महाराष्ट्र को पोलियो मुक्त रखने के संकल्प के साथ राज्य सरकार ने आगामी रविवार, 28 जून 2026 को राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का ऐलान किया है। इस विशेष अभियान का लक्ष्य राज्य के 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को सुरक्षा कवच प्रदान करना है।
क्या है अभियान का लक्ष्य? स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर के अनुसार, महाराष्ट्र का पोलियो-मुक्त दर्जा बरकरार रखना सरकार की प्राथमिकता है। इस अभियान के तहत राज्य भर में करीब 1.03 करोड़ बच्चों को बाइवेलेंट ओरल पोलियो वैक्सीन (bOPV) की दो बूंदें पिलाई जाएंगी।
टीकाकरण का समय और प्रक्रिया रविवार, 28 जून को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक राज्य भर के निर्धारित बूथों पर दवा पिलाई जाएगी। जो बच्चे किसी कारणवश बूथ पर नहीं पहुंच पाएंगे, उनके लिए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष व्यवस्था की है। शहरी इलाकों में अगले 5 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में अगले 3 दिनों तक स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर बच्चों को टीका लगाएंगे।
मजबूत नेटवर्क का जाल इस मेगा अभियान को सफल बनाने के लिए राज्य भर में व्यापक इंतजाम किए गए हैं:
प्रशासनिक तैयारी और मॉनिटरिंग अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए राज्य से लेकर वार्ड स्तर तक नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। प्रधान सचिव (जन स्वास्थ्य) की देखरेख में राज्य टीकाकरण कार्य बल ने सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर लिया है। सभी जिलों को पर्याप्त फंड और वैक्सीन का स्टॉक पहले ही आवंटित किया जा चुका है, ताकि टीकाकरण प्रक्रिया में कोई बाधा न आए।
स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों के उज्ज्वल और स्वस्थ भविष्य के लिए इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें।
Every drop counts! On 28 June, Maharashtra will participate in the National Pulse Polio Immunisation Programme to protect millions of children and strengthen our commitment to a polio-free future.#PulsePolio #PolioFreeIndia #Immunisation #ChildHealth #PublicHealth… pic.twitter.com/Jj7F2gbDBd
— MAHARASHTRA DGIPR (@MahaDGIPR) June 27, 2026
शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में लश्कर के आतंकियों की मौजूदगी, भारत के दुश्मन सैफुल्लाह कसूरी का दिखा जलवा
भारत की हार पर छलका भारतीय खिलाड़ी की मां का दर्द, बोलीं- बेटे के प्रदर्शन पर गर्व है
गाजा पर भारत की खामोशी नैतिक और रणनीतिक गलती , सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर करारा प्रहार
महाराष्ट्र TET पेपर लीक: मची खलबली, फडणवीस सरकार ने SIT गठित कर शुरू की ऑपरेशन क्लीन
सुबह की सैर पर मौत का साया: महिला के पीछे पड़ गया 180 किलो का भालू, वीडियो देख कांप उठेंगे आप
महाराष्ट्र में फिर फूटा TET का पेपर: 3 गिरफ्तार, लाखों छात्रों का भविष्य अधर में
लखनऊ: तपती धूप में कार के अंदर तड़पता मिला कुत्ता, मालिक की लापरवाही पर भड़के लोग
पीएम मोदी की तस्वीर को रोज लड्डू खिलाती है मेरी नातिन : सुनील शेट्टी ने खोला राज
बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा: परीक्षार्थियों के लिए रेलवे का तोहफा, चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें
भारत को हराने वाले भारतीय की चर्चा जोरों पर, मां ने कहा- दुख है कि टीम इंडिया हारी, लेकिन...