कनाडा के जंगलों में हाइकिंग करना एक महिला के लिए उस वक्त दुस्वप्न में बदल गया, जब उसका सामना एक विशालकाय ग्रिजली भालू से हो गया। इस रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पीछा कर रहा था शिकारी वीडियो में महिला अपने पालतू कुत्ते के साथ जंगल के रास्ते पर आगे बढ़ रही है। तभी पीछे से एक खूंखार भालू उनके करीब आने लगता है। खतरा भांपते ही महिला का कुत्ता बार-बार पीछे मुड़कर देखता है। भालू लगातार उनके पीछे चल रहा था और उनके बीच की दूरी खतरनाक रूप से कम हो गई थी।
आंखों में देख दिखाई हिम्मत ऐसी भयावह स्थिति में भी महिला ने घबराने के बजाय अद्भुत संयम दिखाया। वह पीछे मुड़कर भालू की आंखों में सीधे देखते हुए जोर-जोर से चिल्लाने लगी। वह लगातार कह रही थी, नहीं, चले जाओ... रुक जाओ। महिला की बुलंद आवाज और आंखों में आंखें डालकर उसे चुनौती देने की तकनीक ने भालू को कुछ पलों के लिए ठिठकने पर मजबूर कर दिया।
अचानक हमले की कोशिश एक पल ऐसा भी आया जब भालू ने रफ्तार पकड़ ली और महिला की ओर झपटने की कोशिश की। महिला की तेज होती सांसें और चीखें स्थिति की गंभीरता को बयां कर रही थीं। हालांकि, महिला ने हार नहीं मानी और डटकर सामना किया, जिसके बाद भालू धीरे-धीरे जंगल की ओर मुड़ गया और महिला सुरक्षित अपने कुत्ते के साथ वहां से निकलने में कामयाब रही।
विशेषज्ञों की क्या है राय? टोनी लेन नाम के यूजर द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो पर लोग महिला के साहस की तारीफ कर रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि ग्रिजली भालू 56 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकते हैं, इसलिए उनसे भागने की कोशिश करना जानलेवा हो सकता है।
ऐसी परिस्थितियों में शांत रहना और बेयर स्प्रे जैसे सुरक्षा उपकरणों को साथ रखना बहुत जरूरी है। यह वीडियो एक सबक है कि प्रकृति के करीब जाते समय तैयारी और सावधानी ही जान बचा सकती है।
A woman hiking in Canada nearly became a grizzly’s next meal and the video circulating right now is genuinely one of the most intense wildlife encounters you will ever watch - her dog is with her, a massive grizzly is right there, and somehow she kept her head together long… pic.twitter.com/VutSzXLeXM
— Tony Lane 🇺🇸 (@TonyLaneNV) June 26, 2026
लोहागढ़ फोर्ट मर्डर मिस्ट्री: खाई से बरामद हुई केतन की क्षत-विक्षत लाश, मंगेतर की शांति ने बढ़ाई पुलिस की उलझन
लखनऊ: तपती धूप में कार के अंदर तड़पता मिला कुत्ता, मालिक की लापरवाही पर भड़के लोग
मॉर्निंग वॉक बनी जानलेवा चुनौती: महिला के सामने आया 180 किलो का भालू, फिर हुआ कुछ ऐसा
IND vs IRE: सीरीज बचाने के लिए भारत की अग्निपरीक्षा , जानिए दूसरे टी-20 का पूरा लेखा-जोखा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: नॉकआउट में मेसी की अग्निपरीक्षा , जानें कब और कहां देखें अर्जेंटीना का महामुकाबला
44 साल का इंतजार खत्म: सेशेल्स में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, भावुक हुए भारतीय प्रवासी
सिंहस्थ 2028 की महातैयारी: 40 करोड़ श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए तैयार हो रहा उज्जैन
आसमान से मौत बनकर गिरी लकड़ी: बाइक सवार पर काल बनकर टूटा पेड़, CCTV में कैद हुई रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना
मुहर्रम जुलूस में मौत के कैप्सूल: मुंबई में बड़ी साजिश का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
सेशेल्स में पीएम मोदी का अनोखा अंदाज: दुनिया के सबसे बुजुर्ग कछुए जोनाथन को खिलाया खाना