पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड ने सबको झकझोर कर रख दिया है। रेस्क्यू टीम के सदस्य सुनील गायकवाड़ ने घटना से जुड़े जो खुलासे किए हैं, वे रोंगटे खड़े करने वाले हैं।
क्षत-विक्षत हालत में मिला शव रेस्क्यू टीम जब लोहागढ़ किले पर पहुंची, तो केतन का शव बेहद भयावह स्थिति में था। सुनील गायकवाड़ के अनुसार, केतन के सिर पर गहरे जख्म थे और उसकी खोपड़ी बुरी तरह से कुचली गई थी। इसके अलावा, उसके हाथ और पैरों पर भी कई चोटों के निशान पाए गए, जो किसी हिंसक संघर्ष की ओर इशारा करते हैं।
दुर्गम पहाड़ियों में दो घंटे का ऑपरेशन पुलिस को सुबह 10:30 बजे सूचना मिली, जिसके बाद रेस्क्यू टीम तुरंत रवाना हुई। घने जंगल और खड़ी पहाड़ी के बीच शव तक पहुंचना बड़ी चुनौती थी। टीम ने करीब दो घंटे के मशक्कत भरे सर्च ऑपरेशन के बाद शव को ढलान से सुरक्षित नीचे उतारा। दोपहर करीब 1:30 बजे शव को एंबुलेंस के हवाले कर दिया गया।
सिया की शांति ने बढ़ाए शक जांच में सबसे चौंकाने वाला पहलू सिया गोयल का व्यवहार है। रेस्क्यू टीम ने बताया कि जब शव बरामद किया जा रहा था, तब सिया मौके पर ही मौजूद थी। आसपास के लोग जहां सदमे और दुख में थे, वहीं सिया चौंकाने वाली हद तक शांत थी। उसके चेहरे पर दुख का भाव न होना अब पुलिस और जांच एजेंसियों के लिए एक बड़ा सवाल बन गया है।
परिवार तक पहुंची जांच की आंच पुलिस अब इस मामले में परिजनों पर शिकंजा कस रही है। शनिवार को मुख्य आरोपी सिया गोयल के माता-पिता और भाई साहिल गोयल लोनावला ग्रामीण पुलिस स्टेशन पहुंचे। पुलिस लगातार दूसरे दिन उनसे पूछताछ कर रही है।
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस अब परिवार के बयानों को डिजिटल सबूतों के साथ मिलाकर घटना की कड़ियों को जोड़ने की कोशिश कर रही है। क्या सिया का परिवार इस साजिश से वाकिफ था? पुलिस की जांच अब इसी बिंदु के इर्द-गिर्द घूम रही है।
*#WATCH | Ketan Agarwal Murder Case | Lonavala, Maharashtra | Sunil Gaikwad, who was part of the rescue team, says, On reaching Lohagad Fort, we discovered a deceased boy with severe head injuries, including a crushed skull, and multiple bruises on his limbs. He had died. We… pic.twitter.com/eWApjdylsK
— ANI (@ANI) June 27, 2026
बिहार में 72 घंटे का हाई अलर्ट : मूसलाधार बारिश और वज्रपात की चेतावनी, घर से निकलने से पहले हो जाएं सावधान
आधार यूजर्स के लिए बड़ी राहत: 1 जुलाई से ईमेल अपडेट की सुविधा होगी बिल्कुल मुफ्त
सीबीएसई ओएसएम की पोल खोलने वाले वेदांत का नया रिजल्ट जारी, 11 में से महज 2 नंबर बढ़े
सऊदी अरब में बड़ा विमान हादसा: अरामको का हेलीकॉप्टर क्रैश, 14 लोगों की दर्दनाक मौत
परमाणु बमवर्षकों की उड़ान से दहला इंडो-पैसिफिक, चीन-रूस की जुगलबंदी से ट्रंप की बढ़ी मुश्किलें
ट्रेन को बनाया बाथरूम : सीट पर हाथ धोती महिला का वीडियो वायरल, भड़के यात्री
यूपी चुनाव 2027: अखिलेश यादव की बढ़ी टेंशन, सीट शेयरिंग पर कांग्रेस की बड़ी डिमांड से गठबंधन में रार?
वेनेजुएला भूकंप: मौत को मात दे मलबे से निकला 11 साल का मासूम, चमत्कार से जगी उम्मीद
श्रावणी मेला 2026: सुलतानगंज में जीरो रिस्क का लक्ष्य, कांवरिया पथ पर बिछेंगे 2 किलोमीटर नए तार
दिल्ली दवा घोटाला: पूर्व DGHS डॉ. वत्सला अग्रवाल गिरफ्तार, 100 करोड़ के हेरफेर में अब तक 3 की हुई गिरफ्तारी