न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी अपने बेबाक और खुशमिजाज अंदाज के लिए सुर्खियों में हैं। हाल ही में ईस्ट हार्लेम के एक पब्लिक स्विमिंग पूल में मेयर साहब ने कुछ ऐसा कर दिखाया, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। उन्होंने अपने फॉर्मल सूट और टाई में ही पूरे जोश के साथ पानी में छलांग लगा दी।
यह कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं था, बल्कि एक पुरानी परंपरा को जिंदा करने की कोशिश थी। न्यूयॉर्क सिटी हॉल की एक पुरानी रवायत रही है कि शहर के मेयर गर्मियों की शुरुआत में पब्लिक पूल में उतरकर सीजन का आगाज करते थे।
साल 2013 के बाद से यह परंपरा बंद हो गई थी। मिकेल ब्लूमबर्ग के बाद एरिक एडम्स और बिल डी ब्लासियो जैसे पूर्व मेयर्स ने इस रस्म से दूरी बनाए रखी थी। ममदानी ने करीब एक दशक से अधिक समय बाद इस ट्रेडिशन को फिर से शुरू करके इतिहास दोहराया है।
पूल से बाहर निकलने के बाद, भीगे हुए कपड़ों में ही मेयर ने बच्चों और स्थानीय लोगों के साथ वक्त बिताया। उनका यह सहज व्यवहार सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है।
अपने मजाकिया अंदाज के लिए मशहूर मेयर ने ट्विटर पर वीडियो साझा करते हुए कैप्शन दिया, जब उन्होंने मुझसे कहा कि सूट पहनें, तो मैंने बस यही समझ लिया। उनके इस जवाब पर इंटरनेट यूजर्स खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
इस अनोखी परंपरा की जड़ें साल 1936 में मिलती हैं। तब के मेयर फियोरेलो लागुआर्डिया ने पब्लिक स्विमिंग पूल के लिए एक मेगा प्रोजेक्ट शुरू किया था। फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट के वर्क्स प्रोग्रेस एडमिनिस्ट्रेशन के सहयोग से 11 हाई-टेक पूल बनाए गए थे।
आज 90 साल बाद भी ये पूल न्यूयॉर्क की पहचान बने हुए हैं। अपने काम के साथ-साथ शहर की ऐतिहासिक विरासत और जनता से जुड़ाव के इस अनोखे तरीके की हर तरफ प्रशंसा हो रही है।
When they said, wear a suit, I just assumed…
— Mayor Zohran Kwame Mamdani (@NYCMayor) June 27, 2026
Find a public pool near you at https://t.co/V0Tzb9IlHO. https://t.co/TL5XIB4jBw pic.twitter.com/4wHWNB54fx
2014 में प्रणब दा ने मोदी से क्या कहा था? बरसों बाद बेटी शर्मिष्ठा ने खोला बड़ा राज
पर्यावरण संरक्षण के वैश्विक नायक बने PM मोदी, सेशेल्स ने दिया अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान
गार्डन सिटी या गार्बेज सिटी ? बेंगलुरु की बदहाल प्लानिंग पर छिड़ी नई बहस
फरहाना भट्ट के घर में छिड़ा पारिवारिक संग्राम: बहन के आरोपों पर मां ने तोड़ी चुप्पी, कहा- किसी की औकात नहीं मुझे बेदखल करे
ईरान पर अमेरिका का बड़ा प्रहार: 10 सैन्य ठिकानों को किया तबाह, ट्रंप ने दी मिटा देने की चेतावनी
कराची दहला: रेंजर्स मुख्यालय पर आत्मघाती हमला, 4 जवानों की मौत और घंटों चली मुठभेड़
पूर्णिया: मौत को मात दे रहे नवजात, सरकारी अस्पताल का NICU बना हजारों परिवारों की संजीवनी
वर्दी हुई शर्मसार: थाने के अंदर ऑन-ड्यूटी सिपाही का रोमांस, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
केतन अग्रवाल हत्याकांड: मैच देखते हुए सिया और चेतन का वीडियो वायरल, कैमरे के सामने सन्न रह गई मंगेतर
20 लाख की स्कॉर्पियो, 6000 का डीजल भरवाया और रफूचक्कर: पेट्रोल पंप पर फिल्म जैसा कांड