वर्ल्ड क्रिकेट के गलियारों में आजकल एक ही नाम गूंज रहा है—वैभव सूर्यवंशी। महज 15 साल की उम्र में इस भारतीय खिलाड़ी ने अपनी बल्लेबाजी से दिग्गजों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है। राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच कुमार संगकारा ने अब इस युवा सनसनी के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
13 छक्कों का दावा और मैदान पर तूफान आईपीएल 2026 के एक मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ जब टीम को 220 रनों के लक्ष्य का पीछा करना था, तब वैभव ने वह किया जिसकी उम्मीद शायद ही कोई करता। संगकारा ने बताया कि डग आउट में वैभव ने साथी खिलाड़ियों से कहा, मैं 13 छक्के मारूंगा, बाकी तुम लोग संभाल लेना।
मैदान पर वैभव ने जो किया, वह अविश्वसनीय था। उन्होंने एक के बाद एक 10 छक्के जड़ दिए। उन्हें बल्लेबाजी करते देख उनके साथी डोनोवन फरेरा और लुआन-ड्रे प्रिटोरियस हैरान थे और हर छक्के के साथ गिनती कर रहे थे कि कहीं वह सच में 13 का आंकड़ा न छू ले।
जोफ्रा आर्चर के सामने दिखाई निडरता संगकारा ने गुवाहाटी कैंप का एक और दिलचस्प किस्सा साझा किया। वहां नेट प्रैक्टिस के दौरान जोफ्रा आर्चर और संदीप शर्मा नई गेंद से आग उगल रहे थे। अनुभवी खिलाड़ी भी उनका सामना करने से कतरा रहे थे, लेकिन वैभव खुद आगे आए।
आर्चर की तेज रफ्तार गेंदों पर वैभव ने जिस तरह से शॉट्स खेले, उसे देखकर खुद आर्चर भी अपनी हंसी रोक नहीं पाए। यह 15 साल का लड़का दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में से एक की गेंदों को इतनी सहजता से खेल रहा था कि वहां मौजूद सभी हैरान थे।
दबाव में वैभव का गजब का आत्मविश्वास संगकारा का मानना है कि वैभव की सबसे बड़ी खूबी उसका आत्मविश्वास है। आईपीएल की चकाचौंध और प्रसिद्धि का उस पर कोई असर नहीं पड़ता। वह दबाव को एक खेल की तरह लेता है।
वैभव सूर्यवंशी का यह निडर अंदाज ही उन्हें भविष्य का बड़ा सितारा बना रहा है। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि भारतीय टीम के लिए उन्हें डेब्यू का मौका कब मिलता है। एक ऐसा खिलाड़ी जो मैदान पर उतरते ही बड़े-बड़े वादे करता है और उन्हें पूरा करने का दमखम भी रखता है।
*Kumar Sangakkara recalls the first time he saw Vaibhav Sooryavanshi in action 🤯 pic.twitter.com/lMw8N7WLht
— Sky Sports Cricket (@SkyCricket) June 26, 2026
लाइव मैच में कैमरे में कैद हुई मिस्ट्री गर्ल , सादगी देख इंटरनेट हुआ दीवाना
जम्मू-कश्मीर में भूकंप से मची हलचल, अफगानिस्तान था केंद्र; जानें कितनी गहरी थी तीव्रता
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: अनिल मिश्रा के बेटे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- इस्तीफे की खबर झूठी या अनसुनी
अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का जोरदार भूकंप, भारत के कई हिस्सों में महसूस किए गए झटके
सिंहस्थ 2028 की महातैयारी: 40 करोड़ श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए तैयार हो रहा उज्जैन
अभिषेक शर्मा की फिफ्टी पर मचा बवाल: 49 या 50 रन? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
नीतीश-आरसीपी की आत्मीय मुलाकात: क्या जेडीयू में पुराने सिपहसालार की हो रही है वापसी?
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर पलटा दूध का टैंकर, मची दूध लूटने की होड़
राजमा क्या है, मुझे नहीं पता : महुआ मोइत्रा के बयान पर सियासी बवाल, इस्कॉन पर भी साधा निशाना
शोएब अख्तर के भाई का अंतिम संस्कार या आतंकियों का जमघट? पाकिस्तान फिर बेनकाब