चेन्नई: तमिल सिनेमा के दिग्गज फिल्म निर्माता, पटकथा लेखक और अभिनेता के. भाग्यराज के निधन की खबर ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। 73 वर्ष की आयु में उनका निधन फिल्म जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
अब सोशल मीडिया पर उनका एक आखिरी पब्लिक अपीयरेंस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने प्रशंसकों को भावुक कर दिया है।
निधन से महज दो दिन पहले, के. भाग्यराज अभिनेत्री-राजनेता खुशबू सुंदर की बेटी अवंतिका की शादी में शामिल होने गोवा पहुंचे थे। यह कार्यक्रम फिल्म जगत की कई जानी-मानी हस्तियों का गवाह बना।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि चिरंजीवी सीढ़ियों से उतरकर अभिनेता वेंकटेश से हाथ मिला रहे हैं। वहीं पास में खड़े के. भाग्यराज से भी चिरंजीवी मुस्कुराकर अभिवादन करते हैं। भाग्यराज भी पूरी गर्मजोशी और मुस्कान के साथ उनका स्वागत करते हुए आगे बढ़ जाते हैं। वे बिल्कुल स्वस्थ और खुश नजर आ रहे थे।
इस शादी में केवल भाग्यराज ही नहीं, बल्कि दक्षिण भारतीय सिनेमा के कई बड़े सितारे मौजूद थे। चिरंजीवी, वेंकटेश, नागार्जुन, तृषा कृष्णन, जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर ने इस समारोह में शिरकत की थी। किसी ने सोचा भी नहीं था कि यह उनकी एक-दूसरे से आखिरी मुलाकात होगी।
अभिनेत्री त्रिशा कृष्णन ने भाग्यराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, प्रिय भाग्यराज सर, आपकी आत्मा को शांति मिले। यह विश्वास करना मुश्किल है कि कल ही हम साथ बैठकर खाना खा रहे थे और आज यह दिल दहला देने वाली खबर मिली।
रिपोर्ट्स के अनुसार, 27 जून को के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ। सुबह की सैर से लौटने के बाद उन्हें सीने में तेज दर्द महसूस हुआ। परिजनों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उनके निधन से तमिल फिल्म इंडस्ट्री समेत पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके परिवार में पत्नी पूर्णिमा, बेटे शांतनु और अन्य परिजन हैं।
#Kushbusundar గారు కుమార్తె
— SZN (@Suzenbabu) June 27, 2026
వివాహ వేడుకలో చిరంజీవి గారు భాగ్యరాజ్ గారు కలిసిన వీడియో..#Chiranjeevi #Baghyaraj #Wedding pic.twitter.com/POcRQp9AfP
उज्जैन जमीन विवाद: दिग्विजय सिंह ने अपनी ही पार्टी के आरोपों को नकारा, मोहन सरकार को दी क्लीनचिट
डाक सेवा गिफ्ट्स का मैसेज है बड़ा धोखा, क्लिक करते ही खाली हो सकता है आपका बैंक खाता
IND vs IRE: सीरीज बचाने के लिए भारत की अग्निपरीक्षा , जानिए दूसरे टी-20 का पूरा लेखा-जोखा
काल बनकर गिरी आकाशीय बिजली: ट्रेन पकड़ने जा रहे वृद्ध की मौके पर मौत
सरकार आते ही सब संघी हो गए , कैलाश विजयवर्गीय की टिप्पणी से गरमाई सियासत
44 साल का इंतजार खत्म: सेशेल्स में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, भावुक हुए भारतीय प्रवासी
सर्वेश कुशारे ने तोड़ा 8 साल पुराना रिकॉर्ड, 2.31 मीटर की छलांग के साथ रचा इतिहास
हाई जंप में नया महारिकॉर्ड : 31 साल के भारतीय स्टार ने तोड़ा 31 साल पुराना तिलिस्म, एशियन गेम्स का टिकट पक्का
भरत तिवारी एनकाउंटर: मीडिया में बोले तो बेटे जैसा हाल होगा , मां ने SP पर लगाए खौफनाक आरोप
दिल्ली-NCR में भूकंप से कांपी धरती: अफगानिस्तान था केंद्र, रिक्टर स्केल पर 6.2 मापी गई तीव्रता