संयुक्त राष्ट्र (UN) जैसी वैश्विक संस्था, जिस पर दुनिया में शांति बनाए रखने की जिम्मेदारी है, अब गंभीर आरोपों के घेरे में है। यूएन वॉच की एक 104 पन्नों की रिपोर्ट ने वैश्विक स्तर पर हड़कंप मचा दिया है। इसमें दावा किया गया है कि UN के कई अधिकारी रिश्वत लेकर भारत के खिलाफ एजेंडा चला रहे हैं।
प्रोफेसर बेन सॉल यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी में इंटरनेशनल लॉ के प्रोफेसर हैं और 2023 में उन्हें संयुक्त राष्ट्र का मानवाधिकार और आतंकवाद-विरोधी विशेष दूत नियुक्त किया गया था। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग किया और चीन से डेढ़ लाख डॉलर की रिश्वत ली।
रिपोर्ट के मुताबिक, बेन सॉल का काम चीन में उइगर मुसलमानों के खिलाफ हो रहे अत्याचारों को बेनकाब करना था। लेकिन चीनी कम्युनिस्ट पार्टी से पैसे लेने के बाद, उन्होंने उइगरों के मुद्दे पर पूरी तरह चुप्पी साध ली। न कोई रिपोर्ट आई, न कोई बयान। चीन ने अपने जुल्मों को छिपाने के लिए UN के इस अधिकारी को खरीद लिया था।
चीन के पैसे का असर यह हुआ कि बेन सॉल ने उइगरों के मुद्दे को तो नजरअंदाज कर दिया, लेकिन भारत को निशाना बनाना शुरू कर दिया। जब 2025 में पहलगाम आतंकी हमला हुआ, तो आतंकी गतिविधियों की निंदा करने के बजाय उन्होंने भारत को ही संयम बरतने की नसीहत दे डाली।
बेन सॉल और उनके सहयोगियों ने भारत द्वारा आतंकवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों को भेदभावपूर्ण करार दिया। कश्मीर में आतंकियों के मददगारों और अवैध अतिक्रमणकारियों पर हुई कार्रवाई को उन्होंने मानवाधिकारों का उल्लंघन बताया। दिलचस्प बात यह है कि वही व्यक्ति, जिसे चीन के अत्याचार नहीं दिखे, उसे भारत की हर कार्रवाई में निशाना बनाने की साजिश नजर आने लगी।
यूएन वॉच की रिपोर्ट बताती है कि संयुक्त राष्ट्र में ऐसे 59 विशेष प्रतिनिधि हैं, जिनकी कार्यप्रणाली संदेह के दायरे में है। स्पष्ट है कि ये अधिकारी शांति के दूत न होकर, सुपारी लेकर प्रोपेगेंडा फैलाने वाले एजेंडाबाज बन चुके हैं।
भारत विरोधी नैरेटिव और बार-बार कश्मीर, CAA या मणिपुर जैसे मुद्दों पर UN की पक्षपाती रिपोर्ट इसी भ्रष्ट तंत्र का परिणाम है। अब सवाल यह उठने लगा है कि क्या ऐसी संस्था की विश्वसनीयता खत्म हो चुकी है, जिस पर रिश्वतखोरी के इतने गंभीर आरोप लगे हों?
#DNAमित्रों | चीन के हाथों बिका UN अधिकारी कौन?..भारत के खिलाफ घूस लेकर बोलते हैं अधिकारी?
— Zee News (@ZeeNews) June 27, 2026
संयुक्त राष्ट्र में रिश्वतखोरी का DNA टेस्ट#DNA #DNAWithRahulSinha #UnitedNation #BenSaul #China@rahulsinhatv pic.twitter.com/i3U1HvgzIo
कराची में भीषण आतंकी हमला: TTP का आत्मघाती धावा, 90 मिनट की खूनी मुठभेड़ में 6 आतंकी ढेर
केतन अग्रवाल मर्डर केस: लोहागढ़ किले पर पहुंची पुलिस, डमी के जरिए हुआ खौफनाक वारदात का रिक्रिएशन
ईरान के 10 ठिकानों पर अमेरिका की भीषण बमबारी, ट्रंप बोले- जरूरत पड़ी तो इस्लामिक रिपब्लिक खत्म कर देंगे
चलते-फिरते मौत का साया: बाइक सवार पर गिरी पेड़ की भारी डाल, हेलमेट न होना पड़ा भारी
गीली सड़क पर अंकल जी की दादागिरी, साइकिल लेकर निकले तो इंटरनेट पर मच गया बवाल
सिपाही का सोशल मीडिया रिवोल्ट पड़ा भारी, भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाला कांस्टेबल सेवा से बर्खास्त
क्रिकेट वर्ल्ड कप का हीरो अब बेसबॉल का खिलाड़ी: 41 साल की उम्र में लियाम प्लंकेट ने रचा इतिहास
आकिब नबी का स्पेल ऑफ द डे : श्रीलंका ए को बैकफुट पर धकेला, जीत की दहलीज पर इंडिया ए
डाक सेवा गिफ्ट्स का मैसेज है बड़ा धोखा, क्लिक करते ही खाली हो सकता है आपका बैंक खाता
फीफा विश्व कप 2026: बेंच से उतरकर मेस्सी का जादू, अर्जेंटीना की शानदार जीत