रोम में शर्मनाक घटना इटली के पीसा (रोम) से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। एक ओपन रेस्तरां में बांग्लादेशी मूल के वेटर ने भारतीय महिला टूरिस्ट्स के साथ न केवल बदसलूकी की, बल्कि भारत के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया। इस घटना ने एक बार फिर विदेशी धरती पर भारतीयों की सुरक्षा और सम्मान का मुद्दा उठा दिया है।
क्या हुआ था रेस्तरां में? भारतीय मूल की दो महिला इन्फ्लूएंसर वहां खाना खाने पहुंची थीं। बिल मांगने पर वेटर, जिसकी पहचान हुसैन के रूप में हुई है, ने अपना आपा खो दिया। उसने बिना किसी उकसावे के भारत और भारतीय महिलाओं के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग करना शुरू कर दिया। वेटर की बदतमीजी यहीं नहीं रुकी, उसने महिलाओं से कहा, दफा हो जाओ यहां से, पुलिस बुला लो।
महिलाओं ने लिया कड़ा रुख वेटर की तमाम गालियों और भारत-विरोधी टिप्पणियों के बावजूद, उन महिलाओं ने अपना आपा नहीं खोया। उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए पूरे वाकये का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। महिलाओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उन्हें अपनी भाषा पर संयम रखना चाहिए और एक महिला के सम्मान के साथ बात करनी चाहिए।
पुलिस ने उतारा घमंड मामला तब बिगड़ गया जब महिलाओं ने स्थानीय पुलिस को बुला लिया। पुलिस के पहुंचते ही वेटर के सुर बदल गए। प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए वेटर को महिलाओं से माफी मांगने का आदेश दिया। दबाव में आकर हुसैन को कैमरे के सामने न केवल अपनी गलती माननी पड़ी, बल्कि भारत का अपमान करने के लिए माफी भी मांगनी पड़ी।
सोशल मीडिया पर गर्व और आक्रोश यह वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को खुशी दुबे नाम की इन्फ्लूएंसर ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। लोग महिलाओं के साहस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि विदेशों में भारतीयों को इस तरह की बदतमीजी बर्दाश्त नहीं करनी चाहिए और ऐसे वेटर व रेस्तरां का बहिष्कार करना चाहिए।
Two Indian women went to a restaurant in Rome, the capital of Italy.
— Ranjana Singh 🇮🇳 (@RajputRanjanaa) June 24, 2026
The waiter there was a Bangladeshi illegal immigrant.
He started verbally abusing India and Indians in front of the women.
The women recorded a video of the incident and ultimately forced him to apologize.… pic.twitter.com/FY75wpXmgj
भूकंप से दहला वेनेजुएला: पीएम मोदी ने जताया दुख, भारत ने मदद का बढ़ाया हाथ
सरकारी इंजीनियर के घर धनकुबेर का खजाना: बिहार से दिल्ली तक फैला भ्रष्टाचार का साम्राज्य
आधी रात अचानक थाने पहुंचे नए SP, खगड़िया पुलिस महकमे में मची खलबली
अकोला में मानसून की धमाकेदार एंट्री, कई तहसीलों में भारी बारिश से खिले किसानों के चेहरे
T20 वर्ल्ड कप में अंपायरिंग का महाविवाद : हेली मैथ्यूज के विकेट पर मचा बवाल, वायरल वीडियो ने खड़े किए सवाल
11.80 लाख की सब्सिडी: 10 गायों के साथ शुरू करें अपना डेयरी बिजनेस, योगी सरकार देगी आधा खर्च
वेनेजुएला में प्रलय: 100 साल का सबसे शक्तिशाली भूकंप, 10 हजार से अधिक मौतों की आशंका
प्रीमियम ट्रेन तेजस एक्सप्रेस में परोसा गया मक्खी वाला खाना , यात्रियों में भारी आक्रोश
मानसी जंक्शन का एप्रोच पथ: भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा निर्माण, ग्रामीणों ने की जांच की मांग
मुहर्रम पर नवगछिया पुलिस का कड़ा प्रहार: ड्रोन से निगरानी और 25 डीजे जब्त, मचा हड़कंप