लखनऊ: लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल सुनील कुमार शुक्ला को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। सिपाही पर विभागीय अनुशासनहीनता और सोशल मीडिया के दुरुपयोग का आरोप है।
भ्रष्टाचार के लगाए थे गंभीर आरोप कांस्टेबल सुनील कुमार शुक्ला ने कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर चार वीडियो जारी कर तहलका मचा दिया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि लखनऊ रिजर्व पुलिस लाइन में ड्यूटी बदलने के नाम पर हर महीने 2000 रुपये की अवैध वसूली की जाती है।
सुनील ने अपने वीडियो में इसे एक बड़ा रैकेट बताया था और दावा किया था कि यह पैसा आरआई और गणना प्रभारी से होते हुए ऊपर आईपीएस अधिकारियों तक पहुंचता है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को काले अंग्रेज और जमींदार तक कह दिया था।
जांच में आरोपों की पुष्टि नहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए 7 मई को एक जांच समिति गठित की गई थी। इस समिति ने सभी संबंधित पुलिसकर्मियों से पूछताछ की और साक्ष्य जुटाए।
जांच में यह पाया गया कि सुनील कुमार शुक्ला अपने आरोपों के समर्थन में कोई भी ठोस सबूत पेश नहीं कर सके। विभाग के अनुसार, सिपाही ने बिना किसी आधार के वरिष्ठ अधिकारियों को बदनाम किया, उनकी छवि धूमिल की और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का गलत इस्तेमाल किया।
क्यों हुई बर्खास्तगी? पुलिस विभाग ने बताया कि सुनील कुमार शुक्ला ने उत्तर प्रदेश सोशल मीडिया नीति-2023 और सरकारी सेवक आचरण नियमावली के नियमों का उल्लंघन किया है।
अधिकारियों के प्रति अमर्यादित भाषा का उपयोग करना और पुलिस बल में अनुशासनहीनता को बढ़ावा देना उनके खिलाफ कार्रवाई का मुख्य कारण बना। साक्ष्य न दे पाने और नियमों के उल्लंघन के चलते उन्हें सेवा से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
कौन हैं सुनील कुमार शुक्ला? अमेठी के गौरीगंज के रहने वाले सुनील कुमार शुक्ला 2015 बैच के सिपाही थे। हालांकि उनके आरोपों के बाद हड़कंप मचा था और गणना कार्यालय से 12 पुलिसकर्मियों (जिनमें दारोगा भी शामिल थे) को हटाया गया था, लेकिन खुद सिपाही के दावों का कोई ठोस आधार नहीं मिला, जिससे उनकी नौकरी पर संकट आ गया।
*माननीय मुख्यमंत्री जी इन काले अंग्रेजों अर्थात आईपीएस अधिकारियों के शोषण से पुलिस परिवार को बचाइए। @aajtak @dgpup @myogioffice @yadavakhilesh @SachTalks @Lallantop_UP @ZeeNews @myogioffice pic.twitter.com/R8TNnGuHuw
— Sipahi Sunil Shukla (@SunilShukl82761) May 7, 2026
PMCH के प्रिंसिपल पर गिरी गाज: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की दो टूक, बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं
नताली हार्प: ट्रंप की ह्यूमन प्रिंटर और व्हाइट हाउस के गलियारों में चर्चा का विषय बनीं यह महिला
सुपौल सदर अस्पताल: रविवार को ओपीडी रहेगी बंद, इमरजेंसी सेवाओं के लिए ये है डॉक्टरों का नया रोस्टर
एंसी सोजन ने तोड़ा 22 साल पुराना रिकॉर्ड, लॉन्ग जंप में रचा इतिहास
दिल्ली की सड़कों पर राहुल गांधी के गुमशुदा वाले पोस्टर, सियासी गलियारों में मची खलबली
क्या PM मोदी की ये 4 अपील किसी बड़े वैश्विक संकट की आहट है? जानिए मन की बात का असली सच
मैदान पर बिखरा इंग्लैंड का अनुशासन: कैच छूटने पर स्टोक्स और आर्चर के बीच तीखी बहस
पुणे हत्याकांड: मंगेतर ही बनी कातिल, न्याय के लिए सड़क पर उतरा परिवार; दोषियों के लिए मांगी फांसी
क्या चौहान फिल्म का सच कश्मीर के कुंठा क्लब को नागवार गुजर रहा है?
शांति वार्ता पर गहराया संकट: अमेरिका-ईरान में छिड़ा नया युद्ध, बहरीन और कुवैत तक फैली आग