विक्टोरिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर पूर्वी एशियाई देश सेशेल्स पहुंच गए हैं। 27 से 29 जून 2026 तक चलने वाले इस दौरे के लिए उन्हें राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी ने विशेष रूप से आमंत्रित किया है।
भव्य स्वागत और गार्ड ऑफ ऑनर पीएम मोदी का विमान जैसे ही सेशेल्स के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा, वहां का माहौल भारतीय उत्साह से भर गया। राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने खुद पीएम मोदी की अगवानी की। इस दौरान उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
एयरपोर्ट पर कच्छी लोक नृत्य के जरिए भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई गई। यह दृश्य वहां रहने वाले भारतीय मूल के समुदाय और उनकी मातृभूमि के बीच के गहरे जुड़ाव को दर्शाता है।
राष्ट्रीय दिवस के मुख्य अतिथि अपनी इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। देश की आजादी के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में भारत की मौजूदगी रणनीतिक रूप से बेहद अहम मानी जा रही है।
बॉटनिकल गार्डन में दिखा कछुए का आकर्षण विक्टोरिया पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने बॉटनिकल गार्डन का दौरा किया। उनके साथ राष्ट्रपति हर्मिनी भी मौजूद रहे। यहाँ प्रधानमंत्री ने दुनिया के सबसे उम्रदराज जलीय जीव, 194 साल पुराने कछुए को देखा।
कूटनीतिक और व्यापारिक रिश्ते यह दौरा हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की बढ़ती भूमिका और प्रभाव को प्रदर्शित करता है। विशेषज्ञों का मानना है कि पीएम मोदी की यह राजकीय यात्रा दोनों देशों के बीच कूटनीतिक और व्यापारिक संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। होटल पहुंचने पर वहां मौजूद प्रवासी भारतीयों ने भी पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया।
सेशेल्स: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आधिकारिक यात्रा पर सेशेल्स पहुंचे, जहां सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी ने उनका स्वागत किया। pic.twitter.com/7GU2F3djQo
— IANS Hindi (@IANSKhabar) June 27, 2026
कश्मीर से दिल्ली-एनसीआर तक डोली धरती: अफगानिस्तान में था भूकंप का केंद्र
राम मंदिर दान विवाद: चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा, ट्रस्ट की अगली बैठक पर टिकी निगाहें
अरुणाचल में कुदरत का तांडव: बादल फटने से तबाही, मलबे के नीचे दबे घर और जिंदगी
अभिषेक शर्मा के साथ अंपायर्स का खेल! अर्धशतक छीनकर स्कोरकार्ड से गायब किया तूफानी रिकॉर्ड
केतन अग्रवाल हत्याकांड: कातिल मंगेतर को सजा दिलाने के लिए मैदान में उतरे उज्ज्वल निकम, सीएम फडणवीस ने की थी अपील
सुनील शेट्टी की 15 महीने की नातिन है पीएम मोदी की फैन, रोज सुबह फोटो को खिलाती है लड्डू
पुरी में महाकुंभ की तैयारी: रथ यात्रा के लिए सुरक्षा का अभेद्य घेरा, लाखों भक्तों के स्वागत को तैयार प्रशासन
आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 में बड़े बदलाव की तैयारी, ये 4 स्टार खिलाड़ी होंगे बाहर!
नशे में धुत दूल्हे की करतूत: दुल्हन ने भरी महफिल में किया शादी से इनकार, बारात लौटी खाली हाथ
नाथनगर में काल बना बालू लदा ट्रैक्टर: सड़क पार कर रहे 5 साल के मासूम को रौंदा, मौत