कराकस: दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला बुधवार (24 जून) को एक भीषण प्राकृतिक आपदा की चपेट में आ गया। महज 45 सेकेंड के अंतराल में आए 7.1 और 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंपों ने देश की धरती को हिलाकर रख दिया है। पिछले 126 वर्षों में इसे देश का सबसे विनाशकारी भूकंप माना जा रहा है।
इमारतें बनीं मलबे का ढेर भूकंप के इन दो झटकों ने भारी तबाही मचाई है। राजधानी काराकस सहित कई शहरों में सैकड़ों इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढह गईं। मलबे के नीचे हजारों लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। चारों तरफ चीख-पुकार और अफरातफरी का माहौल है।
भूकंप का केंद्र और गहराई यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, पहला भूकंप काराकस से करीब 168 किलोमीटर दूर मोरोन के पास 13 किलोमीटर की गहराई में आया। इसके कुछ ही मिनट बाद, 10 किलोमीटर की गहराई पर 7.5 तीव्रता का दूसरा बड़ा झटका महसूस किया गया। इसे वैज्ञानिकों ने अर्थक्वेक डबलट (Earthquake Doublet) की संज्ञा दी है।
त्सुनामी का खतरा और अलर्ट इस दोहरे प्रहार के बाद पैसिफिक त्सुनामी वार्निंग सेंटर ने प्यूर्तो रिको और वर्जिन आइलैंड्स के लिए त्सुनामी की चेतावनी जारी कर दी है। तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए हैं।
राष्ट्रपति ने घोषित किया आपातकाल हालात की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने पूरे देश में राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया है। उन्होंने चिकित्सा कर्मियों को तुरंत ड्यूटी पर रिपोर्ट करने के आदेश दिए हैं। भूकंप के कारण माइकेतिया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को भारी नुकसान पहुंचा है, जिसके चलते इसे अगली सूचना तक बंद कर दिया गया है।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी सरकार ने राहत और बचाव कार्य के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि, अभी तक आधिकारिक रूप से मृतकों की कुल संख्या की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन जिस तरह से इमारतें जमींदोज हुई हैं, उससे मरने वालों का आंकड़ा काफी अधिक होने का अंदेशा है।
BREAKING: USGS upgrades Venezuela earthquake to 7.5
— World Source News (@Worldsource24) June 24, 2026
First video shows panic at the airport during the earthquake.
Second video from Caracas showing heavy damage from a collapsed building. pic.twitter.com/pf2hLRXwIb
राजनीति में टूटा अहंकार का किला: तमिलनाडु में पिता रामदास के गले लगकर रो पड़े अंबुमणि, PMK में सुलह की बयार
श्रीलंका दौरे पर आकिब नबी के लिए करो या मरो की स्थिति, क्या प्लेइंग 11 में मचाएंगे तहलका?
मशहूर म्यूजिक कंपोजर आदित्य राम शंकर मुश्किल में, शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप
आयरलैंड में वैभव सूर्यवंशी की सुनामी : डेब्यू से पहले ही टिकट के लिए मची मारामारी
गोवा: बागा बीच पर फोटो खिंचवाने का शौक पड़ा भारी, लहरों ने निगला टूरिस्ट
गलती मेरी थी : नाइटक्लब विवाद पर बेन स्टोक्स ने मांगी माफी, कहा- युवा खिलाड़ियों का पल हुआ बर्बाद
IND W vs BAN W: करो या मरो के मुकाबले में बांग्लादेश की इन 3 खिलाड़ियों से सावधान रहें हरमनप्रीत की वुमेन इन ब्लू
सामंथा रुथ प्रभु ने सुनाई खुशखबरी: शादी के 6 महीने बाद कन्फर्म की अपनी प्रेग्नेंसी
पद्म भूषण समारोह में व्हीलचेयर पर दिखीं अलका याग्निक, फैंस की बढ़ी चिंता
मुंबई लोकल मर्डर: महज एक दरवाजा बना काल, 24 घंटे में ऐसे सलाखों के पीछे पहुंचा बारकोड मेकर कातिल