भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में हुए भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस ने पूरे बिहार में हलचल मचा दी है। मृतक की मां आशा देवी ने जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) के खिलाफ ऐसे गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
चुप रहो वरना दूसरा बेटा भी जाएगा आशा देवी का दावा है कि घटना के आठ दिन बाद एसपी बिना किसी महिला पुलिसकर्मी के उनके घर पहुंचे थे। आरोप है कि एसपी ने परिवार को मामले को दबाने और मीडिया में बयानबाजी न करने की धमकी दी। उन्होंने कथित तौर पर कहा, अगर बोलना बंद नहीं किया, तो जैसे भरत को मरवाया है, वैसे ही तुम्हारा दूसरा बेटा चंदन भी मारा जाएगा।
आत्मसमर्पण के बाद भी हुई हत्या परिजनों का आरोप है कि यह एक फर्जी एनकाउंटर है। उनका दावा है कि भरत एनकाउंटर के दौरान फेसबुक पर लाइव था और उसने पुलिस के सामने अपना हथियार डालकर आत्मसमर्पण कर दिया था। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि सरेंडर के बाद उसे गोली क्यों मारी गई? घटना के बाद से ही इलाके में भारी आक्रोश है।
SP ने किया दावों का खंडन मामले की गंभीरता को देखते हुए जब भोजपुर के एसपी मिस्टर राज से संपर्क किया गया, तो उन्होंने सभी आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया। एसपी का कहना है कि पुलिस न्यायिक जांच में पूरा सहयोग कर रही है और तथ्यों के आधार पर सच सामने आएगा।
पुलिस के खिलाफ FIR दर्ज इस मामले में अब कानूनी कार्रवाई शुरू हो चुकी है। परिजनों की शिकायत और बढ़ते दबाव के बाद शाहपुर थाने में जगदीशपुर के एसडीपीओ (SDPO), शाहपुर थानाध्यक्ष और एनकाउंटर में शामिल अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
सरकार को खुली चेतावनी आशा देवी ने स्पष्ट कर दिया है कि वे हार मानने वाली नहीं हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार को चेतावनी दी है कि यदि दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए राज्य सरकार और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जवाब देना होगा। फिलहाल, इस कथित फर्जी एनकाउंटर की न्यायिक जांच जारी है।
#WATCH | Alleged police encounter of 28-year-old Bharat Bhushan Tiwari | Bhojpur, Bihar: Asha Devi, mother of the deceased, says, I don t trust the SP. It was he who gave the order (for encounter). DM ordered SP and then this happened... We demand justice, we will approach the… pic.twitter.com/lsFucKaFPx
— ANI (@ANI) June 27, 2026
गंगा हादसे के पीड़ितों को मरहम: मंत्री ने बांटे 20 लाख के चेक, आवास और रोजगार पर भी बड़ा ऐलान
इंग्लैंड टीम में घमासान: विकेट के जश्न से दूर हुए जोफ्रा आर्चर, कप्तान स्टोक्स ने बीच मैदान लगाई क्लास
वायरल होने का खतरनाक शौक : लड़कियों को परेशान करने वाले यूट्यूबर को दिल्ली पुलिस ने सिखाया सबक
मुहर्रम जुलूस में मौत के कैप्सूल: मुंबई में बड़ी साजिश का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
अब ड्राइवर बनेंगे खुद के मालिक: अमित शाह आज लॉन्च करेंगे देश की पहली भारत टैक्सी सेवा
पुरी में महाकुंभ की तैयारी: रथ यात्रा के लिए सुरक्षा का अभेद्य घेरा, लाखों भक्तों के स्वागत को तैयार प्रशासन
दिल्ली-एनसीआर में घर खरीदने का सुनहरा मौका: गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम में शुरू हुआ डिमांड सर्वे
एंसी सोजन का ऐतिहासिक धमाका: तोड़ा अंजू बॉबी जॉर्ज का 22 साल पुराना नेशनल रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा की फिफ्टी पर मचा बवाल: 49 या 50 रन? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
बिहार में आम का महाकुंभ : सबौर में 9 राज्यों की 1000 किस्मों के साथ राष्ट्रीय आम समागम का आगाज