नई दिल्ली: कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर ऑपरेशन सिंदूर के दौरान छह जवानों के बलिदान की जानकारी छिपाने और संसद को गुमराह करने का गंभीर आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि यह न केवल शहीद सैनिकों का अपमान है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ भी धोखा है।
रक्षा मंत्री के बयान पर सवाल कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो साझा किया है। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को संसद में यह कहते सुना जा सकता है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान किसी भी सैनिक को कोई नुकसान नहीं हुआ। खेड़ा ने इसे देश के साथ सीधा झूठ बताया है।
सामने आया शहीदों का सच विवाद तब गहराया जब दिल्ली स्थित नेशनल वॉर मेमोरियल के त्याग चक्र की दीवार नंबर 3D पर छह जवानों के नाम अंकित किए गए। ये जवान मई 2025 में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शहीद हुए थे, जिनमें सेना के पांच और वायुसेना का एक जवान शामिल है। सरकार ने पहली बार इन नामों को सार्वजनिक किया है।
खेड़ा ने उठाए दो तीखे सवाल पवन खेड़ा ने इस मामले में दो संभावनाएं जताई हैं। उन्होंने कहा कि या तो रक्षा मंत्री को अपने मंत्रालय की गतिविधियों की जानकारी ही नहीं थी, जो उनकी अक्षमता को दर्शाता है। या फिर उन्हें सच पता था और जानबूझकर उन्होंने संसद में झूठ बोला, जो कि एक गंभीर संवैधानिक अपराध है।
शहीदों का सम्मान और परिवारों का हक कांग्रेस नेता ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि वीर जवानों ने कर्तव्य निभाते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया, लेकिन सरकार ने उनके परिवारों से पारदर्शिता छीनी और शहीदों को वह उचित सम्मान नहीं दिया जिसके वे हकदार थे। उन्होंने कहा कि कोई भी सच्चा देशभक्त इस चुप्पी को स्वीकार नहीं कर सकता।
क्या था ऑपरेशन सिंदूर? पिछले साल 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। इसके तहत भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान और पीओके में स्थित आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की थी।
शहीदों के नाम नेशनल वॉर मेमोरियल में जिन छह वीर जवानों के नाम दर्ज हैं, उनमें सूबेदार मेजर पवन कुमार, राइफलमैन सुनील कुमार, लांस नायक दिनेश कुमार, अग्निवीर एम. मुरलीनाइक, हवलदार सुनील कुमार सिंह और वायुसेना के सार्जेंट सुरेंद्र कुमार शामिल हैं।
सिर्फ़ दो ही संभावनाएँ हैं।
— Pawan Khera 🇮🇳 ಪವನ್ ಖೇರಾ (@Pawankhera) June 27, 2026
या तो रक्षा मंत्री @rajnathsingh ने जब संसद को संबोधित किया तो उनकों यह जानकारी ही नहीं थी कि छह सैनिक शहीद हो चुके थे। यदि ऐसा है, तो यह उस मंत्री पर गंभीर प्रश्नचिह्न है, जिसे उसी मंत्रालय के मामलों की जानकारी नहीं है जिसका वह नेतृत्व कर रहे हैं।… pic.twitter.com/5JdSjaqf0B
भागलपुर स्टेशन पर हड़कंप: 8 किलो चांदी के साथ पकड़ा गया युवक, टैक्स चोरी का शक
हार्दिक पांड्या ने कर ली गुपचुप शादी? वायरल फोटो के पीछे का सच आया सामने
राम मंदिर से दिव्य कुंभ तक: CM योगी ने बताया नए यूपी के विकास का रोडमैप
कूनो नदी को पुनर्जीवन: 43 करोड़ की परियोजना से खिलेंगे गुना के किसानों के चेहरे
लॉक अप 2 के प्रोमो में भिड़े राम कपूर और श्रेया कालरा, उम्र पर छिड़ी तीखी जंग
आकिब नबी का स्पेल ऑफ द डे : श्रीलंका ए को बैकफुट पर धकेला, जीत की दहलीज पर इंडिया ए
महाराष्ट्र में महा-पोलियो अभियान: 28 जून को 1 करोड़ से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक
पीएम मोदी की तस्वीर को रोज लड्डू खिलाती है मेरी नातिन : सुनील शेट्टी ने खोला राज
क्रिकेट में नो बॉल के ये 10 नियम कर देंगे हैरान, क्या आप जानते हैं इन बारीक गलतियों के बारे में?
धनौरा में बूंद-बूंद को तरसे 500 घर: पीएचईडी की लापरवाही से पांच दिनों से ठप नल-जल