देशभर में NEET पेपर लीक विवाद के बीच अब महाराष्ट्र से आई खबर ने शिक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। ठाणे के भिवंडी में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का प्रश्नपत्र लीक होने से हड़कंप मच गया है। परीक्षा से महज 24 घंटे पहले हुई इस घटना ने लाखों अभ्यर्थियों की मेहनत पर पानी फेर दिया है।
पुलिस की कार्रवाई: गिरोह के 3 सदस्य हिरासत में भिवंडी के कोनगांव पुलिस थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक विशेष जाल बिछाकर प्रश्नपत्र लीक करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को दबोच लिया है। पुलिस इस रैकेट के तार अन्य शहरों से जुड़े होने की भी जांच कर रही है। भिवंडी पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और गिरोह के मुख्य सरगना की तलाश जारी है।
4 लाख अभ्यर्थियों की परीक्षा रद्द यह परीक्षा कल, 28 जून को राज्य भर के 1,028 केंद्रों पर आयोजित होनी थी, जिसमें करीब 4 लाख उम्मीदवार शामिल होने वाले थे। पेपर लीक होने की पुष्टि के बाद, महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद (MSCE), पुणे ने आनन-फानन में इस परीक्षा को अगले आदेश तक के लिए रद्द कर दिया है।
विपक्ष का सरकार पर तीखा प्रहार इस मामले ने अब राजनीतिक रूप ले लिया है। शिवसेना (यूबीटी) के विधायक अंबादास दानवे ने सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा, सरकार गुड गवर्नेंस का ढोंग करती है, लेकिन एक परीक्षा का पेपर सुरक्षित नहीं रख पा रही है। ऐसा लगता है कि पेपर लीक करने वालों को सरकार का संरक्षण प्राप्त है। दानवे ने स्पष्ट किया कि विपक्ष इस मुद्दे को विधानसभा के सत्र में मजबूती से उठाएगा।
रोहिणी खडसे का हमला: विद्यार्थियों के भविष्य पर डाका राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद चंद्र पवार) की महिला प्रदेश अध्यक्ष रोहिणी खडसे ने सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि यह केवल एक परीक्षा का घोटाला नहीं, बल्कि लाखों विद्यार्थियों के भविष्य पर डाला गया डाका है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार नेताओं को तोड़ने में व्यस्त है, जबकि ईमानदार छात्रों की मेहनत का मजाक बनाया जा रहा है।
क्या यह प्रशासनिक चूक है या व्यवस्थित भ्रष्टाचार? यह सवाल अब हर उस छात्र की जुबान पर है, जो सालों से इन परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। फिलहाल, राज्य सरकार की ओर से इस पर कोई विस्तृत स्पष्टीकरण नहीं आया है।
*#TET चा पेपर फुटला म्हणजे हा केवळ एका परीक्षेचा घोटाळा नाही, तर लाखो विद्यार्थ्यांच्या भविष्यावर टाकलेला दरोडा आहे. रात्रंदिवस अभ्यास करणाऱ्या प्रामाणिक विद्यार्थ्यांच्या मेहनतीची किंमत शून्य करणारी ही व्यवस्था नेमकी कोणाच्या संरक्षणाखाली चालते?
— Adv Rohini Eknathrao Khadse (@Rohini_khadse) June 27, 2026
प्रत्येक वेळी पेपर फुटतो, चौकशीची… pic.twitter.com/UjhzZz3Bee
सेशेल्स में पीएम मोदी की अनोखी मुलाकात: दुनिया के सबसे बुजुर्ग जोनाथन से मिले प्रधानमंत्री
काल बनकर गिरी आकाशीय बिजली: ट्रेन पकड़ने जा रहे वृद्ध की मौके पर मौत
कश्मीर से दिल्ली-एनसीआर तक डोली धरती: अफगानिस्तान में था भूकंप का केंद्र
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर, ट्रस्ट ने जारी किया आधिकारिक बयान
लखनऊ: तपती धूप में कार के अंदर तड़पता मिला कुत्ता, मालिक की लापरवाही पर भड़के लोग
अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता के भूकंप से दहला उत्तर भारत, दिल्ली-एनसीआर में भी महसूस किए गए झटके
फरहाना भट्ट के घर में कोल्ड वॉर : मां ने वीडियो जारी कर आरोपों को नकारा, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
अलविदा के. भाग्यराज: दिग्गज निर्देशक का आखिरी वीडियो वायरल, चिरंजीवी के साथ आखिरी बार आए थे नजर
लॉक अप 2 के प्रोमो में भिड़े राम कपूर और श्रेया कालरा, उम्र पर छिड़ी तीखी जंग
भूकंप की तबाही में ढाल बना पति: बुजुर्ग कपल का वीडियो देख दुनिया हुई भावुक