पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, चौंकाने वाले सबूत सामने आ रहे हैं। इस मामले में मुख्य आरोपी और केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी का एक नया वीडियो सामने आया है।
मैच देखते हुए कैमरे में कैद हुए आरोपी सामने आए वीडियो में सिया और चेतन मार्केट यार्ड क्रिकेट लीग (MCL) का मैच साथ बैठकर देखते नजर आ रहे हैं। मजे की बात यह है कि दोनों ने एक ही रंग की टी-शर्ट पहन रखी है। वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही मैच के दौरान कैमरा उनकी ओर मुड़ता है, सिया हड़बड़ाकर चेतन से दूरी बना लेती है। यह वीडियो उनके बीच के गहरे संबंधों और केतन की हत्या से पहले की उनकी नजदीकियों को उजागर करता है।
सिया के परिवार से लगातार पूछताछ इधर, पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए सिया के परिजनों पर दबाव बनाए हुए है। लगातार दूसरे दिन सिया के माता-पिता और भाई साहिल को लोनावला पुलिस थाने बुलाया गया। डीएसपी गजानन टोम्पे ने बताया कि पुलिस इस मामले में सिया के दोस्तों और परिवार के हर उस व्यक्ति से पूछताछ कर रही है, जो इस साजिश में शामिल हो सकता है।
भाई साहिल ने किया बड़ा खुलासा शुक्रवार को सिया के भाई साहिल से पुलिस ने करीब 10 घंटे तक लंबी पूछताछ की। इस दौरान साहिल ने चौंकाने वाला बयान दिया। उसने कहा, अगर सिया ने हमें पहले ही बता दिया होता कि उसे केतन पसंद नहीं है, तो हम शादी रुकवा देते। साहिल का यह बयान बताता है कि परिवार को जानकारी होने के बजाय सिया ने रास्ता साफ करने के लिए केतन को ही रास्ते से हटाना बेहतर समझा।
एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार पुलिस ने सिया का मोबाइल जब्त कर लिया है और उसे फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) भेज दिया गया है। जांच अधिकारियों का मानना है कि मोबाइल की डेटा रिकवरी और रिपोर्ट से हत्याकांड की साजिश, चेतन के साथ हुई चैट और घटना की असली कड़ियों का पता चलेगा।
हादसा या सुनियोजित साजिश? केतन की मौत को शुरुआत में ट्रेकिंग के दौरान हुआ एक हादसा माना गया था, लेकिन पुलिस की अब तक की जांच ने इसे एक सुनियोजित मर्डर साबित कर दिया है। पुलिस का कहना है कि परिवार को सच्चाई बताने के बजाय केतन की हत्या करना सिया और चेतन की सोची-समझी साजिश थी। अब सभी की निगाहें एफएसएल रिपोर्ट पर टिकी हैं, जो इस मामले में निर्णायक साबित हो सकती है।
*केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो आया सामने, MCL मैच साथ देखते आए नजर #Ketan | #SiyaGoyal pic.twitter.com/HzI5DHa1Ca
— NDTV India (@ndtvindia) June 27, 2026
बीजिंग दहला: 1700 फीट ऊंचे गगनचुंबी टावर से टकराया विमान, मची अफरातफरी
भारत में हरित क्रांति: पटरी पर दौड़ने को तैयार देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन
सिंहस्थ 2028 की महातैयारी: 40 करोड़ श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए तैयार हो रहा उज्जैन
14 साल की उम्र, बुर्ज खलीफा में ऑफिस: दुबई में तहलका मचा रहा भारत का यह AI जीनियस
टी20 वर्ल्ड कप: ऑस्ट्रेलिया के सामने करो या मरो की स्थिति में टीम इंडिया, सेमीफाइनल की राह होगी साफ
जंतर-मंतर का पर्दा : कॉकरोच जनता पार्टी के पीछे कौन है ये गुमनाम वॉलंटियर्स की फौज?
13 छक्कों का वादा और आर्चर की धुनाई: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने कैसे हर किसी को किया हैरान
अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता के भूकंप से दहला उत्तर भारत, दिल्ली-एनसीआर में भी महसूस किए गए झटके
अलविदा के. भाग्यराज: दिग्गज निर्देशक का आखिरी वीडियो वायरल, चिरंजीवी के साथ आखिरी बार आए थे नजर
सुलतानगंज मुख्य चौक पर मौत बनकर झुका बिजली का पोल, हटेगा तो राहत की सांस लेंगे लोग