काराकास: वेनेजुएला में एक मिनट के भीतर आए दो शक्तिशाली भूकंपों ने देश को हिलाकर रख दिया है। राजधानी काराकास से लेकर कई शहरों में तबाही के खौफनाक मंजर सामने आए हैं। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने चेतावनी दी है कि इस आपदा में मरने वालों की संख्या 10,000 से 1,00,000 के बीच हो सकती है।
सतह के बेहद करीब था भूकंप का केंद्र USGS के मुताबिक, पहला भूकंप 7.1 और दूसरा 7.5 तीव्रता का था। इनका केंद्र जमीन की सतह से महज 10 से 13 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप विज्ञान में इतनी कम गहराई को अत्यंत विनाशकारी माना जाता है, क्योंकि ऊर्जा को सतह तक पहुंचने में बहुत कम दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे सतह पर झटके अत्यधिक तीव्र होते हैं।
इमारतें ढहीं, एयरपोर्ट हुआ क्षतिग्रस्त भूकंप की चपेट में आने से सैकड़ों बहुमंजिला इमारतें जमींदोज हो गई हैं। काराकास के कई इलाकों में भारी तबाही हुई है और एयरपोर्ट को भी काफी नुकसान पहुंचा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में लोग जान बचाने के लिए सड़कों पर भागते और मलबे में तब्दील हो चुकी इमारतों को देखा जा सकता है।
देश में इमरजेंसी का ऐलान हालात की गंभीरता को देखते हुए वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने देश में इमरजेंसी की घोषणा कर दी है। उन्होंने नागरिकों को संबोधित करते हुए स्थिति पर नजर बनाए रखने की बात कही है। फिलहाल बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं, लेकिन मलबे के नीचे दबे लोगों की सही संख्या का पता लगाना अभी भी बड़ी चुनौती बना हुआ है।
क्यों है वेनेजुएला पर मंडरा रहा खतरा? वेनेजुएला भौगोलिक रूप से संवेदनशील इलाके में बसा है, जहां कैरिबियन प्लेट और दक्षिण अमेरिकी प्लेट आपस में मिलती हैं। इसी वजह से यहां भूकंप का खतरा हमेशा बना रहता है। इससे पहले 1812 में आए शक्तिशाली भूकंप में करीब 30 हजार लोगों ने अपनी जान गंवाई थी।
आफ्टरशॉक का भी डर विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में और भी आफ्टरशॉक (झटके) आ सकते हैं, जिनमें से कुछ की तीव्रता तेज हो सकती है। विपक्षी नेता एडमंडो गोंजालेज ने इसे सदी की बड़ी आपदा बताते हुए कहा कि फिलहाल पूरा देश दहशत के माहौल में है और नुकसान का आकलन करना अभी बाकी है।
A 7.1-magnitude earthquake destroyed an apartment building in Caracas, Venezuela. The number of casualties remains unknown. pic.twitter.com/ICbOYP1e7g
— Breaking911 (@Breaking911) June 24, 2026
1983 का सपना, 2026 में बड़ी कामयाबी: DRDO के नेत्र को मिली फाइनल मंजूरी, भारतीय वायुसेना हुई सुपरपावर
भागलपुर रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी: अब विस्तार लेगी पटना-अहमदाबाद एक्सप्रेस, डीआरएम ने संटिंग लाइन का किया निरीक्षण
इटली में भारतीय महिलाओं से बदसलूकी: बांग्लादेशी वेटर ने किया भारत का अपमान, पुलिस के सामने झुककर मांगी माफी
कोलकाता हादसा: शेड गिरने के बाद भड़के लोग, TMC पार्षद को खदेड़ा
पूर्णिया में मानसून की ‘मजबूत दस्तक’: भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, जानें आज का मौसम
वनडे वर्ल्ड कप 2027: पूर्व तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने चुनी भारत की प्लेइंग-11, रोहित-विराट का क्या हुआ?
राम मंदिर जमीन घोटाले के सबूत: संजय सिंह ने SIT को सौंपे 11 दस्तावेज, पूछा- अभी तक गिरफ्तारी क्यों नहीं?
सामंथा रुथ प्रभु ने सुनाई खुशखबरी: प्रेग्नेंट हैं एक्ट्रेस, लिया मैटरनिटी ब्रेक का फैसला
शादी में धोनी-कोहली को क्यों नहीं बुलाया? आकाश दीप ने खोला बड़ा राज
विराट कोहली के ब्रांड का धमाका: टेस्ट रनों की कीमत पर बिके जूते, 24 घंटे में 140 करोड़ की कमाई!