आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के लिए रविवार, 28 जून का दिन बेहद निर्णायक होने वाला है। लंदन के एतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए भारत को इस मुकाबले में जीत दर्ज करना अनिवार्य है।
सेमीफाइनल की राह और दबाव ग्रुप स्टेज में अब तक भारत ने 4 मैच खेले हैं, जिसमें 3 जीत और 1 हार मिली है। साउथ अफ्रीका से मिली हार के कारण भारतीय टीम की सेमीफाइनल की राह थोड़ी कठिन हो गई है। अब ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ हार भारत को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा सकती है।
हेड-टू-हेड में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा आंकड़ों पर नजर डालें तो ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 38 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इनमें भारत ने सिर्फ 9 मैच जीते हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 27 बार बाजी मारी है। एक मैच टाई रहा है और एक बेनतीजा निकला है। इन आंकड़ों के बावजूद भारत को अपनी लय और आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरना होगा।
वर्ल्ड कप में भारत का अब तक का सफर भारतीय टीम ने टूर्नामेंट की शुरुआत पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के खिलाफ शानदार जीत से की थी। हालांकि, साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली हार ने टीम को बैकफुट पर धकेल दिया था, लेकिन बांग्लादेश को 5 विकेट से हराकर भारत ने अपनी उम्मीदों को फिर जिंदा कर दिया है। अब यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह मुकाबला किसी नॉकआउट मैच से कम नहीं है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, प्रेमा रावत, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर।
ऑस्ट्रेलिया: बेथ मूनी, जॉर्जिया वोल, एलिस पेरी, एशले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहम, निकोला कैरी, एनाबेल सदरलैंड, सोफी मोलिनक्स (कप्तान), अलाना किंग, ताहलिया मैकग्राथ, मेगन शूट।
लॉर्ड्स की पिच पर टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है, ऐसे में शुरुआती ओवरों में विकेट लेना भारत के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है।
🔙 to winning ways ✌️#TeamIndia bag 2⃣ points with a comprehensive victory by 5⃣ wickets in Manchester ✅
— BCCI Women (@BCCIWomen) June 25, 2026
Scorecard ▶️ https://t.co/mWgNXcEkp0#T20WorldCup | #WomenInBlue | #INDvBAN pic.twitter.com/WMuuLzsfyZ
जन्मदिन पर माता-पिता की आंखों में आंसू: थार ने छीनी बेटे की खुशियां, न्याय के लिए बिलख रहा परिवार
सेशेल्स पहुंचे पीएम मोदी: हिंद महासागर में भारत-सेशेल्स की दोस्ती को मिली नई उड़ान
आकिब नबी की घातक गेंदबाजी से बैकफुट पर श्रीलंका, इंडिया ए ने बनाई मजबूत बढ़त
भागलपुर स्टेशन पर हड़कंप: 8 किलो चांदी के साथ पकड़ा गया युवक, टैक्स चोरी का शक
धनौरा में बूंद-बूंद को तरसे 500 घर: पीएचईडी की लापरवाही से पांच दिनों से ठप नल-जल
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर भड़के इकबाल अंसारी, कहा- यह शर्मनाक, दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे 15 साल के वैभव सूर्यवंशी? अभिषेक शर्मा ने खोल दिए टीम के अंदर के राज
नाथनगर में काल बना बालू लदा ट्रैक्टर: सड़क पार कर रहे 5 साल के मासूम को रौंदा, मौत
ताजी बनी सड़क पर अंकल की दादागिरी, साइकिल लेकर कर दिया सत्यानाश!
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: सेमीफाइनल की जंग, क्या आंकड़े बदल पाएंगी हरमनप्रीत की सेना?