अयोध्या राम मंदिर में दान और चढ़ावे के कथित गबन के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस पूरे विवाद के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में बड़े फेरबदल की तैयारी की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, आने वाले दिनों में ट्रस्ट से कुछ सदस्यों की छुट्टी हो सकती है।
पूरी व्यवस्था पर SIT की पैनी नजर मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) ने अपनी 20 पन्नों की रिपोर्ट में कई गंभीर खुलासे किए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, ट्रस्ट को चढ़ावे के गोरखधंधे की जानकारी थी, लेकिन इसे छिपाने का प्रयास किया गया। जांच में दान गिनने की प्रक्रिया (SOP) में बड़ी खामियां पाई गई हैं।
काशी और तिरुपति वाला मॉडल अपनाने की तैयारी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ट्रस्ट में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की नियुक्ति संभव है। यह पद वैसा ही होगा जैसे काशी विश्वनाथ मंदिर में है, जो दान और ट्रस्ट के पूरे कामकाज का प्रबंधन करेगा। साथ ही, तिरुपति बालाजी की तर्ज पर अब मंदिर में दान की गिनती पारदर्शी तरीके से करने के लिए नियम बदले जा सकते हैं।
आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 29 जून तक न्यायिक हिरासत इस मामले में पुलिस ने अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनसे 79.85 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। सभी आरोपियों को 29 जून तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
राजनीतिक बयानबाजी चरम पर इस मुद्दे को लेकर भाजपा और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त लहजे में कहा है कि आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, विपक्ष ने इसे बड़ा मुद्दा बनाते हुए चंदा चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
चंपत राय के इस्तीफे की अटकलें इस बीच, ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के इस्तीफे की अफवाहें भी जोरों पर हैं। हालांकि, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल, ट्रस्ट की साख बचाने के लिए सरकार और संगठन जल्द ही कड़े प्रशासनिक फैसले लेने की तैयारी में हैं।
*राम मंदिर ट्रस्ट में हो सकता है बड़ा बदलाव
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) June 27, 2026
👉 ट्रस्ट से कुछ लोगों को हटाया जा सकता है@AnchorAnurag |#DopaharNonStop | #RamMandir #Ayodhya pic.twitter.com/2LyWJ3QRXi
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर भड़के इकबाल अंसारी, कहा- यह शर्मनाक, दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई
केतन अग्रवाल हत्याकांड: मंगेतर सिया और बॉयफ्रेंड चेतन का एक और वीडियो वायरल, मैच देखते हुए आए साथ नजर
मुंगेर से सबौर तक बनेगा मरीन ड्राइव , 9,998 करोड़ की परियोजना के लिए प्रक्रिया शुरू
लाइव मैच में कैमरे में कैद हुई मिस्ट्री गर्ल , सादगी देख इंटरनेट हुआ दीवाना
गुड्डू भैया क्यों थे डरे हुए? मिर्जापुर में एंट्री से पहले अली फजल को सता रहा था ये डर
कल साथ खाया था डिनर, आज दुनिया छोड़ गए : के. भाग्यराज के निधन पर भावुक हुईं तृषा
आंख मत दिखाइए! : पूर्व मंत्री और तहसीलदार के बीच तीखी बहस का वीडियो वायरल
जंतर-मंतर का पर्दा : कॉकरोच जनता पार्टी के पीछे कौन है ये गुमनाम वॉलंटियर्स की फौज?
मैंने उरुग्वे फुटबॉल को कुछ भी नहीं दिया : फीफा वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद भावुक हुए कोच मार्सेलो बिएल्सा
भोपाल बनेगा ग्लोबल निवेश का हब; 2027 को युवा कल्याण वर्ष के रूप में मनाएगी MP सरकार