बिहार में अगले चार दिनों तक मौसम का मिजाज काफी उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। मौसम विभाग ने 28 जून से 1 जुलाई तक राज्य के विभिन्न हिस्सों के लिए भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। एक तरफ जहां कुछ जिलों में भीषण गर्मी सताएगी, वहीं दूसरी तरफ कई इलाकों में मूसलाधार बारिश के आसार हैं।
28 जून को बक्सर, रोहतास और औरंगाबाद में भीषण गर्मी के साथ लू (Heatwave) चलने की संभावना है। वहीं, राजधानी पटना समेत 16 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां भारी बारिश, बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा, राज्य के अन्य हिस्सों में येलो अलर्ट जारी है।
29 जून को मौसम का केंद्र उत्तर-मध्य बिहार रहेगा। सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा और बेगूसराय समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट है, जहां बहुत भारी बारिश और वज्रपात का खतरा बना हुआ है। शेष बिहार में येलो अलर्ट के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।
महीने के आखिरी दिन यानी 30 जून को कोसी और सीमांचल क्षेत्र के जिलों—सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, सहरसा, मधेपुरा और कटिहार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इन क्षेत्रों में बिजली गिरने की घटनाओं को लेकर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। बाकी जिलों में येलो अलर्ट प्रभावी रहेगा।
जुलाई की शुरुआत के साथ ही मानसून का प्रभाव दक्षिण और मध्य बिहार में और तेज होगा। पटना, गया, नालंदा, नवादा और औरंगाबाद समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां भारी बारिश के साथ वज्रपात की सबसे अधिक आशंका है। उत्तर बिहार के जिलों में येलो अलर्ट रहेगा।
मौसम वैज्ञानिकों ने खराब मौसम के दौरान लोगों और विशेषकर किसानों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
*मौसम #चेतावनी #बिहार #दिन-1 से दिन-7 तक pic.twitter.com/FYEvH3nrO8
— Mausam Bihar- IMD Patna (@imd_patna) June 27, 2026
आयरलैंड से ऐतिहासिक हार के बाद अभिषेक शर्मा ने खोली पोल, बताया क्यों फिसला जीत का मौका
क्या हार्दिक पांड्या ने गुपचुप रचा ली शादी? वायरल फोटो में मांग में सिंदूर देख फैंस हैरान
भारत का लाल, आयरलैंड का हीरो: डेब्यू पर ही टीम इंडिया को दिया सबसे बड़ा घाव
बेटी की शादी का बहाना, पार्टी छोड़ने का ठिकाना : बागी नेता पर उद्धव ठाकरे का कटाक्ष
नीतीश से मुलाकात के बाद बदले आरसीपी सिंह के सुर, बोले- मैं कोई छोटा-मोटा नेता नहीं
सुलतानगंज सीएचसी: डिजिटल एक्स-रे मशीन तैयार, लेकिन बिजली के अभाव में शो-पीस
शोएब अख्तर के भाई का अंतिम संस्कार या आतंकियों का जमघट? पाकिस्तान फिर बेनकाब
जंतर-मंतर का पर्दा : कॉकरोच जनता पार्टी के पीछे कौन है ये गुमनाम वॉलंटियर्स की फौज?
अरुणाचल में कुदरत का तांडव: बादल फटने से तबाही, मलबे के नीचे दबे घर और जिंदगी
ट्रेन टिकट में छोटी सी गलती पड़ी भारी, यात्री को भरना पड़ा 7,000 रुपये से ज्यादा का जुर्माना