देशभर के छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के लिए एक बेहद जरूरी अलर्ट है। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने अपनी किताबों के नकली और पायरेटेड संस्करणों को लेकर कड़ी चेतावनी जारी की है।
क्या है मामला? परिषद ने पाया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, मैसेजिंग ग्रुप्स और कई अनधिकृत वेबसाइटों पर एनसीईआरटी की किताबों के फर्जी स्टडी मटेरियल धड़ल्ले से शेयर किए जा रहे हैं। इन फर्जी प्रतियों में गलत तथ्य, अधूरी विषयवस्तु और भ्रामक जानकारी हो सकती है, जो छात्रों की पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी को गंभीर नुकसान पहुँचा सकती है।
कक्षा 9 की किताब बनी निशाना एनसीईआरटी ने विशेष रूप से कक्षा 9 की सोशल साइंस की किताब समाज को समझना: भारत और उससे परे (भाग-1) के एक फर्जी संस्करण की पहचान की है। परिषद ने स्पष्ट किया है कि इंटरनेट पर साझा की जा रही यह सामग्री आधिकारिक नहीं है और इसमें मौजूद जानकारियां गलत हो सकती हैं।
आधिकारिक स्रोतों का ही करें उपयोग परिषद ने सलाह दी है कि छात्र किसी भी अज्ञात लिंक या सोशल मीडिया सोर्स पर भरोसा न करें। सभी डिजिटल किताबें केवल एनसीईआरटी की आधिकारिक वेबसाइट, ई-पाठशाला पोर्टल या उनके अधिकृत मोबाइल ऐप से ही डाउनलोड करें। कोई भी सामग्री आधिकारिक प्रकाशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही जारी की जाती है।
कानूनी कार्रवाई की चेतावनी एनसीईआरटी ने साफ किया है कि बिना अनुमति किताबों की नकल करना, उन्हें छापना, बेचना या साझा करना कॉपीराइट अधिनियम, 1957 के तहत गंभीर अपराध है। परिषद ऐसी फर्जी सामग्री बनाने और फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में है।
तथ्यों की शुद्धता बनाए रखने के लिए केवल प्रमाणित बुक्स का ही उपयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत परिषद को दें।
𝐁𝐞𝐰𝐚𝐫𝐞 𝐨𝐟 𝐅𝐚𝐤𝐞 𝐚𝐧𝐝 𝐏𝐢𝐫𝐚𝐭𝐞𝐝 𝐍𝐂𝐄𝐑𝐓 𝐓𝐞𝐱𝐭𝐛𝐨𝐨𝐤𝐬
— NCERT (@ncert) June 24, 2026
NCERT has noticed the circulation of unauthorized and pirated copies of its textbooks in print and digital formats. A fake version of the 𝐂𝐥𝐚𝐬𝐬 𝐈𝐗 𝐒𝐨𝐜𝐢𝐚𝐥 𝐒𝐜𝐢𝐞𝐧𝐜𝐞 𝐏𝐚𝐫𝐭 𝟏… pic.twitter.com/Ep3FfOmO8M
कुरान कानून की मांग पर घमासान: नितेश राणे की दो टूक, पसंद नहीं तो पाकिस्तान चले जाएं
वेनेजुएला में प्रलय: 45 सेकेंड में दो जोरदार भूकंपों से दहला देश, हजारों मौतों की आशंका
फीफा वर्ल्ड कप: कनाडा ने रचा इतिहास, पहली बार नॉकआउट में बनाई जगह
अब 9वीं की किताबों में पढ़ाया जाएगा आपातकाल : NCERT का बड़ा फैसला, स्कूल शिक्षा में बदलाव की शुरुआत
वेनेजुएला में भूकंप का तांडव: 10 हजार मौतों की आशंका, ढहीं इमारतें और तबाह हुआ एयरपोर्ट
फीफा का बड़ा एक्शन: वर्ल्ड कप के बीच नेपाल फुटबॉल एसोसिएशन सस्पेंड, अंतरराष्ट्रीय मैचों पर लगी रोक
वेनेजुएला में भीषण भूकंप: 45 सेकंड में दो शक्तिशाली झटकों से दहली धरती, इमारतें जमींदोज
पुणे हत्याकांड: क्या केतन अग्रवाल की मंगेतर ने रची साजिश? चेतन के पिता ने किया चौंकाने वाला दावा
वेनेजुएला में प्रलय: 39 सेकेंड के दो शक्तिशाली भूकंपों से फटी धरती, 1 लाख मौतों की आशंका
गोवा: बागा बीच पर चट्टान पर बैठे युवक को बहा ले गई लहर, मानसून में समुद्र बना काल