतिहास, विराट कोहली को भी छोड़ा पीछे
पूर्णिया यूनिवर्सिटी: 75% अटेंडेंस नहीं तो परीक्षा से बाहर, नए छात्रों को कुलपति की दो टूक चेतावनी