आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया को न केवल हार का सामना करना पड़ा, बल्कि स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा के लिए यह मैच एक कड़वा अनुभव बन गया। मैदान पर अपनी बल्लेबाजी से गदर मचाने वाले अभिषेक का अर्धशतक मैच के बाद आधिकारिक आंकड़ों से गायब कर दिया गया।
क्यों छीना गया अभिषेक का अर्धशतक? अभिषेक शर्मा ने मैच के दौरान 20 गेंदों में 50 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी। लेकिन मैच खत्म होने के बाद जब स्कोरकार्ड की समीक्षा की गई, तो एक बड़ी तकनीकी गलती सामने आई।
भारतीय पारी के दूसरे ओवर में एक लेग बाई का रन गलती से अंपायर्स और स्कोरर्स द्वारा अभिषेक शर्मा के व्यक्तिगत स्कोर में जोड़ दिया गया था। समीक्षा के बाद इस गलती को सुधारा गया और वह रन अभिषेक के खाते से हटाकर लेग बाई के खातें में डाल दिया गया। इसके साथ ही उनका स्कोर 50 से गिरकर 49 रन रह गया।
अब क्या है नया स्कोरकार्ड? सुधार के बाद आधिकारिक स्कोरकार्ड में अभिषेक शर्मा की पारी 20 गेंदों में 49 रन दर्ज है। उनकी इस पारी में 7 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। अर्धशतक का रिकॉर्ड छिनने से उनके प्रशंसकों में काफी निराशा है।
आयरलैंड ने रचा इतिहास मैच की बात करें तो, बेलफास्ट में खेले गए मुकाबले में आयरलैंड ने भारत को 34 रनों से हराकर सनसनी फैला दी। यह किसी भी फॉर्मेट में आयरलैंड की भारत के खिलाफ पहली जीत है। आयरलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 182 रन बनाए थे।
जवाब में भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही। पूरी टीम 18.5 ओवर में 148 रनों पर सिमट गई। अभिषेक शर्मा (49) के अलावा शिवम दुबे (25), तिलक वर्मा (19) और अक्षर पटेल (15) ही कुछ योगदान दे सके। कप्तान श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन और ईशान किशन जैसे बड़े नाम बुरी तरह नाकाम रहे।
इस हार के साथ ही भारतीय टीम दो मैचों की सीरीज में 0-1 से पिछड़ गई है। अब नजरें अगले मुकाबले पर हैं, जहां टीम को सीरीज बचाने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।
Abhishek Sharma doing what he does best 💥
— BCCI (@BCCI) June 26, 2026
The #TeamIndia opener cruises to a 1️⃣9️⃣-ball FIFTY 👊
Updates ▶️ https://t.co/gdoXw2dAKR#IREvIND | @OfficialAbhi04 pic.twitter.com/b2semHbeOh
क्या हार्दिक पांड्या ने गुपचुप रचा ली शादी? वायरल फोटो में मांग में सिंदूर देख फैंस हैरान
मुहर्रम के नाम पर बवाल: तलवारें, AK-47 और खूनी झड़पों से दहला देश
मिर्जापुर का जलवा बरकरार: सिल्वर स्क्रीन पर वापसी के लिए तैयार कालीन भैया और मुन्ना भैया, टीजर ने यूट्यूब पर मचाया तहलका
नीतीश के सामने आरसीपी सिंह, फिर भी नहीं हुई बात; राजनीति में मची हलचल
नशे में चूर शख्स का 11,000 वोल्ट की तारों पर आराम , वीडियो देख फटी रह जाएंगी आंखें!
खाकी का तलवारबाज अवतार: मुहर्रम जुलूस में वर्दी पहनकर तलवार लहराने वाले सब-इंस्पेक्टर पर गिरी गाज
99 लाख की सब्सिडी पर केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी का दो-टूक जवाब, बोले- मैंने कुछ भी नहीं छिपाया
बंदर के बच्चे का सबक: मां के एक इशारे ने सिखाया इंसानियत का बड़ा पाठ
दिल्ली-एनसीआर में घर खरीदने का सुनहरा मौका: गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम में शुरू हुआ डिमांड सर्वे
राम मंदिर चंदा चोरी: प्रियांक खरगे का पीएम मोदी से सीधा सवाल, पूछा- इस पर कब होगी मन की बात ?