प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी सेशेल्स यात्रा के दौरान एक बेहद खास और यादगार पल का हिस्सा बनेंगे। वे दुनिया के सबसे उम्रदराज स्थलीय जीव यानी जोनाथन नाम के कछुए से मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात सेशेल्स नेशनल बॉटनिकल गार्डन में प्रस्तावित है।
कौन है 194 साल का जोनाथन? जोनाथन कोई साधारण कछुआ नहीं, बल्कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज दुनिया का सबसे बुजुर्ग जीवित जमीनी जानवर है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, उसका जन्म 1832 के आसपास हुआ था। करीब 194 साल की उम्र तक जीवित रहकर उसने दो विश्व युद्धों और कई ऐतिहासिक बदलावों को करीब से देखा है।
कूटनीति और पर्यावरण का संगम यह दौरा भारत और सेशेल्स के बीच राजनयिक संबंधों के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हो रहा है। प्रधानमंत्री को सेशेल्स के नेशनल डे समारोह में गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में आमंत्रित किया गया है। यात्रा का कार्यक्रम केवल कूटनीतिक बैठकों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें पर्यावरण संरक्षण को भी प्रमुखता दी गई है।
पर्यावरण संरक्षण का संदेश जोनाथन से मुलाकात और बॉटनिकल गार्डन में पौधारोपण का कार्यक्रम पूरी दुनिया को पर्यावरण और जैव विविधता के संरक्षण का संदेश देगा। प्रधानमंत्री मोदी का यह कदम भारत की विज़न महासागर नीति और ग्लोबल साउथ के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
महत्वपूर्ण द्विपक्षीय समझौते इस दौरे में पर्यावरण के अलावा रक्षा, समुद्री सुरक्षा, व्यापार और विकास सहयोग जैसे अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी। भारत और सेशेल्स के रिश्तों के लिए यह यात्रा एक महत्वपूर्ण पड़ाव मानी जा रही है। जोनाथन के साथ प्रधानमंत्री की यह मुलाकात न केवल सुर्खियां बटोर रही है, बल्कि इस यात्रा को एक मानवीय और प्रकृति-प्रेमी आयाम भी दे रही है।
Jonathan the tortoise is officially a Guinness World Records ICON ✨
— Guinness World Records (@GWR) June 17, 2026
Believed to have been born c. 1832, Jonathan is the oldest living land animal at the grand old age of 194 years. He is a Seychelles giant tortoise and the average life expectancy of his species is 150. pic.twitter.com/WqxBrM4Z8H
क्या भारत आ रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप? व्हाइट हाउस से मिले बड़े संकेत
तेज प्रताप यादव का क्राइम थ्रिलर : घर में हुई चोरी का सीन खुद किया रीक्रिएट, वीडियो वायरल
कश्मीर से दिल्ली-एनसीआर तक डोली धरती: अफगानिस्तान में था भूकंप का केंद्र
नाथनगर में काल बना बालू लदा ट्रैक्टर: सड़क पार कर रहे 5 साल के मासूम को रौंदा, मौत
ऑपरेशन सिंदूर में 6 जवानों का बलिदान छिपाने का आरोप, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना
मुहर्रम जुलूस में मौत के कैप्सूल: मुंबई में बड़ी साजिश का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
IND vs IRE: सीरीज बचाने के लिए भारत की अग्निपरीक्षा , जानिए दूसरे टी-20 का पूरा लेखा-जोखा
ताजी बनी सड़क पर अंकल की दादागिरी, साइकिल लेकर कर दिया सत्यानाश!
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: अनिल मिश्रा के बेटे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- इस्तीफे की खबर झूठी या अनसुनी
धनौरा में बूंद-बूंद को तरसे 500 घर: पीएचईडी की लापरवाही से पांच दिनों से ठप नल-जल