केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी को मिली 99.60 लाख रुपये की सरकारी सब्सिडी इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई है। राजस्थान में उनके निजी फार्म पर खीरे की खेती के लिए यह राशि मंजूर की गई है, जिस पर अब सवाल उठ रहे हैं।
विवाद क्या है? विवाद का मुख्य कारण यह है कि जिस नेशनल हॉर्टिकल्चर बोर्ड (NHB) ने इस सब्सिडी को मंजूरी दी, भागीरथ चौधरी खुद उसके पदेन उपाध्यक्ष हैं। एनएचबी उनके मंत्रालय के अधीन काम करने वाली एक स्वायत्त संस्था है। ऐसे में हितों के टकराव (Conflict of Interest) को लेकर विपक्ष और आम लोगों के बीच तीखी बहस छिड़ गई है।
योजना का आधार और सब्सिडी का गणित मंत्री का 16,592 वर्ग मीटर का प्रोजेक्ट मिशन फॉर इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट ऑफ हॉर्टिकल्चर (MIDH) के तहत स्वीकृत हुआ था। यह योजना 2014-15 में कमर्शियल खेती को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई थी। एनएचबी ने 2025 में जिन 467 परियोजनाओं को सब्सिडी दी, उनमें चौधरी का प्रोजेक्ट भी शामिल था।
मैं छिपाकर कुछ नहीं करता : भागीरथ चौधरी विवाद बढ़ता देख मंत्री ने सामने आकर जवाब दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे लंबे समय से किसान हैं और उन्होंने कुछ भी छिपाया नहीं है। उन्होंने कहा, मैंने बैंक से 2 करोड़ रुपये का लोन लिया है और सरकारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन किया है।
पानी बचाने की अनोखी कोशिश मंत्री ने अपने बचाव में खेती के लिए अपनाई गई तकनीक का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र में भूजल स्तर बहुत नीचे गिर चुका है। इसे देखते हुए उन्होंने 2 करोड़ लीटर क्षमता वाले चार फार्म पूल बनाए हैं, ताकि बारिश के पानी को संचय कर 60 बीघा जमीन पर आधुनिक तरीके से खेती की जा सके।
पारदर्शिता का किया दावा भागीरथ चौधरी ने यह भी कहा कि उन्होंने अपने खेत पर सब्सिडी प्राप्त करने वाला बोर्ड तक लगा रखा है। उनका तर्क है कि वे राज्य के अन्य किसानों को भी उन्नत और तकनीक-आधारित खेती के लिए प्रेरित करना चाहते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि पूरी प्रक्रिया पात्रता मानकों के तहत ही पूरी की गई है और इसमें नियमों का कोई उल्लंघन नहीं हुआ है।
#WATCH | Ajmer, Rajasthan: On a media report that his own ministry gave him Rs 99-lakh subsidy, under a scheme, for his cucumber farm, MoS Agriculture Bhagirath Choudhary says, I am a farmer and have been in agriculture since my childhood days...I have not hidden anything.… pic.twitter.com/c8dk0f3D7h
— ANI (@ANI) June 27, 2026
राजस्थान का बेटा, जिसने आयरलैंड की जर्सी पहन भारत को चखाया हार का स्वाद!
हाइकिंग के दौरान खूंखार ग्रिजली भालू ने किया पीछा, महिला ने आंखों में आंखें डाल जीती मौत से जंग
आकिब नबी की घातक गेंदबाजी से बैकफुट पर श्रीलंका, इंडिया ए ने बनाई मजबूत बढ़त
आसमान से मौत बनकर गिरी लकड़ी: बाइक सवार पर काल बनकर टूटा पेड़, CCTV में कैद हुई रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना
राफेल पर पाकिस्तान की बौखलाहट : भारत के टेंडर से खुली झूठ की पोल, अब फ्रांस को भी बता रहे झूठा
राम मंदिर पर स्वामी प्रसाद मौर्य के बिगड़े बोल: महंत राजू दास ने दी चुनौती, कहा- हिम्मत है तो दूसरे धर्मों पर बोलें
मलबे में धड़क रही थी जिंदगी: वेनेजुएला में 18 दिन के मासूम का चमत्कारी रेस्क्यू, मां भी सुरक्षित
रामपुर में 28 जून से पल्स पोलियो अभियान: 3.74 लाख बच्चों को सुरक्षा कवच देने की तैयारी
महाराष्ट्र में महा-पोलियो अभियान: 28 जून को 1 करोड़ से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक
वो डग-आउट से सीखेंगे , वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर अश्विन का चौंकाने वाला बयान