दिल्ली: राजधानी दिल्ली में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ गया। गुरुग्राम के रहने वाले 34 वर्षीय सार्थक मट्टू की एक बेकाबू महिंद्रा थार की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। आज सार्थक का जन्मदिन है, लेकिन घर में जश्न के बजाय मातम पसरा हुआ है।
हादसे का मंजर और पिता का दर्द सार्थक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में काम करते थे और रोज की तरह नोएडा स्थित अपने ऑफिस के लिए निकले थे। रजोकरी फ्लाईओवर के पास एक तेज रफ्तार थार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
सार्थक के पिता सुरेंद्र मट्टू अपने बेटे का हेलमेट हाथों में लिए बिलख रहे हैं। उन्होंने कहा, हमने बेटे की सुरक्षा के लिए उसे सबसे बेहतर हेलमेट दिलाया था, लेकिन उस थार चालक ने मेरे जवान बेटे को कुचल दिया।
अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गई सांसें 25 जून को वसंत कुंज साउथ पुलिस को हादसे की सूचना मिली। गंभीर रूप से घायल सार्थक को आनन-फानन में इंडियन स्पाइनल इंजरीज़ सेंटर ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ऑफिस के साथी जब तक परिजनों को सूचना देते, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
आरोपी गिरफ्तार, परिवार को न्याय की है आस पुलिस ने इस मामले में 30 वर्षीय एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन मृतक के परिवार का कहना है कि महज गिरफ्तारी काफी नहीं है। बुजुर्ग माता-पिता ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई हो, जो नजीर बने और भविष्य में किसी और घर का चिराग न बुझे।
बर्थडे पर घर में पसरा सन्नाटा आज सार्थक का जन्मदिन है। जिस घर में आज केक काटना था और खुशियां मनाई जानी थीं, वहां अब केवल गम और सिसकियां हैं। एक तरफ जहां दिल्ली की सड़कों पर बेखौफ रफ्तार लोगों की जान ले रही है, वहीं सार्थक के परिवार का दर्द प्रशासन से कड़े ट्रैफिक नियमों और सख्त सजा की मांग कर रहा है।
*🔴#BREAKING | Delhi hit & run horror | 34-year-old biker killed after Thar rammed his bike
— NDTV (@ndtv) June 27, 2026
NDTV s @AaquilJameel joins @SehgalRahesha with more details pic.twitter.com/EsTdObppzX
नीतीश से मुलाकात के बाद बदले आरसीपी सिंह के सुर, बोले- मैं कोई छोटा-मोटा नेता नहीं
99 लाख की सब्सिडी पर घिरे केंद्रीय मंत्री: क्या है खीरा खेती विवाद और भागीरथ चौधरी की सफाई?
बिहार में मौसम का डबल अटैक: कहीं लू का सितम, तो कहीं भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
फीफा वर्ल्ड कप में उस्मान डेम्बेले का तूफान: 32 मिनट में दागी ऐतिहासिक हैट्रिक
टीएमबीयू कर्मचारियों के लिए बड़ी सौगात: 15 साल का इंतजार खत्म, 15 सितंबर तक पूरा होगा प्रमोशन
फीफा वर्ल्ड कप 2026: नॉकआउट में मेसी की अग्निपरीक्षा , जानें कब और कहां देखें अर्जेंटीना का महामुकाबला
विधानसभा की कैंटीन भी इस्कॉन को सौंप दो , मिड-डे मील पर महुआ मोइत्रा का सरकार पर तीखा प्रहार
ताजी बनी सड़क पर अंकल की दादागिरी, साइकिल लेकर कर दिया सत्यानाश!
सेशेल्स की गोल्डन जुबली पर पीएम मोदी: हिंद महासागर में भारत की बढ़ेगी कूटनीतिक पावर
महाराष्ट्र TET पेपर लीक: परीक्षा से पहले ही खुला बड़ा खेल, SIT का गठन और 3 आरोपी गिरफ्तार