गीली सड़क पर अंकल जी की दादागिरी, साइकिल लेकर निकले तो इंटरनेट पर मच गया बवाल
News Image

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति का स्वैग देखकर हर कोई हैरान है। वीडियो में अंकल जी नई बनी, कच्ची और गीली सड़क पर बेखौफ साइकिल दौड़ाते नजर आ रहे हैं।

सड़क गीली थी, पर इरादे पक्के थे वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क का निर्माण कार्य अभी हाल ही में पूरा हुआ है और सतह अभी पूरी तरह सूखी भी नहीं है। वहां मौजूद अन्य लोग सड़क की स्थिति देखकर दूरी बनाए हुए थे, लेकिन बुजुर्ग ने किसी की परवाह नहीं की। उन्होंने अपनी साइकिल उठाई और सीधे ताजी बिछी सड़क के ऊपर से निकल गए।

My Life My Rule का सटीक उदाहरण वीडियो को X (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर करते हुए कैप्शन दिया गया है— अंकल जी ने सड़क डालने वालों से कह दिया... My Life My Rule. सिर्फ 12 सेकंड के इस छोटे से क्लिप को अब तक तीन लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

यूजर्स की मजेदार प्रतिक्रियाएं इस वीडियो पर इंटरनेट यूजर्स भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, अंकल जी बोले- मस्त रहो मस्ती में, आग लगे बस्ती में। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, इनका एटीट्यूड ही अलग लेवल का है, सड़क चाहे नई हो या पुरानी, रास्ता तो यही तय करेंगे।

मनोरंजन बनाम सुरक्षा जहाँ एक ओर लोग इस वीडियो को देसी एटीट्यूड मानकर जमकर शेयर कर रहे हैं, वहीं कुछ जागरूक यूजर्स ने इसे नियमों की अनदेखी भी बताया है। हालांकि, यह वीडियो कहाँ का है, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है, लेकिन इंटरनेट की दुनिया में साइकिल वाले अंकल के इस अंदाज ने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

वर्ल्ड कप में भारत-ऑस्ट्रेलिया का करो या मरो महासंग्राम, लॉर्ड्स में होगा सेमीफाइनल का फैसला

Story 1

राफेल पर पाकिस्तान की बौखलाहट : भारत के टेंडर से खुली झूठ की पोल, अब फ्रांस को भी बता रहे झूठा

Story 1

मुंगेर से सबौर तक बनेगा मरीन ड्राइव , 9,998 करोड़ की परियोजना के लिए प्रक्रिया शुरू

Story 1

आंख मत दिखाइए! : पूर्व मंत्री और तहसीलदार के बीच तीखी बहस का वीडियो वायरल

Story 1

महाराष्ट्र में फिर फूटा TET का पेपर: 3 गिरफ्तार, लाखों छात्रों का भविष्य अधर में

Story 1

जम्मू-कश्मीर में भूकंप से मची हलचल, अफगानिस्तान था केंद्र; जानें कितनी गहरी थी तीव्रता

Story 1

वायरल होने का खतरनाक शौक : लड़कियों को परेशान करने वाले यूट्यूबर को दिल्ली पुलिस ने सिखाया सबक

Story 1

शोएब अख्तर के भाई का अंतिम संस्कार या आतंकियों का जमघट? पाकिस्तान फिर बेनकाब

Story 1

टीईटी पेपर लीक: सीएम फडणवीस का एक्शन मोड , SIT गठित, मास्टरमाइंड पर चलेगा मकोका (MCOCA)

Story 1

आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 में बड़े बदलाव की तैयारी, ये 4 स्टार खिलाड़ी होंगे बाहर!