कोटपूतली: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे ने लोगों की संवेदनहीनता को उजागर कर दिया है। हाईवे किंग होटल के पास दूध से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने नाले में जा गिरा। टैंकर पलटते ही हजारों लीटर दूध सड़क पर बहने लगा।
बाल्टी और बोतलों के साथ टूटे लोग टैंकर के पलटते ही मौके पर अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला। खबर फैलते ही आसपास के लोग अपने घरों से बाल्टी, पतीले, कैन और प्लास्टिक की बोतलें लेकर घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। लोग बहते हुए दूध को सड़क से इकट्ठा करने में जुट गए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे लोग अपनी जान जोखिम में डालकर दूध भरने की होड़ में लगे हैं।
ड्राइवर घायल, मदद की जगह लूट में मशगूल भीड़ हादसे में टैंकर का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया था। अच्छी बात यह रही कि कुछ जागरूक लोगों ने समय रहते उसे क्षतिग्रस्त केबिन से बाहर निकाला और इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, एक तरफ ड्राइवर की जान बचाने की जद्दोजहद चल रही थी, तो दूसरी तरफ अधिकांश भीड़ दूध इकट्ठा करने में ही लगी रही।
ट्रैफिक पर असर और पुलिस की जांच दूध भरने के लिए उमड़ी भारी भीड़ के कारण हाईवे पर सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हुई। इससे कुछ समय के लिए जाम जैसी स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद भीड़ को हटाया और ट्रैफिक को सुचारू कराया।
हादसे के कारणों की पड़ताल शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि टैंकर का नियंत्रण खोने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या टैंकर की रफ्तार तेज थी या फिर किसी तकनीकी खराबी के कारण चालक वाहन पर काबू नहीं रख पाया। दुर्घटनाग्रस्त टैंकर को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
*दिल्ली जयपुर हाईवे पर दूध से भरा टैंकर क्या पलटा कि लोग लूट पर उतारू हो गए...
— Kishor Joshi (@KishorJoshi02) June 27, 2026
टैंकर दूध से लबा लब भरा हुआ था. टंकर पलटते ही हाईवे पर दूध फैलने लगा. यह देखकर आसपास मौजूद लोग बर्तन लेकर टैंकर की तरफ दौड़े, कोई गिलास तो कोई बोलत और कोई बाल्टी लेकर वहां पहुंचने लगा.. इस दौरान लाखों… pic.twitter.com/tDMFKVseW6
नीतीश से मुलाकात के बाद बदले आरसीपी सिंह के सुर, बोले- मैं कोई छोटा-मोटा नेता नहीं
फरहाना भट्ट के घर में कोल्ड वॉर : मां ने वीडियो जारी कर आरोपों को नकारा, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
मोदी सरकार के 12 साल: योगी आदित्यनाथ ने गिनाईं उपलब्धियां, कहा- 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर
मुंगेर से सबौर तक बनेगा मरीन ड्राइव , 9,998 करोड़ की परियोजना के लिए प्रक्रिया शुरू
# बस स्टॉप बना पाठशाला: गुरुग्राम का यह शिक्षक बदल रहा है गरीब बच्चों का भविष्य
महाराष्ट्र में फिर फूटा TET का पेपर: 3 गिरफ्तार, लाखों छात्रों का भविष्य अधर में
गुड्डू भैया क्यों थे डरे हुए? मिर्जापुर में एंट्री से पहले अली फजल को सता रहा था ये डर
क्या हार्दिक पांड्या ने रचा ली दूसरी शादी? वायरल फोटो ने इंटरनेट पर मचाई खलबली
गोवा की समुद्री सूरत बदलेगी वॉटर मेट्रो : 2000 करोड़ के प्रोजेक्ट से आसान होगा सफर
पुरी में महाकुंभ की तैयारी: रथ यात्रा के लिए सुरक्षा का अभेद्य घेरा, लाखों भक्तों के स्वागत को तैयार प्रशासन