मध्य-पूर्व में शांति की उम्मीदों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। अमेरिका और ईरान के बीच हुए सीजफायर समझौते के बावजूद दोनों देश आमने-सामने आ गए हैं। होर्मुज स्ट्रेट के पास हुई सैन्य कार्रवाई ने क्षेत्र में तनाव को चरम पर पहुंचा दिया है।
अमेरिका का जवाबी हमला शनिवार देर रात अमेरिकी नौसेना और वायुसेना के फाइटर जेट्स ने होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास ईरान के 10 प्रमुख सैन्य ठिकानों पर जोरदार हमले किए। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई ईरान द्वारा ऑयल टैंकर M/T किकू पर किए गए ड्रोन हमले का सीधा जवाब है। इन हमलों में ईरान के आर्मी बेस और रडार साइटों को निशाना बनाया गया।
ट्रंप की चेतावनी: ईरान का अस्तित्व खत्म हो जाएगा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस हमले को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर चेतावनी देते हुए कहा, ईरान बार-बार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। अगर वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आए, तो हमें सैन्य बल का और बड़े पैमाने पर इस्तेमाल करना पड़ेगा। यदि ऐसा हुआ, तो इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान का अस्तित्व ही मिट सकता है।
बौखलाया ईरान: कुवैत और बहरीन पर पलटवार अमेरिकी हमलों के तुरंत बाद ईरान ने भी कड़ा पलटवार किया है। ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने कुवैत और बहरीन में तैनात अमेरिकी सैन्य ठिकानों को अपना निशाना बनाया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कुवैत के अली अल सलेम एयरबेस और बहरीन स्थित अमेरिकी पांचवें बेड़े पर मिसाइलें दागी गई हैं।
कुवैत और बहरीन हाई अलर्ट पर ईरानी हमलों के बाद कुवैत ने अपने एयर डिफेंस सिस्टम को पूरी तरह सक्रिय कर दिया है। कुवैत की सेना ने पुष्टि की है कि उनके क्षेत्र को मिसाइल और ड्रोन हमलों का सामना करना पड़ा है। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया गया है।
शांति वार्ता पर अनिश्चितता के बादल ईरान ने जहां अमेरिका पर सीजफायर के उल्लंघन का आरोप लगाकर पीस डील को खतरे में डालने की बात कही है, वहीं अमेरिका का कहना है कि ईरान लगातार उकसावे की कार्रवाई कर रहा है। दोनों देशों के बीच उपजे इस ताजा सैन्य संघर्ष ने अब भविष्य की किसी भी संभावित शांति वार्ता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं।
U.S. Navy and Air Force fighter jets conducted strikes tonight on 10 Iranian military targets at multiple locations in and near the Strait of Hormuz for Iran s drone attack on M/T Kiku. pic.twitter.com/Z0TLZRqmF6
— U.S. Central Command (@CENTCOM) June 28, 2026
केतन अग्रवाल मर्डर केस: लोहागढ़ किले की ऊंची पहाड़ी पर पुलिस ने रीक्रिएट किया खौफनाक मंजर
वैभव सूर्यवंशी की बढ़ती चमक: ₹12 करोड़ की मांग और बैट पर खाली क्यों है स्पॉन्सर का स्लॉट?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: आरोपी के घरों पर SIT का ताबड़तोड़ एक्शन, खंगाले जा रहे हैं राज
अब जीने की इच्छा नहीं... : ट्रोलिंग से टूटकर रो पड़ीं हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी, फैंस से लगाई गुहार
इंदौर: मनोरंजन के लिए घोड़ी पर बर्बरता, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल
NCERT की किताब में मनुस्मृति : ज्ञान के एक श्लोक पर आखिर इतना विवाद क्यों?
अंतरिक्ष में छत्तीसगढ़ का डंका: 14 साल की महिमा राजपूत का ShakthiSAT मिशन में चयन, 108 देशों में करेंगी भारत का नेतृत्व
राम मंदिर चंदा चोरी मामला: ट्रस्ट का बड़ा बयान, कहा- चांदी की ईंटें और गहने पूरी तरह सुरक्षित
UN में शांति का ढोल या सुपारी का खेल? भारत के खिलाफ एजेंडा चलाने वाले अधिकारी का पर्दाफाश
हैरी केन का जलवा: वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, रोनाल्डो को पछाड़कर बने गोल मशीन