कहलगांव (भागलपुर): भागलपुर जिले के शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह कुदरत का कहर देखने को मिला। विक्रमशिला रेलवे स्टेशन के पास आकाशीय बिजली गिरने से एक 60 वर्षीय वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
स्टेशन जाते समय हुआ हादसा मृतक की पहचान रामपुर गांव निवासी 60 वर्षीय मुनीलाल तांती के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि मुनीलाल शनिवार सुबह ट्रेन पकड़ने के लिए घर से पैदल ही विक्रमशिला रेलवे स्टेशन की ओर निकले थे।
अभी वे स्टेशन के पास पहुंचे ही थे कि अचानक तेज आंधी और बारिश के बीच उनके ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई। वज्रपात इतना भीषण था कि उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल जैसे ही यह दुखद खबर रामपुर गांव पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही शिवनारायणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।
शनिवार दोपहर पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आपदा राहत मुआवजे के लिए फाइल जिला प्रशासन को भेजी जाएगी।
मुआवजे की मांग और प्रशासन की अपील स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सरकार से पीड़ित परिवार को आपदा प्रबंधन विभाग के तहत मिलने वाली 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि जल्द से जल्द दिलाने की मांग की है।
दूसरी ओर, मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। प्रशासन ने अपील की है कि तेज बारिश और बिजली कड़कने के दौरान पेड़ों के नीचे या खुले मैदानों में न रहें और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें।
*पटना से दिल्ली तक बड़ी छापेमारी! अधीक्षण अभियंता पवन कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में आर्थिक अपराध प्रभाग की कार्रवाई जारी. 6 ठिकानों पर छापेमारी में अब तक 3.89 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का खुलासा हुआ है. पटना, भागलपुर, नोएडा और नई दिल्ली के ठिकाने जांच के दायरे… pic.twitter.com/IG7dvj3mFd
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) June 24, 2026
राम मंदिर दान विवाद: चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा, ट्रस्ट की अगली बैठक पर टिकी निगाहें
बस चले जाओ! : भालू के सामने डटी रही महिला, मौत को दी मात
तबाही की दहलीज पर मिडिल ईस्ट: बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर हमला, क्या टूटने वाला है सीजफायर?
राम मंदिर चंदा विवाद: दिग्विजय सिंह ने की चंपत राय की गिरफ्तारी की मांग, कही ये बड़ी बात
194 साल के जोनाथन का खास मेहमान: PM मोदी ने सेशेल्स में दुनिया के सबसे बुजुर्ग कछुए को खिलाया खाना
आयरलैंड के खिलाफ करो या मरो मुकाबला: आकाश चोपड़ा ने चुनी भारत की प्लेइंग-11, इस युवा खिलाड़ी को मिलेगा मौका?
IND vs IRE: सीरीज बचाने के लिए भारत की अग्निपरीक्षा , जानिए दूसरे टी-20 का पूरा लेखा-जोखा
महाराष्ट्र में फिर फूटा TET का पेपर: 3 गिरफ्तार, लाखों छात्रों का भविष्य अधर में
विधानसभा की कैंटीन भी इस्कॉन को सौंप दो , मिड-डे मील पर महुआ मोइत्रा का सरकार पर तीखा प्रहार
हार्दिक पांड्या ने कर ली गुपचुप शादी? वायरल फोटो के पीछे का सच आया सामने