गांधीनगर: आज 27 जून का दिन भारत के परिवहन क्षेत्र के लिए एक क्रांतिकारी बदलाव का गवाह बनने जा रहा है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज गुजरात में देश की पहली सहकारी मॉडल आधारित टैक्सी सेवा भारत टैक्सी का आधिकारिक शुभारंभ करेंगे।
यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहकार से समृद्धि के विजन को धरातल पर उतारने की एक बड़ी कोशिश है।
भारत टैक्सी की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह पारंपरिक कैब एग्रीगेटर्स से बिल्कुल अलग है। यहाँ ड्राइवर सिर्फ एक कर्मचारी नहीं, बल्कि प्लेटफॉर्म का हिस्सेदार और मालिक होगा।
इस मॉडल का उद्देश्य ड्राइवरों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। उन्हें न केवल कमाई के बेहतर अवसर मिलेंगे, बल्कि काम पर उनका अपना नियंत्रण होगा और उन्हें सामाजिक सुरक्षा का घेरा भी प्रदान किया जाएगा।
सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड के तहत तैयार इस प्लेटफॉर्म को एनसीडीसी, अमूल, नाफेड, इफको और नाबार्ड जैसी शीर्ष सहकारी संस्थाओं का समर्थन हासिल है।
यह जीरो-कमीशन मॉडल पर आधारित है, जिसका मतलब है कि ड्राइवर की कमाई का एक बड़ा हिस्सा सीधे उन्हीं की जेब में जाएगा। इसके अलावा, सेवा छोड़ने के बाद भी ड्राइवरों को 5,000 रुपये तक की मासिक पेंशन का लाभ मिल सकेगा।
फिलहाल इस सेवा का विस्तार गुजरात के 14 प्रमुख शहरों में किया जा रहा है। इनमें अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट, जामनगर, भावनगर, वलसाड, द्वारका, सोमनाथ, आनंद, नडियाद, जूनागढ़, मेहसाणा और अमरेली शामिल हैं।
यात्रियों के लिए भारत टैक्सी ऐप पर बाइक, ऑटो और कैब तीनों विकल्प मौजूद होंगे। सबसे बड़ी राहत सर्ज-प्राइसिंग (अचानक किराया बढ़ना) से मिलेगी। यह सेवा सर्ज-फ्री मॉडल पर चलेगी, जिससे पीक आवर्स में भी यात्रियों को किफायती दरों पर यात्रा करने का मौका मिलेगा।
सिर्फ कमाई ही नहीं, बल्कि ड्राइवरों को बीमा कवर, आसान शर्तों पर लोन और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ भी दिया जाएगा। गांधीनगर के महात्मा मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के जरिए इस नई परिवहन व्यवस्था का औपचारिक आगाज होगा, जो भविष्य में पूरे देश के लिए एक रोल मॉडल बन सकती है।
🚖 भारत टैक्सी — सहकारिता की सवारी, भरोसे की सवारी।
— Ministry of Cooperation, Government of India (@MinOfCooperatn) June 26, 2026
सहकारिता आधारित परिवहन व्यवस्था को नई दिशा देने की ओर एक महत्वपूर्ण कदम। माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah 27 जून 2026 को महात्मा मंदिर कन्वेंशन एंड एग्जिबिशन सेंटर, गांधीनगर में आयोजित हो रहे कार्यक्रम में… pic.twitter.com/BdF6L2iFXI
आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 में बड़े बदलाव की तैयारी, ये 4 स्टार खिलाड़ी होंगे बाहर!
सेशेल्स में पीएम मोदी की अनोखी मुलाकात: दुनिया के सबसे बुजुर्ग जोनाथन से मिले प्रधानमंत्री
राम मंदिर दान विवाद: चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा, ट्रस्ट की अगली बैठक पर टिकी निगाहें
रेल यात्रियों की बल्ले-बल्ले! कई स्पेशल ट्रेनों का समय बढ़ा, देखें पूरी लिस्ट
अब ड्राइवर बनेंगे खुद के मालिक: अमित शाह आज लॉन्च करेंगे देश की पहली भारत टैक्सी सेवा
फीफा वर्ल्ड कप में उस्मान डेम्बेले का तूफान: 32 मिनट में दागी ऐतिहासिक हैट्रिक
एंसी सोजन का ऐतिहासिक धमाका: तोड़ा अंजू बॉबी जॉर्ज का 22 साल पुराना नेशनल रिकॉर्ड
बेटी की शादी का बहाना, पार्टी छोड़ने का ठिकाना : बागी नेता पर उद्धव ठाकरे का कटाक्ष
विधानसभा की कैंटीन भी इस्कॉन को सौंप दो , मिड-डे मील पर महुआ मोइत्रा का सरकार पर तीखा प्रहार
पीएम मोदी की तस्वीर को रोज लड्डू खिलाती है मेरी नातिन : सुनील शेट्टी ने खोला राज