दिल्ली-एनसीआर में अपना आशियाना ढूंढ रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने मधुबन बापूधाम आवासीय योजना में अधूरी पड़ी ग्रुप हाउसिंग परियोजना को पूरा करने की कवायद शुरू कर दी है। इस प्रोजेक्ट के तहत कुल 198 फ्लैट्स तैयार किए जाएंगे।
ग्राहकों की पसंद के हिसाब से बनेंगे फ्लैट्स जीडीए इस बार फ्लैट्स को बेचने से पहले डिमांड सर्वे करवा रहा है। इसका मकसद यह है कि फ्लैट्स का निर्माण ग्राहकों की जरूरतों, बजट और लाइफस्टाइल के अनुरूप हो। प्राधिकरण आम जनता की पसंद-नापसंद को ध्यान में रखकर ही निर्माण कार्य को फाइनल टच देगा।
कैसे लें सर्वे में हिस्सा? अगर आप इस सर्वे का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प मौजूद हैं:
शानदार लोकेशन और बड़ा साइज इस प्रोजेक्ट में बनने वाले फ्लैट्स का साइज 126 वर्गमीटर से 131 वर्गमीटर के बीच होगा, जो मध्यम और बड़े परिवारों के लिए बेहतरीन विकल्प है। सरकारी प्रोजेक्ट होने के कारण यहां निवेश पूरी तरह सुरक्षित है और धोखाधड़ी का कोई डर नहीं है।
बेहतर कनेक्टिविटी है सबसे बड़ी खूबी मधुबन बापूधाम की लोकेशन कनेक्टिविटी के लिहाज से काफी मजबूत है। यह इलाका दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के काफी करीब है। इसके अलावा, दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस (RapidX) लाइन का दुहाई स्टेशन भी यहां से मात्र 6 किलोमीटर की दूरी पर है। चौड़ी सड़कें और शांत वातावरण इसे रहने के लिए एक आदर्श स्थान बनाता है।
क्यों है यह जरूरी? गाजियाबाद में जीडीए की प्लॉट स्कीम को निवेशकों का भारी समर्थन मिला था, जहां 350 प्लॉट्स के लिए 20 हजार से ज्यादा आवेदन आए थे। ऐसे में अगर आप दिल्ली-एनसीआर में घर लेने का मन बना रहे हैं, तो डिमांड सर्वे में हिस्सा लेना एक बेहतर भविष्य की योजना हो सकती है।
*मधुबन बापूधाम: अनफिनिश्ड ग्रुप हाउसिंग परियोजना हेतु डिमांड सर्वे l
— GDA Ghaziabad (@gdagzb) June 25, 2026
मधुबन बापूधाम में प्राधिकरण के नवीन कार्यालय के सामने स्थित 198 फ्लैटों वाली अधूरी (अनफिनिश्ड) ग्रुप हाउसिंग परियोजना को पूरा करने के लिए प्राधिकरण द्वारा एक डिमांड सर्वे शुरू किया जा रहा है। इस सर्वेक्षण का… pic.twitter.com/DjbgAlLvgS
अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का जोरदार भूकंप, भारत के कई हिस्सों में महसूस किए गए झटके
संडे को होगा डबल धमाल! भारत की 2 टीमें खेलेंगी मुकाबले, एक के लिए सेमीफाइनल की जंग
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर भड़के इकबाल अंसारी, कहा- यह शर्मनाक, दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई
भारत-अमेरिका ट्रेड डील में देरी क्यों? ट्रंप के विशेष दूत सर्जियो गोर ने तोड़ी चुप्पी
राफेल पर पाकिस्तान की बौखलाहट : भारत के टेंडर से खुली झूठ की पोल, अब फ्रांस को भी बता रहे झूठा
# बस स्टॉप बना पाठशाला: गुरुग्राम का यह शिक्षक बदल रहा है गरीब बच्चों का भविष्य
पीएम मोदी की सेशेल्स यात्रा: 194 साल के जोनाथन से होगी मुलाकात, जानिए कौन है यह जीवित इतिहास
राम मंदिर से दिव्य कुंभ तक: CM योगी ने बताया नए यूपी के विकास का रोडमैप
सैफ अली खान का खौफनाक खुलासा: घुसपैठिये ने बेटे जेह को बनाया था निशाना
सुलतानगंज सीएचसी: डिजिटल एक्स-रे मशीन तैयार, लेकिन बिजली के अभाव में शो-पीस