दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में हुए करोड़ों के दवा और उपकरण खरीद घोटाले में एंटी-करप्शन ब्रांच (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने मामले में दिल्ली की पूर्व डायरेक्टर जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज (DGHS) डॉ. वत्सला अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है।
अब तक तीन गिरफ्तारियां इस हाई-प्रोफाइल मामले में यह तीसरी गिरफ्तारी है। डॉ. वत्सला अग्रवाल से पहले ACB ने डॉ. विजय कुमार रंगा और दिल्ली सरकार की सेंट्रल प्रोक्योरमेंट एजेंसी (CPA) में तैनात डिप्टी कंट्रोलर ऑफ अकाउंट्स, नीरज चोपड़ा को भी गिरफ्तार किया था।
क्या है पूरा घोटाला? जांच में यह सामने आया है कि दवाओं, सर्जिकल सामान और महंगे मेडिकल उपकरणों की खरीद में बड़े पैमाने पर हेरफेर की गई। आरोप है कि टेंडर प्रक्रिया में नियमों को ताक पर रखा गया और बाजार भाव से कहीं अधिक ऊंची कीमतों पर उपकरणों की खरीदारी की गई।
किन सामानों में हुई गड़बड़ी? ACB की जांच के दायरे में कई महत्वपूर्ण उपकरण और सामग्रियां शामिल हैं। इनमें पोर्टेबल एक्स-रे मशीनें, सी-आर्म रेडियोलॉजिकल उपकरण, एनेस्थीसिया वर्कस्टेशन, सर्जिकल ग्लव्स, कैनुला, ओआरएस (ORS) और लिनेन (बेडशीट व तकिया कवर) जैसी वस्तुएं शामिल हैं।
जांच की शुरुआत कैसे हुई? इस घोटाले का खुलासा विजिलेंस विभाग की रिपोर्ट के बाद हुआ। रिपोर्ट में खरीद प्रक्रिया के दौरान संदिग्ध लेन-देन और टेंडर आवंटन में नियमों के उल्लंघन का संकेत दिया गया था। इसके बाद ACB ने सभी दस्तावेजों, तकनीकी मूल्यांकन रिपोर्ट और भुगतान से जुड़ी फाइलों को जब्त कर गहन छानबीन शुरू की।
सरकार की सख्त रुख मामले पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कड़ा रुख अपनाते हुए निष्पक्ष और समयबद्ध जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि दिल्ली सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस (शून्य सहिष्णुता) की नीति पर चल रही है। सीएम ने कहा कि जनता के टैक्स के पैसे का दुरुपयोग किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा।
STORY | Delhi govt s ACB arrests former DGHS in connection with multi-crore procurement scam
— Press Trust of India (@PTI_News) June 28, 2026
The Delhi government s Anti-Corruption Branch has arrested former Director General of Health Services (DGHS) in connection with an alleged multi-crore procurement scam involving… pic.twitter.com/JckKaaSvUw
स्कॉर्पियो का फिल्मी खेल: 6000 का तेल भरवाया और मशीन उखाड़कर फरार हुआ शातिर
क्या हार्दिक पंड्या ने कर ली गुपचुप शादी? वायरल तस्वीर में माहिका शर्मा की मांग में सिंदूर देख फैंस हैरान
UN में शांति का ढोल या सुपारी का खेल? भारत के खिलाफ एजेंडा चलाने वाले अधिकारी का पर्दाफाश
रियलिटी टीवी की नई सनसनी: श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर की लॉक अप में धमाकेदार एंट्री
श्रावणी मेला 2026: उल्टी गिनती शुरू, फिर भी बदहाल सुलतानगंज के घाट
नन्हे बच्चे की दरियादिली और ऑटो वाले का बड़ा दिल: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो
खराब मौसम ने रोकी राज्यपाल और कृषि मंत्री की राह, ऑनलाइन जुड़े राष्ट्रीय आम समागम से
अमेरिका-ईरान में सीधी जंग: बहरीन और कुवैत में अमेरिकी ठिकानों पर ईरान का घातक हमला
सूट-टाई पहनकर पूल में कूदे न्यूयॉर्क के मेयर, 13 साल पुरानी परंपरा को यूं किया जिंदा
संस्कृत और AI का संगम: अब डिजिटल तकनीक से संरक्षित होगी भारतीय ज्ञान परंपरा