मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए एक नई और सुदृढ़ कार्ययोजना तैयार की है। भोपाल में आयोजित सशक्त उद्यमी-समृद्ध मध्यप्रदेश समिट के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भविष्य की कई बड़ी घोषणाएं कीं, जो राज्य में औद्योगिक और आर्थिक क्रांति लाने का संकेत दे रही हैं।
जनवरी 2027 में भोपाल में होगा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि आने वाले जनवरी में भोपाल ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी करेगा। इस समिट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य केवल निवेश प्रस्ताव प्राप्त करना नहीं, बल्कि उन्हें धरातल पर उतारना है। इसके लिए प्रदेश में औद्योगिक नीतियां और बुनियादी ढांचे को तेजी से विकसित किया जा रहा है।
2027: युवाओं के नाम, देश में बढ़ेगा रोजगार का अवसर मध्यप्रदेश के भविष्य को संवारने के लिए मुख्यमंत्री ने वर्ष 2027 को युवा कल्याण वर्ष घोषित किया है। इस वर्ष के दौरान शिक्षा, कौशल विकास, स्टार्टअप और उद्यमिता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सरकार का मानना है कि प्रदेश की युवा ऊर्जा को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर ही विकसित मध्यप्रदेश का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
एक नजर में विकास की थीम सरकार ने प्रत्येक वर्ष को एक विशेष उद्देश्य के साथ जोड़कर काम करने की नीति अपनाई है:
MSME और स्टार्टअप्स को बड़ी वित्तीय राहत कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने उद्यमियों के लिए खजाना खोल दिया। 760 से अधिक इकाइयों को प्रोत्साहन राशि और 137 स्टार्टअप्स को लगभग 1.5 करोड़ रुपये की मदद दी गई। वहीं, बड़े उद्योगों को निवेश प्रोत्साहन योजना के तहत 1274 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता वितरित की गई। साथ ही, मंदसौर, जबलपुर, नीमच और खरगोन सहित कई जिलों में नए औद्योगिक भूखंड आवंटित किए गए।
महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और कृषक राहत मध्यप्रदेश में महिला उद्यमियों की भूमिका तेजी से बढ़ रही है, जहां MSME क्षेत्र में उनकी सहभागिता में 59 फीसदी का इजाफा हुआ है। इसके अलावा, किसानों के लिए भी बड़ी राहत की घोषणा की गई है—अब किसान शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर लिए गए ऋण को 31 मार्च की बाध्यता के बजाय ऋण लेने की तारीख से 12 महीने के भीतर चुका सकेंगे।
धरातल पर उतर रहा निवेश मुख्य सचिव अनुराग जैन के अनुसार, राज्य में अब तक 9 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव धरातल पर उतरते दिख रहे हैं। कनाडा, जापान, ब्रिटेन और दक्षिण कोरिया जैसे देशों की कंपनियां राज्य में अब रुचि ले रही हैं। स्टार्टअप ईकोसिस्टम भी मजबूत हुआ है, जहां स्टार्टअप्स की संख्या 4800 से बढ़कर 7500 के पार पहुंच गई है। इन फैसलों के साथ मध्यप्रदेश अब औद्योगिक प्रगति की नई ऊंचाइयों पर कदम बढ़ाने के लिए तैयार है।
*आगामी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन भोपाल में किया जाएगा, जिसके लिए प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को आमंत्रित किया गया है। वहीं, राज्य सरकार ने वर्ष 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है : CM@DrMohanYadav51 @minmsme @minmpmsme pic.twitter.com/fGPf97TEpm
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) June 27, 2026
क्या हार्दिक पांड्या ने रचा ली दूसरी शादी? वायरल फोटो ने इंटरनेट पर मचाई खलबली
गीली सड़क पर अंकल जी की दादागिरी, साइकिल लेकर निकले तो इंटरनेट पर मच गया बवाल
अभिषेक शर्मा के साथ अंपायर्स का खेल! अर्धशतक छीनकर स्कोरकार्ड से गायब किया तूफानी रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा की फिफ्टी पर मचा बवाल: 49 या 50 रन? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
टोंक का बेटा, आयरलैंड का सुपरस्टार : जय मूंद्रा के डेब्यू पर मां की भावुक कर देने वाली बात
भूकंप की तबाही में ढाल बना पति: बुजुर्ग कपल का वीडियो देख दुनिया हुई भावुक
कूनो नदी को पुनर्जीवन: 43 करोड़ की परियोजना से खिलेंगे गुना के किसानों के चेहरे
सरकार आते ही सब संघी हो गए , कैलाश विजयवर्गीय की टिप्पणी से गरमाई सियासत
बेटी की शादी का बहाना, पार्टी छोड़ने का ठिकाना : बागी नेता पर उद्धव ठाकरे का कटाक्ष
मैहर बैंड को राष्ट्रीय गौरव: 108 साल पुरानी संगीत परंपरा अब आधिकारिक अमूर्त सांस्कृतिक विरासत