सोशल मीडिया पर आए दिन अजीबोगरीब वीडियो सामने आते हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से जो वीडियो वायरल हुआ है, उसने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। एक व्यक्ति ने शराब के नशे में ऐसी खतरनाक हरकत की, जिसे देखकर हर कोई हैरान है।
तारों को बनाया बिस्तर वीडियो में एक शख्स बिजली के खंभे पर चढ़कर सीधे 11,000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन तक पहुँच जाता है। किसी पार्क में लेटने की तरह, वह बेफिक्र होकर दो तारों के बीच लेट गया। उसका एक पैर हवा में लटक रहा था और वह तारों को ऐसे पकड़कर लेटा था मानो किसी बिस्तर पर आराम कर रहा हो।
मची अफरा-तफरी, काटी गई बिजली जमीन पर खड़े लोग उसे देखकर सहम गए। शख्स के चेहरे पर मौत का कोई डर नहीं था। मामला इतना गंभीर हो गया कि बिजली विभाग के अधिकारियों को पूरे इलाके की बिजली सप्लाई बंद करनी पड़ी। काफी मशक्कत और घंटों की समझाइश के बाद उसे नीचे उतारा जा सका।
यमराज की बालकनी में आराम? यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। इसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो देखकर यूजर्स हैरान हैं। एक यूजर ने मजाक में लिखा, भाई जमीन पर नहीं, सीधे यमराज की बालकनी में जाकर आराम कर रहा था। वहीं दूसरे ने लिखा, 11 हजार वोल्ट का करंट भी इस शख्स के नशे के आगे हार मान गया।
शराब के नशे में सुध-बुध खो बैठा प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, व्यक्ति पूरी तरह नशे में था और कथित तौर पर ताजी हवा लेने की जिद में खंभे पर चढ़ गया था। हालांकि, यह लापरवाही किसी की जान भी ले सकती थी, लेकिन गनीमत रही कि बिजली कटने से एक बड़ा हादसा टल गया।
*In Maharajganj, UP: A drunk man couldn’t find fresh air on the ground, so he climbed a pole and slept for hours on 11,000V live high-tension wires.
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) June 24, 2026
Power was cut off entirely while officials begged him to come down. pic.twitter.com/fZ1rUjr8dI
के. भाग्यराज के अंतिम संस्कार में छलके धनुष के आंसू, वीडियो देख फैंस का टूटा दिल
रामपुर में 28 जून से पल्स पोलियो अभियान: 3.74 लाख बच्चों को सुरक्षा कवच देने की तैयारी
ब्रह्मपुत्र मेल की लेट-लतीफी से यात्रियों की फजीहत: 5 घंटे की देरी से पहुंची जमालपुर
आंख मत दिखाइए! : पूर्व मंत्री और तहसीलदार के बीच तीखी बहस का वीडियो वायरल
लाइव मैच में दिखी मिस्ट्री गर्ल , अपनी सादगी से रातों-रात बनी इंटरनेट सेंसेशन
# बस स्टॉप बना पाठशाला: गुरुग्राम का यह शिक्षक बदल रहा है गरीब बच्चों का भविष्य
सेशेल्स पहुंचे पीएम मोदी: हिंद महासागर में भारत-सेशेल्स की दोस्ती को मिली नई उड़ान
राफेल पर पाकिस्तान की बौखलाहट : भारत के टेंडर से खुली झूठ की पोल, अब फ्रांस को भी बता रहे झूठा
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा फेरबदल: चंपत राय और अनिल मिश्र के इस्तीफे से मचा हड़कंप
आयरलैंड का डबल धमाका : पुरुषों के बाद महिला टीम ने भी मचाया तहलका, वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज को रौंदा