अयोध्या में राम मंदिर के भीतर चढ़ावे और कीमती वस्तुओं की चोरी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस संवेदनशील मुद्दे पर अब बाबरी मस्जिद-राम जन्मभूमि मामले के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
राम मंदिर में जो हुआ, वह शर्मनाक इकबाल अंसारी ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि अयोध्या की भूमि अत्यंत पवित्र है और यहां जो हुआ, वैसा दुनिया में कहीं और नहीं हुआ होगा। उन्होंने कहा कि भगवान राम की मूर्ति से हार और पवित्र खड़ाऊं तक चुरा लेना बेहद शर्मनाक और निंदनीय कृत्य है।
मुसलमान भी करते हैं भगवान का सम्मान अंसारी ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए कहा कि जब सुप्रीम कोर्ट का फैसला राम मंदिर के पक्ष में आया था, तब उन्होंने पूरे देश के मुसलमानों से हिंदू आस्था का सम्मान करने की अपील की थी। उन्होंने कहा, मुसलमान भी भगवान का सम्मान करते हैं। तभी तो हमने कहा था कि मंदिर बनने दो, क्योंकि इससे सबको शांति और लाभ मिलेगा।
CM योगी से की कार्रवाई की अपील इस पूरे मामले में इकबाल अंसारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सख्त रुख अपनाने की मांग की है। उन्होंने अपील की कि जो लोग मंदिर की सुरक्षा और प्रबंधन में तैनात थे और जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया या लापरवाही बरती, उन सभी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
SIT जांच और गिरफ्तारी बता दें कि सरकार ने इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। SIT ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट सौंप दी है, जिसके आधार पर अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्यमंत्री योगी पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि सनातन आस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
जांच का दायरा बढ़ा, कई नाम आ सकते हैं सामने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच का दायरा अब बढ़ता जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस जल्द ही एक और FIR दर्ज करने की तैयारी में है। यह FIR मुख्य रूप से साजिश रचने के एंगल से होगी, जिसमें कुछ बड़े और प्रभावशाली नाम भी शामिल हो सकते हैं। पुलिस अब इस बात की तहकीकात कर रही है कि इस चोरी के पीछे केवल छोटे कर्मचारी थे या इसके तार किसी गहरी साजिश से जुड़े हैं।
*#WATCH | Ayodhya, Uttar Pradesh: On the alleged Ram Mandir donation embezzlement case, former plaintiff in Babri Masjid-Ram Janmabhoomi case, Iqbal Ansari says, “The land of Ayodhya is considered sacred…what happened to the deity here is unprecedented anywhere else in the… pic.twitter.com/rw8Dw3XPtm
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 27, 2026
मैहर बैंड को राष्ट्रीय गौरव: 108 साल पुरानी संगीत परंपरा अब आधिकारिक अमूर्त सांस्कृतिक विरासत
ऑपरेशन सिंदूर पर सियासत: कांग्रेस का आरोप, सरकार ने जवानों के बलिदान को छिपाया, संसद को गुमराह किया
शोएब अख्तर के भाई का अंतिम संस्कार या आतंकियों का जमघट? पाकिस्तान फिर बेनकाब
भोपाल बनेगा ग्लोबल निवेश का हब; 2027 को युवा कल्याण वर्ष के रूप में मनाएगी MP सरकार
टी-20 में भारत का दबदबा, लेकिन इन 10 टीमों ने दी है कड़ी चुनौती
दिल्ली-एनसीआर में घर खरीदने का सुनहरा मौका: गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम में शुरू हुआ डिमांड सर्वे
ट्रेन टिकट में छोटी सी गलती पड़ी भारी, यात्री को भरना पड़ा 7,000 रुपये से ज्यादा का जुर्माना
राम मंदिर पर स्वामी प्रसाद मौर्य के बिगड़े बोल: महंत राजू दास ने दी चुनौती, कहा- हिम्मत है तो दूसरे धर्मों पर बोलें
सुलतानगंज मुख्य चौक पर मौत बनकर झुका बिजली का पोल, हटेगा तो राहत की सांस लेंगे लोग
भारत को हराने वाले भारतीय की चर्चा जोरों पर, मां ने कहा- दुख है कि टीम इंडिया हारी, लेकिन...