तृणमूल कांग्रेस की फायरब्रांड नेता महुआ मोइत्रा अपने बेबाक बयानों के कारण एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उनका राजमा-चावल , प्रोटीन और इस्कॉन (ISKCON) को लेकर दिया गया बयान राजनीतिक और सांस्कृतिक गलियारों में बहस का नया कारण बन गया है।
राजमा से मेरा क्या वास्ता? एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे मिड-डे मील में राजमा-चावल जैसे विकल्पों पर सवाल पूछा गया, तो महुआ ने हैरानी जताते हुए कहा, राजमा क्या होता है? बंगालियों को शायद ही इसके बारे में पता हो। दिल्ली जाने से पहले मैं खुद नहीं जानती थी कि राजमा क्या है।
सोशल मीडिया पर उनके इस बयान को लेकर लोगों ने उन्हें निशाने पर लिया है। आलोचकों का कहना है कि आज के दौर में यह दावा करना कि बंगाल के लोग राजमा से अनजान हैं, हकीकत से कोसों दूर और हास्यास्पद है।
प्रोटीन और अंडे पर जोर मिड-डे मील में पोषण पर बात करते हुए महुआ ने सोयाबीन को नापसंद बताया और अंडों की पुरजोर वकालत की। उन्होंने कहा, अंडे क्लास-ए प्रोटीन हैं और शरीर के विकास के लिए जरूरी सभी एमीनो एसिड इसमें मिलते हैं। बच्चों के लिए यह सबसे बेहतर विकल्प है, न कि सोयाबीन।
इस्कॉन पर कटाक्ष, मचा सियासी संग्राम महुआ मोइत्रा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा की कैंटीन को लेकर इस्कॉन पर सीधा हमला बोला। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, आप अपनी एमएलए कैंटीन उठाकर सीधे इस्कॉन को क्यों नहीं दे देते?
माना जा रहा है कि यह टिप्पणी इस्कॉन की सात्विक और शाकाहारी खान-पान नीति की ओर इशारा थी। महुआ का यह बयान प्रशासनिक फैसलों पर एक कड़ा प्रहार माना जा रहा है।
विपक्ष का पलटवार इस बयान के बाद भाजपा ने टीएमसी पर हमला तेज कर दिया है। विपक्ष का कहना है कि महुआ मोइत्रा जानबूझकर बंगाली संस्कृति को देश की मुख्यधारा से अलग और पिछड़ा दिखाने की कोशिश कर रही हैं। वहीं, इस्कॉन पर उनकी टिप्पणी धार्मिक और सांस्कृतिक संगठनों के बीच नाराजगी का सबब बन गई है।
Kolkata, West Bengal: On the mid-day meal issue, TMC MP Mahua Moitra says, Oh, really? Then what is it being done for? There are only two reasons why you would remove animal protein from cuisine or mid-day meals. One is cultural—that you live in a society where vegetarianism is… pic.twitter.com/WsWNQTERD9
— IANS (@ians_india) June 26, 2026
वो डग-आउट से सीखेंगे , वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर अश्विन का चौंकाने वाला बयान
ब्रह्मपुत्र मेल की लेट-लतीफी से यात्रियों की फजीहत: 5 घंटे की देरी से पहुंची जमालपुर
पल्स पोलियो अभियान: 28 जून से भोपाल में मिशन मोड, ट्रेनों और स्टेशनों पर भी पिलाएंगे दो बूंद जिंदगी की
बदल रहा छत्तीसगढ़: निवेश, तकनीक और रोजगार से औद्योगिक क्रांति की नई इबारत
लोहागढ़ फोर्ट मर्डर मिस्ट्री: खाई से बरामद हुई केतन की क्षत-विक्षत लाश, मंगेतर की शांति ने बढ़ाई पुलिस की उलझन
पुरी में महाकुंभ की तैयारी: रथ यात्रा के लिए सुरक्षा का अभेद्य घेरा, लाखों भक्तों के स्वागत को तैयार प्रशासन
पीएम मोदी की तस्वीर को रोज लड्डू खिलाती है मेरी नातिन : सुनील शेट्टी ने खोला राज
भरत तिवारी की तुलना कुत्ते-बिल्ली से: बीजेपी नेता नागमणि कुशवाहा के बयान पर मचा बवाल
केतन अग्रवाल हत्याकांड: मंगेतर के माता-पिता से मैराथन पूछताछ, मोबाइल से खुलेंगे कत्ल के राज
महाराष्ट्र में फिर फूटा TET का पेपर: 3 गिरफ्तार, लाखों छात्रों का भविष्य अधर में