कनाडा के अल्बर्टा में एक महिला की सुबह की सैर उस समय खौफनाक मोड़ पर आ गई, जब उसका सामना एक विशाल ग्रिजली भालू से हो गया। महिला के साहस और धैर्य का वीडियो अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
अचानक सामने आया खतरा महिला अपने पालतू कुत्ते के साथ रोज की तरह जंगल के किनारे बने रास्ते पर टहल रही थी। तभी करीब 180 किलो वजनी एक ग्रिजली भालू ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। इस तनावपूर्ण स्थिति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
घबराने के बजाय दिखाई समझदारी इस खतरनाक स्थिति में महिला ने अपना आपा नहीं खोया। ज्यादातर लोग डरकर भागने की कोशिश करते हैं, जिससे भालू के हमले का खतरा बढ़ जाता है, लेकिन महिला ने ऐसा नहीं किया। वह बिना हड़बड़ाहट के धीरे-धीरे आगे बढ़ती रही।
शांत रहकर जीती जंग वीडियो में महिला को शांत आवाज में बार-बार No… Go Away कहते हुए सुना जा सकता है। उसने न तो भालू को उकसाया और न ही उसे डराने की कोशिश की। उसने अपने कुत्ते को भी नियंत्रण में रखा, जो स्थिति को बिगड़ने से बचाने में मददगार साबित हुआ।
मौत को थपथपाकर वापस लौटा भालू वीडियो का सबसे डरावना पल तब आया जब भालू ने उनकी तरफ दौड़ना शुरू किया। महिला ने भागने की गलती नहीं की और स्थिर बनी रही। महिला की इसी सूझबूझ के चलते कुछ देर बाद भालू का व्यवहार बदल गया और वह वापस जंगल की ओर लौट गया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ साहस यह वीडियो एक्स (ट्विटर) पर साझा किए जाने के बाद से 12.7 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। लोग महिला के जबरदस्त आत्मनियंत्रण की सराहना कर रहे हैं। विशेषज्ञों का भी मानना है कि ऐसी स्थिति में शांत रहना ही एकमात्र तरीका है जो किसी की जान बचा सकता है।
A woman hiking in Canada nearly became a grizzly’s next meal and the video circulating right now is genuinely one of the most intense wildlife encounters you will ever watch - her dog is with her, a massive grizzly is right there, and somehow she kept her head together long… pic.twitter.com/VutSzXLeXM
— Tony Lane 🇺🇸 (@TonyLaneNV) June 26, 2026
महाराष्ट्र में फिर फूटा TET का पेपर: 3 गिरफ्तार, लाखों छात्रों का भविष्य अधर में
पुणे मर्डर केस: कुचली हुई खोपड़ी और शांत सिया; लोनावाला में क्या हुआ था उस दिन?
बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा: परीक्षार्थियों के लिए रेलवे का तोहफा, चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें
सुपौल में मौसम का मिजाज बदला: झमाझम बारिश से मिली भीषण गर्मी से राहत
तबाही की दहलीज पर मिडिल ईस्ट: बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर हमला, क्या टूटने वाला है सीजफायर?
30 जून को आ रहा है OnePlus का धमाकेदार स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और शानदार फीचर्स के साथ मचाएगा हलचल
आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में बड़े बदलाव की तैयारी, इन 3 खिलाड़ियों का कटेगा पत्ता!
पुर्तगाल बनाम कोलंबिया: रोनाल्डो के निशाने पर मेसी का वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्या रच पाएंगे नया इतिहास?
क्या हार्दिक पांड्या ने रचा ली दूसरी शादी? वायरल फोटो ने इंटरनेट पर मचाई खलबली
रामपुर में 28 जून से पल्स पोलियो अभियान: 3.74 लाख बच्चों को सुरक्षा कवच देने की तैयारी