कहलगांव: भागलपुर जिले के कहलगांव प्रखंड स्थित धनौरा पंचायत में भीषण गर्मी के बीच जल संकट गहरा गया है। पंचायत के वार्ड संख्या 12, 13 और 14 के करीब 500 घरों में पिछले पांच दिनों से नल-जल योजना के तहत पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद है। लोग पीने के पानी के लिए दर-दर भटक रहे हैं।
बोरिंग खराब, प्रशासन बेखबर स्थानीय लोगों के अनुसार, वार्ड 14 में स्थित लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) का मुख्य बोरिंग पंप पिछले पांच दिनों से खराब पड़ा है। इसी बोरिंग से तीनों वार्डों को पानी की सप्लाई होती थी। भीषण उमस और गर्मी के बीच पानी की किल्लत ने ग्रामीणों का जीना मुहाल कर दिया है।
बाजार से पानी खरीदने को मजबूर ग्रामीण पानी की समस्या से सबसे ज्यादा मार गरीब परिवारों पर पड़ रही है। जहां संपन्न लोग बाजार से जार का पानी खरीद रहे हैं, वहीं गरीब महिलाएं और बच्चे मीलों दूर खेतों में लगे चापाकलों से पानी ढोने को मजबूर हैं। चापाकलों पर सुबह से ही पानी भरने के लिए लंबी कतारें देखी जा सकती हैं।
ठेकेदार की लापरवाही पर फूटा गुस्सा ग्रामीणों ने विभाग के संवेदक (ठेकेदार) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गुड्डू चौधरी, दीपक ठाकुर और मिथुन कुमार जैसे स्थानीय निवासियों का कहना है कि मोटर खराब होने की जानकारी पहले दिन ही पीएचईडी के कनीय अभियंता और ठेकेदार को दे दी गई थी। बावजूद इसके, पांच दिनों तक मरम्मत का काम शुरू नहीं किया गया।
24 घंटे का अल्टीमेटम और आंदोलन की चेतावनी ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि अगले 24 घंटों के भीतर जलापूर्ति बहाल नहीं की गई, तो वे पीएचईडी कार्यालय का घेराव करेंगे और उग्र आंदोलन करेंगे। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग केवल कागजी आश्वासन देकर काम चला रहा है।
क्या कहता है विभाग? इस मामले पर पीएचईडी के कनीय अभियंता (JE) राजकमल चौधरी ने बताया कि उन्हें तकनीकी खराबी की जानकारी मिल गई है। ठेकेदार को नया मोटर लगाने का कड़ा निर्देश दिया गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि तकनीकी टीम को मौके पर भेजकर जल्द से जल्द जलापूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
*पटना से दिल्ली तक बड़ी छापेमारी! अधीक्षण अभियंता पवन कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में आर्थिक अपराध प्रभाग की कार्रवाई जारी. 6 ठिकानों पर छापेमारी में अब तक 3.89 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का खुलासा हुआ है. पटना, भागलपुर, नोएडा और नई दिल्ली के ठिकाने जांच के दायरे… pic.twitter.com/IG7dvj3mFd
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) June 24, 2026
मुहर्रम के नाम पर बवाल: तलवारें, AK-47 और खूनी झड़पों से दहला देश
संडे को होगा डबल धमाल! भारत की 2 टीमें खेलेंगी मुकाबले, एक के लिए सेमीफाइनल की जंग
पल्स पोलियो अभियान: 28 जून से भोपाल में मिशन मोड, ट्रेनों और स्टेशनों पर भी पिलाएंगे दो बूंद जिंदगी की
# बस स्टॉप बना पाठशाला: गुरुग्राम का यह शिक्षक बदल रहा है गरीब बच्चों का भविष्य
राम मंदिर दान विवाद: चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा, ट्रस्ट की अगली बैठक पर टिकी निगाहें
सिंहस्थ 2028 की महातैयारी: 40 करोड़ श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए तैयार हो रहा उज्जैन
नीतीश से मुलाकात के बाद बदले आरसीपी सिंह के सुर, बोले- मैं कोई छोटा-मोटा नेता नहीं
अरुणाचल में कुदरत का तांडव: बादल फटने से तबाही, मलबे के नीचे दबे घर और जिंदगी
क्या पूर्वांचल में शुरू हो गया बड़ा ब्राह्मण गेम ? भरत तिवारी एनकाउंटर पर गरमाई यूपी की सियासत
नशे में धुत दूल्हे की करतूत: दुल्हन ने भरी महफिल में किया शादी से इनकार, बारात लौटी खाली हाथ