भारतीय वायुसेना (IAF) द्वारा अपने सभी 36 राफेल लड़ाकू विमानों के मेंटेनेंस के लिए ब्रिज सपोर्ट टेंडर जारी किए जाने के बाद पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। इस टेंडर ने पाकिस्तान के उस प्रोपेगैंडा की कलई खोल दी है, जिसमें वह दावा करता आया है कि पिछले साल मई की लड़ाई में उसने भारत के कुछ राफेल विमानों को मार गिराया था।
पाकिस्तानी राजनयिक की अजीबोगरीब दलील भारत में पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने अपनी साख बचाने के लिए अब पूरी तरह से बेतुके तर्क देना शुरू कर दिया है। बासित ने न केवल भारत के आधिकारिक दस्तावेजों को फर्जी बताया है, बल्कि राफेल बनाने वाली फ्रांसीसी कंपनी डसॉल्ट पर भी झूठ बोलने का आरोप मढ़ दिया है।
गणित में उलझा पाकिस्तान बासित का तर्क है कि यदि भारत ने युद्ध में राफेल खोया था, तो टेंडर 35 विमानों के लिए होना चाहिए था। उन्होंने टीवी डिबेट के दौरान दावा किया कि भारत और फ्रांस मिलकर सच छुपा रहे हैं। अपनी बात को सही साबित करने के लिए उन्होंने डसॉल्ट कंपनी पर अपने व्यावसायिक हितों के लिए भारत का साथ देने का इल्जाम लगाया है।
क्यों मचा है पाकिस्तान में शोर? पाकिस्तान लंबे समय से दुनिया भर में यह ढोल पीट रहा था कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय राफेल विमानों को ढेर किया गया है। IAF के इस नए टेंडर ने पाकिस्तान के इस दावे के गुब्बारे को हवा निकाल दी है। 36 विमानों के लिए मेंटेनेंस सपोर्ट का टेंडर यह साबित करता है कि भारतीय वायुसेना के पास आज भी पूरे 36 विमान सुरक्षित और चालू हालत में मौजूद हैं।
क्या है भारतीय वायुसेना का नया टेंडर? IAF ने जून में एक रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (RFP) जारी किया है। यह पांच महीने का एक ब्रिज सपोर्ट पैकेज है। इसका मकसद एक लंबी अवधि के मेंटेनेंस समझौते पर हस्ताक्षर होने तक विमानों की तकनीकी उपलब्धता, स्पेयर पार्ट्स और लॉजिस्टिक्स सपोर्ट को निर्बाध बनाए रखना है। यह कदम स्पष्ट करता है कि भारत अपनी पूरी राफेल फ्लीट को अपडेट रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
🚨 Abdul Basit s Math Masterclass Ends in Self Goal
— OsintTV 📺 (@OsintTV) June 27, 2026
📍 Basit labels India’s official account of the event as propaganda .
📍 Rejects official IAF documentation on 36 aircraft maintenance.
📍 Claims that if one Rafale was lost, the contract should be for 35, not 36.
📍… pic.twitter.com/sWaXR1FXpB
पुरी में महाकुंभ की तैयारी: रथ यात्रा के लिए सुरक्षा का अभेद्य घेरा, लाखों भक्तों के स्वागत को तैयार प्रशासन
13 छक्कों का वादा और आर्चर की धुनाई: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने कैसे हर किसी को किया हैरान
अरुणाचल में कुदरत का तांडव: बादल फटने से तबाही, मलबे के नीचे दबे घर और जिंदगी
पीएम मोदी की सेशेल्स यात्रा: 194 साल के जोनाथन से होगी मुलाकात, जानिए कौन है यह जीवित इतिहास
इंग्लैंड टीम में घमासान: विकेट के जश्न से दूर हुए जोफ्रा आर्चर, कप्तान स्टोक्स ने बीच मैदान लगाई क्लास
अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता के जोरदार भूकंप से कांपी धरती, उत्तर भारत में भी महसूस हुए झटके
गाजा पर भारत की खामोशी नैतिक और रणनीतिक गलती , सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर करारा प्रहार
मेधावी छात्रों के लिए सुनहरा अवसर: 30 जून को होगा प्रतिभा सम्मान समारोह 2026
आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में बड़े बदलाव की तैयारी, इन 3 खिलाड़ियों का कटेगा पत्ता!
राम मंदिर पर स्वामी प्रसाद मौर्य के बिगड़े बोल: महंत राजू दास ने दी चुनौती, कहा- हिम्मत है तो दूसरे धर्मों पर बोलें