बीजिंग दहला: 1700 फीट ऊंचे गगनचुंबी टावर से टकराया विमान, मची अफरातफरी
News Image

चीन की राजधानी बीजिंग में उस वक्त हड़कंप मच गया जब शहर की सबसे ऊंची इमारत सिट्रिक टावर (चाइना ज़ुन) से एक लाइट स्पोर्ट्स एयरक्राफ्ट जा टकराया। 109 मंजिल वाली यह इमारत आसमान को चीरती हुई खड़ी है, लेकिन इस भीषण हादसे ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया है।

हादसे का मंजर: आसमान से बरसी मौत शाम के करीब 5:40 का वक्त था। 1700 फीट ऊंचे टावर की ऊपरी मंजिलों पर जैसे ही विमान टकराया, धमाका इतना जोरदार था कि खिड़कियों के कांच ताश के पत्तों की तरह बिखर गए। ग्राउंड फ्लोर तक मलबे की बारिश होने लगी और धुएं का गुबार आसमान छूने लगा। मौके पर मौजूद चश्मदीदों के अनुसार, यह मंजर किसी हॉलीवुड फिल्म के क्लाइमेक्स जैसा खौफनाक था।

30 मिनट पहले भरी थी उड़ान मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह छोटा विमान शिफोसी एयरपोर्ट से उड़ान भरने के महज 30 मिनट बाद इस दुर्घटना का शिकार हुआ। पायलट विमान को लैंडिंग के लिए घुमाने की तैयारी में था, तभी फ्लाइट मॉनिटरिंग सिस्टम के डेटा के अनुसार विमान अपने तय रास्ते से भटक गया। ईस्ट फिफ्थ रिंग रोड के पास रडार से संपर्क टूटने के कुछ ही मिनटों बाद विमान सीधे टावर के सीने में जा समाया।

ड्रोन मुक्त शहर की सुरक्षा पर उठे सवाल सबसे बड़ा सवाल यह है कि चीन द्वारा ड्रोन मुक्त घोषित किए गए बीजिंग के कड़े सुरक्षा घेरे को यह विमान कैसे भेद गया? 1 मई से यहां बिना इजाजत किसी भी वस्तु की आवाजाही प्रतिबंधित थी। क्या यह सिस्टम की विफलता है या फिर पायलट की अचानक बिगड़ी तबीयत? फिलहाल, विमान के रजिस्ट्रेशन कोड की जांच की जा रही है, जो एक स्थानीय जनरल एिएशन कंपनी से जुड़ा है।

राहत और बचाव कार्य जारी टक्कर इतनी भीषण थी कि एयरक्राफ्ट के परखच्चे उड़ गए। इमारत की ऊपरी मंजिलों पर फंसे लोग मदद के लिए चिल्ला रहे थे, जबकि नीचे सड़कों पर अफरातफरी का माहौल था। पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की गाड़ियां घटनास्थल पर तैनात हैं। हालांकि, अभी तक हताहतों की सटीक संख्या और नुकसान का पूरा ब्योरा सामने नहीं आया है, लेकिन राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

क्या पूर्वांचल में शुरू हो गया बड़ा ब्राह्मण गेम ? भरत तिवारी एनकाउंटर पर गरमाई यूपी की सियासत

Story 1

मंगेतर की हत्या की आरोपी सिया गोयल का पार्टी वीडियो वायरल, हाथ में ग्लास लिए डांस करती आई नजर

Story 1

सेशेल्स में PM मोदी की कार डिप्लोमेसी : गर्मजोशी से हुआ भव्य स्वागत

Story 1

अयोध्या राम मंदिर में ‘चंदा चोरी’: बागेश्वर बाबा ने चोरों को दी चेतावनी, बोले- ‘भगवान देंगे महादंड’

Story 1

जंतर-मंतर का पर्दा : कॉकरोच जनता पार्टी के पीछे कौन है ये गुमनाम वॉलंटियर्स की फौज?

Story 1

44 साल का इंतजार खत्म: सेशेल्स में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, भावुक हुए भारतीय प्रवासी

Story 1

सेशेल्स में PM मोदी का अनूठा दौरा: 194 साल के जोनाथन से करेंगे मुलाकात

Story 1

सैफ अली खान का खौफनाक खुलासा: घुसपैठिये ने बेटे जेह को बनाया था निशाना

Story 1

मुहर्रम के नाम पर बवाल: तलवारें, AK-47 और खूनी झड़पों से दहला देश

Story 1

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की आहट: दान विवाद के बाद अब CEO की नियुक्ति की तैयारी